x

शादी के लिए कैसे होए तैयार ?

By anita / About :-2 years ago

How are you ready for marriage

शादी के लिए कैसे होए तैयार ?

हमारे देश में शादियां बहुत धूमधाम से होती हैं। चाहे किसी की भी शादी हो हर कोई शादी में जाने के नाम से ही काफी उत्साहित रहता है। बस एक बार शादी का इनविटेशन मिलना चाहिए आप सोच में पड़ जाती हैं कि इस शादी में क्या पहनेंगी ? कैसा मेकअप होना चाहिए या कैसा हेयर स्टाइल रखेंगी ?सिर्फ अपने कपड़ों के चुनाव में ही सारा समय ना लगाएं। अपने मेकअप और हेयरस्टाइल को भी समय दें क्योंकि जब तक आपका मेकअप और हेयरस्टाइल सही नहीं होगा तब तक आपका लुक पूरा नहीं होगा। शादी में जाने से पहले ऐसे तैयार हों ताकि जो भी आपको देखे तारीफ़ किये बिना न रह पाएं। वैसे अलग दिखने की चाहत हर महिला में होती है। सबसे अलग और सबसे सुन्दर दिखने के लिए किसी शादी में तैयार होने से अच्छा मौका और क्या हो सकता है?

अलग दिखने की चाहत हर महिला में

सबसे अलग और सबसे सुन्दर दिखने के लिए शादी के फंक्शन से अच्छा मौका और क्या हो सकता है? जैसे साड़ी, सूट या कोई भी एथनिक वेयर।अपनी ड्रेस से मैच करता हुआ मेकअप करें। एथनिक कपड़ों के साथ मेकअप भी थोड़ा हैवी करें।

मेकअप के पहले अपने चेहरे को अच्‍छे से साफ कर लें और टोनर का इस्तेमाल करें। टोनर से आपका मेकअप ज्यादा समय तक टिका रहेगा।
 
आंखों पर मस्कारा लगाएं। आप लिक्विड काजल की जगह पेंसिल वाला काजल भी यूज़ कर सकती हैं।अगर आपकी ड्रेस ज्यादा हैवी नहीं है 

अगर आपकी ड्रेस हैवी है

तो लिक्विड काजल का इस्तेमाल करें और मस्कारा लगाएं। साथ ही लिपस्टिक और आई शेड्स डार्क कलर के यूज़ करें। 
मेकअप के बाद नंबर आता है ज्वेलरी का। अगर आपकी ड्रेस लाइट है तो हैवी ईयरिंग्स पहनें और अगर हैवी ड्रेस है तो ज्वेलरी थोड़ी लाइट पहनें, क्योंकि आपका ड्रेस पहले से ही काफी हैवी है। अगर ज्यादा ज्वेलरी पहनेंगी तो ये आपके लुक को थोड़ा ओवर कर सकता है।अब बारी है हेयर स्टाइल की।आपका लुक परफेक्ट नहीं लग सकता।

अगर आपके बाल छोटे हैं तो उन्हें खुला ही छोड़ दें। खुले बालों में भी काफी स्टाइल दिए जा सकते हैं।  अगर आपके बाल लम्बे हैं तो उन्हें कोई स्टाइल दें जैसे चोटी या जूड़ा।जैसे कि आप अपने बालों को सामने की ओर से पफ दे सकती हैं या क्लिप्स की मदद से सामने के बाल थोड़े-थोड़े लेकर पीछे की ओर घुमा कर पिन अप कर सकती हैं।

शादी के लिए कैसे होए तैयार ?