x

Self Improvement की इन 10 बातों को अपनाये अपने जीवन में | How to do Self Improvement In Hindi

By N.j / About :-6 years ago

How to do Self Improvement In Hindi

जो बोल दिया वो कर दिखाओं

जीवन में यह बात हमेशा ध्यान रखें की जो आपने बोल दिया उसे पूरा करें। यदि आप नही कर सकते तो इसके लिए मना कर दें। जीवन में आप पर लोगो का विश्वास तभी बनेगा जब आप अपनी कथनी पर खरा उतरेगें। उदारण के तौर पर यदि आपने उधार पैसे लिए है और आप उसे तय तारीक का वचन देते है और फिर आप उस बात पर टालमटोल करते है तो आपकी छवि खराब होती है। इसलिए जो बोल दिया उसे पूरा करे इससे आपकी अच्छी छवि बनेगी और लोग आपको विश्वासी मानेगें।

बेवजह बुराई व आलोचना न करें

जीवन में इस बात की सीख बचपन से सभी को दी जाती है की कभी भी जीवन में किसी की बुराई व आलोचना न करें। यह वो बुरी आदत है जो लोगो से आपका भरोसा छिनती है। इस आदत से आपके प्रति लोगो की सोच बदल जाती है। इस सोच के जीवन में लाभ कुछ भी नही है मगर यह नुकसान से भरपूर होती है। अतः ऐसी आदत से दूर रहें व लोगो के बीच अच्छी छवि बनाने के प्रयास करें।

मदद करना सीखें

हमेशा एक मददगार इंसान बनें। जीवन में उस व्यक्ति की मदद जरुर करें जिसें सबसे ज्यादा मदद की जरुरत हो। एक छोटी सी मदद इंसान के जीवन में कई मायनों में बड़ी होती है। आपके दोस्त रिश्तेदार या फिर आपसे जीवन से जुड़ा कोई भी व्यक्ति आपसे मदद मांगता है और आप इस पूरा करने में सक्षम है तो उसकी मदद करें। बुरे दौर में आपकी यह मदद वो इंसान जीवन में हमेशा याद रखता है। व समय के साथ वो आपकी मदद के लिए भी हमेशा तैयार रहता है।

सही व अच्छें कार्य की तारीफ करें

जब कोई व्यक्ति अच्छा कार्य कर रहा हो हमेशा उसकी तारीफ करते हुए उसे आगे बढ़ने की प्रेरणा दें। आपकी प्रंशसा से वो व्यक्ति उस कार्य को और अच्छा करने का प्रयास करता है। आपकी इस आदत से उनके बेस्ट भी आप बनेगें। साथ ही दोस्तो इस बात का भी ध्यान रखें की जो अच्छा करे उसी की प्रंशसा करे । वेवजह किसी की तारीफ न करें।

Self Improvement की इन 10 बातों को अपनाये अपने जीवन में | How to do Self Improvement In Hindi