x

प्रभास का जीवन परिचय | Life Story of Prabhas in Hindi

By rakesh / About :-8 years ago

प्रभास की सम्पूर्ण जीवनी | All About Biography of Prabhas in Hindi

  • नाम                   - प्रभास राजु उप्पालापाटि 
  • पिता                  - उप्पालापाटि सूर्यनारायण राजू
  • माता                  - शिवा कुमारी
  • भाई                   - प्रमोद उप्पालापाटि
  • बहन                  - प्रगती उप्पालापाटि
  • जन्म                 - 23 अक्टूबर 1979 (आयु 38)आंध्र प्रदेश, भारत
  • घर                    - हैदराबाद, तेलंगाना, भारत
  • राष्ट्रीयता           - भारतीय
  • व्यवसाय            - अभिनेता
  • संबंधी                - कृष्णम् राजू उप्पालापाटि

प्रभास राजु उप्पलपाटि एक तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार हैं जो प्रभास प्रमुख रूप से तेलुगु सिनेमा में कार्य करते हैं। यह 'प्रभास' नाम से मशहूर हैं। हिंदुस्तान टाइम्स फ़िल्म परियोजना के अनुसार बाहुबली भारत सिनेमा की इतिहास में सबसे महंगी फ़िल्म बानी है।

प्रभास का प्रारंभिक जीवन -

प्रभास का जन्म 23 अक्टूबर 1979 को तमिलनाडु के मद्रास शहर मै हुआ । प्रभास का जन्म फिल्म निर्माता उप्पालापाटि सूर्यनारायण राजू और उनकी पत्नी शिवा कुमारी के घर में हुआ था। प्रभास का एक बड़ा भाई भी है प्रमोद उप्पालापाटि और एक बड़ी बहन प्रगती उप्पालापाटि। अपने भाई - बहनों में प्रभास सबसे छोटे है इसी वजह से प्रभास सबका लाडला है । प्रभास के चाचा कृष्णम राजू उप्पालापाटि वह भी एक तेलगु मशहूर अभिनेता है। प्रभास का पूरा परिवार फिल्म उद्योग से जुड़ा हुआ था। प्रभास ने अपनी पढाई DNR स्कूल से की थी और ग्रेजुएशन श्री चैतन्या कॉलेज, हैदराबाद से B.Tech की डिग्री ली। प्रभास बचपन से ही पढाई मै और खेल में अच्छे रहे है। प्रभास की लम्बाई और बॉडी बहुत अच्छी है और वह दिखने में हैंडसम है । प्रभास के पिता और चाचा के बोलने पर एक्टिंग चालू की थी। प्रभास की कड़ी मेहनत और लगन के कारण से आज वह बहुत मशहूर हो गए है।

.

प्रभास ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरवात 2002 मै “ईश्वर” नाम की फिल्म से किया था लेकिन वह फिल्म फ्लॉप साबित हुई। बड़े बुजुर्ग कहते थे की अगर किसी भी काम को कड़ी मेहनत और लगन से करें तो एक दिन वह सफल जरूर होता है | प्रभास ने अपनी पहली फिल्म फ्लॉप होने के कारण से बहुत कुछ सीखा, और जाना उसके पश्चात  प्रभास और कड़ी मेहनत करने लगा | बाद में फिर 2003 में प्रभास की 'राघवेन्द्र' फिल्म आई परन्तु यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ अच्छा नहीं कर पाई और यह भी फ्लॉप साबित हुई लेकिन इसके पश्चात भी प्रभास ने अपना प्रयास और मेहनत करना नहीं छोड़ा | और फिर प्रभास की 2004 में आई 'वर्षम' जो सुपरहिट साबित हुई | प्रभास की इस सुपरहिट फिल्म के कारण से उनको तेलगु फिल्मों में काम मिला |

प्रभास का फिल्मी सफर -

प्रभास ने अपना फिल्मी कैरियर 2002 में आई 'ईश्वर' से की थी जो की फ्लॉप साबित हुई थी उसके पश्चात 2003 में आई 'राघवेन्द्र' में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी 2004 में आई वर्धन में भी अपनी भूमिका निभाई थी | प्रभास ने अपना कैरियर एडवी रामुडू और चक्रम के साथ चालू रखा | प्रभास ने 2005 में आई एस एस राजामौली के द्वारा निर्देशित मूवी 'छत्रपति' में अपना किरदार निभाया था | प्रभास ने उस फिल्म में विलन द्वारा शोषित शरणार्थी का किरदार निभाया था | यह फिल्म 54 सिनेमाघरों में 100 दिन से भी ज्यादा तक चली थी | उसके पश्चात प्रभास ने पौरनामी, योगी और मुन्ना में अपना किरदार निभाया था

