x

Self Improvement के 10 टिप्स | Self Improvement Tips In Hindi

By N.j / About :-6 years ago

Self Improvement Tips In Hindi

हर कार्य को समय पर पूरा करें

समय पर कार्य पूरा करने की आदत आपको जल्द सफल व कामयाब इंसान बनाती है। जीवन में समय से बड़ी कोई चीज नही । यदि आपने समय का मोल समझकर जीवन में हर कार्य समय पर पूरा करने का नियम बांध लिया तो आपका लोगो के सामने एक अलग व्यक्तित्व होगा।   यदि समय के साथ चले तो आपके पास अच्छें व्यक्तित्व व धन की कोई कमी नही होगी।

हर कार्य को अपडेट रखें

जीवन में आपसे जुड़ा आपके घर का कार्य हो या आपके कार्यलय का हर कार्य को अपडेट रखें। जो भी कार्य आपको दिया गया है उसे अपनी प्रथम जिम्मेदारी समझते हुए उसे एक तय प्लान तहत पूरा करें। हर कार्य का समय पर पूरा करने की आदत बनाएं। इसके लिए एक डायरी बनाकर सभी  कार्यों की लिस्ट बनाएं की आपको कौन सा कार्य कब करना है। आपकी इस आदत से लोगो के सामने कार्य के प्रति सजगता की छवि बनेगी जो जीवन में जल्द सफल होने में भी मददगार होगी।

वाणी में प्रेम

वाणी पर संयम व आदर भाव की प्रक्रिया एक अच्छें व्यक्तित्व की पहचान होती है। जब भी अपने से छोटे या बड़े से बात करे तब उनसे आदर भाव से बात करें। आप जो भी बोल रहें वो उन्हें अच्छा लगे और आपकी बोली बातें उन्हें दिल से पंसद आयें। अच्छी वाणी से दुश्मन भी झुक जाता है। इसलिए हमेशा अच्छा बोले व अपने से बड़ो का सम्मान करें।

अपने काम की पूरी जानकारी

दोस्तो हर कोई या तो कई कार्य करता है या फिर खुद का बिजनेस होता है। इसके लिए सबसे जरुरी चीज होती है की आप जो भी कार्य कर रहें है उसकी हर जानकारी आपके पास होनी चाहिए। उदारण के लिए जैसे आप ऑफिस में कार्य कर रहे तो आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए की मुझे किस समय क्या करना है ताकी हर कार्य को सही समय पर सही तरीके से पूरा किया जा सकें। यदि आप अपने कार्य के प्रति लापरवाह रहते है तो आपको हर बार असफलता का मुंह देखना पड़ेगा। इसलिए जो भी कर रहें है उस कार्य की पूरी जानकारी रखें और फिर आगे बढ़े।

Self Improvement के 10 टिप्स | Self Improvement Tips In Hindi