x

भारत के 10 ऐसे हाईवे जिन्हें माना जाता है‘मोस्ट हॉन्टेड’| India's 10 'Most Haunted' Highway in Hindi

By rakesh / About :-2 years ago

भारत के 10 मोस्ट हॉन्टेड हाईवे

यदि आप किसी सुने हाईवे पर रात में ड्राइव कर रहे हों और अचानक(suddenly) सफेद साड़ी पहनी कोई औरत आप को दिख जाए, या फिर अचानक किसी सुने रस्ते से गुजरते हुए आपके शरीर में अपने आप कंपकंपी छूटने लगे, तो एक बार तो आप भी डर ही जाएंगे। परन्तु ये कोई धारावाहिक या फिल्म की कोई कहानी नहीं, बल्कि सच्चाई है और ये हाईवे भी कहीं दूसरे देश में नहीं, बल्कि भारत में ही हैं। इन्हें ‘Most Haunted’ माना गया है

via : amarujala.com

क्योंकि इनसे जुड़े डर की कहानिया काफी विख्यात हैं, जो अक्सर सुनने में मिलती हैं। यदि आप लोगो(people) ने नहीं सुनी हों, तो एक बार जान लीजिए इन हाईवे(Highway) के बारे में, ताकि आप अगली बार जाएं, तो कम से कम ये जरूर देख लें कि रात न हो।आज हम आप सभी को भारत के उन हाईवे के बारे में बता रहे है, जो ‘Most Haunted’ माने जाते हैं। हालांकि, ऐसी किसी भी खबर की पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए इस पर निर्णय(Decision) आप खुद करें। हम इन 10 जगहों की सूचना चर्चाओं, किस्से और ऐसी गतिविधियों के आधार पर बता रहे हैं।

1- स्टेट हाईवे- 49,  ईस्ट कोस्ट रोड

via : patrika.com

State Highway-49 यह दो लाइन का हाईवे है जिससे इस हाईवे को ईस्ट कोस्ट रोड के नाम से भी जाना जाता है, जो पश्चिम बंगाल को तमिल से जोड़ता है, चेन्नई से पांडिचेरी के बीच का ये रास्ता भूतों के कारण से काफी डरावना है| खासतौर पर रात में ड्राइवरों ने बताया है कि अचानक एक सफेद साड़ी पहनी औरत दिखाई पड़ती है, जिससे उनका ध्यान हट जाता है और दुर्घटना हो जाती है। एक और बात, औरत दिखने के बाद ही ड्राइवरों को महसूस होता है कि रात का तापमान अचानक ठंडा हो रहा है और रोड भी सिकुड़ रही है। कई लोगो ने यह भी बताया है कि जब सफेद साड़ी वाली औरत दिखती है, तो रीढ़ की हड्डी के नीचे कंपन(Vibration) महसूस होता है।

2- दिल्ली कंटोनमेंट रोड

via : amazonaws.com

दिल्ली के Cantonment Road पर भी सफेद साड़ी वाली औरत दिखाई पड़ती है। दिल्ली के लोगों के लिए यह रोड पहले से ही भूतिया है। यहां से गुजरते समय उन्हें डर लगता है, ऐसा उन्होंने बहुत बार बताया भी है। ऐसा कोई नहीं जो इस रास्ते(way) से गुज़रा हो और उसे यह सफ़ेद साड़ी वाली महिला न दिखाई पड़ी हो।

3- रांची-जमशेदपुर

via : svettajni.com

यह भारत का एकमात्र ऐसा हाईवे है, जहां हादसे(accident) स्वाभाविक कम अस्वाभाविक रूप से ज्यादा होते हैं। अपनी भाषा में कहें तो इस रास्ते पर भूतों के कारण से ज्यादा दुर्घटनाएं होती हैं। इस हाईवे(Highway) पर से निकलने से लोग इसलिए भी डरते हैं क्योंकि इसके दोनों कोनों पर मंदिर(temple) हैं। ऐसी कहा जाता है कि मंदिर में पूजा किए बिना निकलने वाले लोगों को भूत तंग करते हैं, जिसकी वजह से दुर्घटना(Accident) होती है। इस हाइवे से निकलने वाले अधिकांश ड्राइवर्स को सफेद साड़ी पहनी एक लंबी औरत दिखने का दावा करते हैं।