2007 में प्रभास की एक्शन और ड्रामा की मूवी आ गयी | उसके पश्चात 2008 में एक्शन और कॉमेडी से भरपूर बुजजीगाडू में अपना किरदार निभाया था | 2009 में प्रभास की दो फिल्मे बिल्ला और एक निरंजन थी | 2010 में वह रोमांटिक कॉमेडी डार्लिंग में और 2011 में श्री परफेक्ट एक और रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में अपना किरदार निभाया उसके पश्चात प्रभास ने 2012 में रिबेल में अपना किरदार निभाया | और बाद में राघव लॉरेंस द्वारा निर्देशित फिल्म जो की एक्शन मूवी थी उस फिल्म का नाम मिरची था | प्रभास ने फिल्म डेनिकाइना रेडी के लिए गाना भी गया था | 2015 में आई एस एस राजामौली के द्वारा निर्देशित फिल्म बाहुबली: द बिगिनिंग में शिवुडु, महेन्द्र बाहुबली और अमरेन्द्र बाहुबली का किरदार निभाया था

 इस फिल्म ने पुरे भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गयी है | विश्व भर में इस फिल्म की आलोचकों और व्यावसायिक प्रशंसा की गयी | बाहुबली का अगला भाग बाहुबली: द कन्क्लूजन 28 अप्रैल २०१७ को इस फिल्म को रिलीज़ किया गया जिसे पूरी में भी रिलीज़ किया गया | बाहुबली की कामयाबी के बाद प्रभास के लिए देश- विदेश से 6000 रिश्ते आये | बाहुबली 2 भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे अच्छी मूवी साबित हुई |

विवाद -

बाहुबली मूवी की शूटिंग के समय ये अफवाह फैल गयी कि प्रभास को एक्शन सीन करते समय घोड़े से गिरने कि वजह से वह चोटिल हो गए है और प्रभास को इतनी गंभीर चोटिल हुए कि वह कोमा में चले गए | परन्तु बाहुबली फिल्म टीम के मेंबर ने यह साफ इनकार करते हुए कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है |

YSR कांग्रेस के प्रमुख नेता जगन मोहन रेड्डी की बहन वाई. एस. शर्मिला के साथ प्रभास के रिश्ते की अफवाह उड़ाई गयी थी | लेकिन प्रभास ने अफवाह को ख़ारिज कर दिया था सेंट्रल क्राइम स्टेशन पुलिस ने YSRCP राजनेता और इंटरनेट पर प्रभास से सम्बन्धित आपत्तिजनक तस्वीर और अपमानजनक संदेश को पोस्ट कर ने के लिए दो लोगो को अरेस्ट किया गया था | 

प्रभास की कुछ महत्वपूर्ण जानकारियाँ -

प्रभास कभी भी एक्टर नहीं बनाना नहीं चाहते थे , लेकिन वह एक बिजनेसमैन बनना चाहते थे।

वह पॉपुलर तेलुगू फिल्म के अभिनेता कृष्णम राजू उप्पालापाटि के भतीजे हैं, जिन्होंने प्रभास को फिल्मों में काम करने लिए प्रोत्साहित किया था।

प्रभास ने फिल्म ‘वर्षम’ (2004) में ‘वेंकट’ के रूप में अपना किरदार निभाया था और प्रभास को इस फिल्म में कामयाबी भी मिली थी। प्रभास के अभिनय की इस फिल्म में बहुत प्रशंसा हुई।

प्रभास ने फिल्म ‘एक्शन जैक्सन’ (2014) में अपना पहला बॉलीवुड अभिनय किया।

प्रभास को महाकाव्य ‘बाहुबली श्रृंखला’ बनाने के लिए लगभग 5 साल लग गए और इन 5 सालों के दौरान, प्रभास ने और किसी भी फिल्म को साइन नहीं किया और न ही अब तक शादी की।

प्रभास की कुछ फिल्मे -

  • 2002 – ईश्वर
  • 2003 – राघवेन्द्र
  • 2004 – वर्धन
  • 2004 – रामुडु
  • 2005 – चक्र
  • 2005 – छत्रपति
  • 2006 – पौरामी
  • 2007 – योगी
  • 2007 – मुन्ना
  • 2008 – बुज्जिगादु
  • 2009 – एक निरंजन
  • 2010 – प्रिय
  • 2011 – श्रीमान आदर्श
  • 2012 – बागी
  • 2013 – देनिकैना रेडी
  • 2014 – मिर्चि
  • 2015 – एक्शन-जैकसन
  • 2015 – बाहुबली द बिगनिंग
  • 2017 – बाहुबली 2

प्रभास का जीवन परिचय | Life Story of Prabhas in Hindi