x

हिंदी सैड शायरी | Sad Poetry & Shayaris in Hindi

By rakesh / About :-8 years ago

बेस्ट हिंदी सैड शायरी | All About Sad Poetry & Shayaris in Hindi

#1.

"इस मोहब्बत की किताब के,
बस दो ही सबक याद हुए,
कुछ तुम जैसे आबाद हुए,
कुछ हम जैसे बरबाद हुए।"

#2.

"नफरतें लाख मिलीं पर मोहब्बत न मिली,
ज़िन्दगी बीत गयी मगर राहत न मिली,
तेरी महफ़िल में हर एक को हँसता देखा,
एक मैं था जिसे हँसने की इजाज़त न मिली।"

#3.

"हमें अपने घर से चले हुए,
सरे राह उमर गुजर गई,
न कोई जुस्तजू का सिला मिला,
न सफर का हक ही अदा हुआ।"

#4.

"चंद कलियाँ निशात की चुनकर,
मुद्दतों मायूस रहता हूँ,
तेरा मिलना ख़ुशी की बात सही,
तुझसे मिलकर उदास रहता हूँ।"

#5.

"नतीजा एक ही निकला,
कि थी किस्मत में नाकामी,
कभी कुछ कहके पछताए,
कभी चुप रहके पछताए।"

#6.

"तुम अपना रंजो-गम अपनी परेशानी मुझे दे दो,
तुम्हें मेरी कसम यह दुख यह हैरानी मुझे दे दो।
ये माना मैं किसी काबिल नहीं इन निगाहों में,
बुरा क्या है अगर इस दिल की वीरानी मुझे दे दो।"

#7.

"बहुत खामोशी से गुजरी जा रही है जिन्दगी,
ना खुशियों की रौनक ना गमों का कोई शोर,
आहिस्ता ही सही पर कट जायेगा ये सफ़र,
ना आयेगा दिल में उसके सिवा कोई और।"

#8.

"एक कहानी सी दिल पर लिखी रह गयी,
वो नजर जो उसे देखती रह गयी,
वो बाजार में आकर बिक भी गए,
मेरी कीमत लगी की लगी रह गयी।"

#9.

"ज़ख्म सब भर गए बस एक चुभन बाकी है,
हाथ में तेरे भी पत्थर था हजारों की तरह,
पास रहकर भी कभी एक नहीं हो सकते,
कितने मजबूर हैं दरिया के किनारों की तरह।"

#10.

"क्या अजीब था उनका मुझे छोड़ के जाना,
सुना कुछ नहीं और कहा भी कुछ नहीं,
कुछ इस तरह बर्बाद हुए उनकी मोहब्बत में,
लुटा भी कुछ नहीं और बचा भी कुछ नहीं।"

#11.

"हमने प्यार मोहब्बत नहीं इबादत की है,
रस्मों और रिवाजों से बगावत की है,
माँगा था हमने जिसे अपनी दुआओं में,
उसी ने मुझसे जुदा होने की चाहत की है।"

#12.

"दुनिया में तेरे इश्क़ का चर्चा ना करेंगे,
मर जायेंगे लेकिन तुझे रुस्वा ना करेंगे,
कुर्बान करेंगे कभी दिल जान तेरे सदके,"

#13.

"कुछ यादगार-ए-शहर-ए-सितमगर ही ले चलें,
आये हैं तो फिर गली में से पत्थर ही ले चलें,
रंज-ए-सफ़र की कोई निशानी तो पास हो,
थोड़ी सी ख़ाक-ए-कूचा-ए-दिलबर ही ले चलें।"

#14.

पल पल उसका साथ निभाते हम,
एक इशारे पर दुनिया छोड़ जाते हम,
समन्दर के बीच में फरेब किया उसने,
कहते तो किनारे पर ही डूब जाते हम।

#15

"अपनी तस्वीर को आँखों से लगाता क्या है,
एक नज़र मेरी तरफ देख तेरा जाता क्या है,
मेरी बर्बादी में तू भी है बराबर का शामिल,
मेरे किस्से तू गैरों को सुनाता क्या है।"

हिंदी सैड शायरी | Sad Poetry & Shayaris in Hindi