4- मार्वे-मड आइलैंड रोड

via : jagran.com

मुंबई का मड आइलैंड जितना खूबसूरत है, उस तक पहुंचने का रास्ता भी उतना ही डरावना है। यह रोड बहुत संकरी है और सुनसान भी। ड्राइवरों ने बताया है कि उन्हें इस रोड पर रात(night) में एक शादी का जोड़ा पहने महिला दिखाई पड़ती है, जिसके साथ कुछ डरावनी आवाज़ें भी सुनाई देती हैं।

5- कसारा घाटः मुंबई-नासिक हाईवे

via : ytimg.com

मुंबई-नासिक हाईवे का कसारा घाट बहुत ही डरावना(Scary) है क्योंकि यहां भूत दिखने और अहसास होने की बहुत कहानिया सामने आ चुकी हैं। कभी किसी को बिना सिर की बुजुर्ग महिला दिखती है, तो किसी को पेड़ पर बैठा हुआ बुजुर्ग। सड़क(road) के दोनों ओर घने पेड़ होने से रात के समय(time) यह रास्ता बेहद डरावना हो जाता है।

6- कशेदी घाटः मुंबई-गोआ हाईवे

via : hauntedattractiononline.com

Mumbai-Goa Highway भी बहुत डरावना है। यहां सैकड़ों दुर्घटना हुई हैं और कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है। ट्रक का गिरना, बस पलट जाना और लोगों की मौत होना यहाँ पर आम हो गया है। जो लोग जिंदा(Alive) बच गए या किसी तरह बच कर निकल(Out) गए, वे बताते हैं कि ”रात के समय चलती गाड़ी के सामने अचानक एक व्यक्ति आ जाता है और गाड़ी रोकने का इशारा(Gesture) करता है, जिससे संतुलन बनाए रखना काफी मुश्किल हो जाता है। जो ड्राइवर नहीं रुकते उनका एक्सीडेंट हो जाता है।”

7- NH-209: सत्यमंगलम वाइल्डलाइफ सेंचुरी कॉरीडोर

via : blogspot.com

इस फारेस्ट रिजर्व से गुजरने वालों को कभी मशहूर(Famous)चंदन तस्कर वीरप्पन का डर सताता था, परन्तु अब डरावनी आवाजें, अनजान परछाइयां और डरावनी रोशनी उन्हें तंग करती है। यहां से गुजरने वाले इस भूतिया अहसास से कांप(Shiver) जाते हैं। कुछ तो ये भी कहते हैं कि इस रास्ते पर वीरप्पन का भूत है।

8- ब्लू क्रास रोड 

via : picdn.net

चेन्नई की Blue Cross Road पर अचानक आत्महत्याएं बढ़ गई हैं। लोगों का कहना है कि यहां आत्महत्या करने वालों की आत्माएं घूमती हैं। अंधेरा होने पर लोगों ने अनजानी सफेद आकृति दिखने की बात(talk) बताई है, जो काफी दूर तक उनके साथ(with) चलती है।

9- बेसेंट एवेन्यू रोड

via : patrika.com

सुबह होने के तुरंत बाद से चेन्नई का Basant Avenue Road रास्ता काफी भीड़ भरा होता है, लेकिन सूरज डूबने के साथ ही यहां डरावनी गतिविधियां शुरू हो जाती हैं। लोगों ने बताया है कि उन्हें महसूस हुआ कि कोई उन्हें थप्पड़ मार रहा है या किसी ने चलते-चलते अचानक उन्हें दूर उठाकर फेंक दिया। ऐसे अनगिनत किस्से हैं, जो हर रोज़ बढ़ रहे हैं।

10- दिल्ली-जयपुर हाइवे 

via : jagran.com

भानगढ़ का डरावना किला आपको याद होगा, बता दें ये इसी रास्ते(way) पर है। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रात के वक्त डरावने किस्से अक्सर(often) सुनने मिलते हैं। यहां से गुज़रने वाले ड्राइवरों का कहना है कि वे बता नहीं सकते कि उन्होंने असल में क्या अनुभव(experience) किया खासकर तब जब वे भानगढ़ किले के आसपास होते हैं।

भारत के 10 ऐसे हाईवे जिन्हें माना जाता है‘मोस्ट हॉन्टेड’| India's 10 'Most Haunted' Highway in Hindi