x

जाने शादी समारोह में कैसे पहने साडी ??

By DINESH KUMAR / About :-2 years ago

जाने शादी समारोह में कैसे पहने साडी ??

साड़ी वेडिंग फंक्शन के लिए सबसे बेस्ट और गर्ल्स से लेकर लेडीज़ तक के फेवरेट ऑप्शन होते हैं | ऐसा इसलिए क्योंकि इन्हें आप अलग-अलग फंक्शन्स में कई तरीकों से ड्रेप कर सकती हैं |  तो अगर आप संगीत कार्येक्रम में साड़ी पहनने वाली हैं तो उसे इस तरीके से पहने की जिससे आप खूबसूरत नज़र आने के साथ ही कार्येक्रम का आनंद भी ले सके |

वैसे तो आजकल बाजार में कई प्रकार के पेटिकोट आसानी से उपब्लध हैं |  ए लाइन से लेकर मरमेड स्टाइल, जिसमें से अपनी साड़ी के हिसाब से आप चुन सकती हैं अपने लिए सही पेटिकोट |  अगर आप "लाइट फिटेड"  साड़ी पहनने वाली हैं तो साइड प्लीट्स वाले पेटिकोट चुनें जिससे आपका साड़ी लुक लगेगा परफेक्ट और इसमें आप आसानी से चल-फिर भी सकेंगी. इसके अलावा पेटिकोट के कपडे की क्वालिटी का भी ध्यान रखें |  "सॉटिन और पॉलिस्टर" की जगह कॉटन के पेटिकोट चुनें. हां, अगर आपकी साड़ी नेट या शिफॉन की है तो फिर सॉटिन और पॉलिस्टर के पेटिकोट के साथ ही पहनें |

साड़ी में सेफ्टी पिन्स को इस तरह से लगाएं जिससे उसकी ड्रेपिंग बनी रहे |  साड़ी के प्लीट्स में एक बड़ी पिन जरूर लगाएं | इसके अलावा अपने कम्फर्ट और स्टाइल के हिसाब से एक पिन शोल्डर्स या थोड़ा सा उसके पीछे लगाएं | साड़ी ब्रूच को भी आप पिन की जगह इस्तेमाल कर सकती हैं |

साड़ी के प्लीट्स को सही तरीके से फोल्ड कर उसे अच्छे से टक इन करें |  इस बात का भी ध्यान रखें कि प्लीट्स एक बराबर हो और सबसे लास्ट वाली प्लीट औरों से थोड़ी सी बड़ी हो क्योंकि ये सारी प्लीट्स को कवर करता है |

साड़ी पहनने से पहले उसके साथ पहने जाने वाला फुटवेयर पहनें जिससे साड़ी सही तरीके से ड्रेप की जा सकें | अगर आप संगीत फंक्शन को एन्जॉय करना चाहती हैं तो हील्स के बजाय फ्लैट्स पहनें या फिर साड़ी की लेंथ को बहुत ज्यादा न रखें |

जाने शादी समारोह में कैसे पहने साडी ??