x

दुनिया की 5 सबसे अद्भुत और गजब की मशीनरी | World Top 5 Most Amazing Machinery In Hindi

By N.j / About :-7 years ago

दोस्तों समय के साथ मानव जीवन में काफी बदलाव आया है आज सभी क्षेत्रों में टेक्नॉलोनी ने  अपनी मजबूत पकड़ बना रखी है कई बड़े बदलाव हुए आज सभी कार्य मशीनरी के बिना के बिना अधूरे है क्योंकि आधुनिक मशीनरी जो कम समय में ही कार्य को पूर्ण कर देती है दोस्तों आज तक आपने टेक्नोलॉजी द्वारा बनाई गई मशीनों को देखा होगा लेकिन हम आपको बदलते दौर और टेक्नोलॉजी की उन 5 सबसे बेहतरीन मशीनों के बारे में बताने वाले है जो बाकि मशीनों से काफी अलग है.

1. वेब बनाने वाली मशीन | Wave Machine

दोस्तों समुद्र की लहरों के साथ सर्फिंग करना और देखना किसे पसंद नहीं है यदि आपको भी सर्फिंग करने का मौका मिले तो आप उसे कभी हाथ से नहीं जाने देंगे  इसी लिए ऑस्ट्रेलिया में एक ऐसा पुल तैयार किया गया है जो सर्फिंग करने वालो के लिए बेहद खास है दोस्तों इस पुल में एक ऐसी मशीन फिट की गई है जो जिससे करीब 360 डिग्री तक लहरें उत्पन होती  है इस पुल पर जो लहरें निर्मित होती है वो इंसान के द्वारा उत्पन सबसे बड़ी लहरे है इस मशीन का कुल वजन 1400 टन है इस मशीन को कंप्रेशर की सहयता से ऊपर नीचे किया जाता है जिस वजह से बड़ी लहरों का निर्माण होता है अब दोस्तों ऐसी मजेदार जगह पर सर्फिंग करने का लुप्त कौन नहीं उठाना चाहेंगा

2. मेगा क्लीनर | Mega Cleaner

दोस्तों आज दुनिया में सभी देशो में सफाई को काफी अहमियत दी जाती है आज दुनिया के कई ऐसे देश है जहां कचरा फैलाना पर जुर्माना भी भरना पड़ता है सड़क पर फैले कचरे को साफ करने के लिए सफाईकर्मी झाड़ू का इस्तेमाल करते है लेकिन दोस्तों मेगा क्लीनर ऐसी मशीन है जो कम समय में काफी तेजी से सफाई करती है फिर चाहें कचरा किसी भी प्रकार का हो ये ट्रेक्टर से जुडी हुई मशीन है जो आगे की और घूमती हुई सफाई करती है दोस्तों अब घंटो मेहनत करने की जरूरत नहीं है मेगा क्लिकर काफी तेजी और कम समय में सफाई करती है

3. फ्लेब

दोस्तों इस मशीन को पहली बार देखने में ऐसा लगता है जैसे ये कोई जहाज है लेकिन दोस्तों ऐसा नहीं है फ्लेब मशीन अमेरिका देश का एक समुंद्री प्लेटफार्म है जिसे समुंद्र की भौगोलिक रचना को जानने के लिए उपयोग में लिया जाता है अमेरिका ने इस मशीन का निर्माण साल 1962 में किया जिसकी लंबाई करीब 355 फिट है दोस्तों इस प्लेटफार्म की खास बात है की  ये 90 डिग्री तक झुक जाता है और पानी की स्थिति को देखते हुए खुद को संतुलित रख लेता है

4. लॉगिंग हार्वेस्टर

लॉगिंग हार्वेस्टर एक ऐसी मशीन है जिसे देखने के बाद लगता है जैसे हम कोई हॉलीवुड मूवी का सीन देख रहे क्योकि दोस्तों इसका काम ही थोड़ा अलग है ये जंगल में लकड़ियों को काटने में काम में ली जाती है  लॉगिंग हार्वेस्टर एक बार जंगल में घुसने के बाद पेड़ो का सफाया कर देती है लॉगिंग हार्वेस्टर 10 लोगो से 10 गुना  तेज और सटीक काम करती है ये पेड़ को कुछ ही सेकंड में काट कर उसके टुकड़े कर देती है

5. क्रशर मशीन

दोस्तों क्रशर एक ऐसी मशीन है जिसमे एक बार किसी भी चीज को डाल दो चाहें वो फिर कितनी ही मजूबत क्यों ना हो क्रशर में उसका कचरा होना निश्चित है आज क्रशर का प्रयोग कहीं बड़ी कंपनिया लोहे के पार्ट्स को नया रूप देने के लिए क्रशर का प्रयोग करते है.

दुनिया की 5 सबसे अद्भुत और गजब की मशीनरी | World Top 5 Most Amazing Machinery In Hindi