x

भारत के वो Law जो किसी कानून में मान्य नहीं लेकिन Follow सब करते है Indian Funny Social Law In Hindi

By N.j / About :-7 years ago

इंसान के जीवन में एक कानून होता है जो उस पर प्रकति द्वारा लगा हुआ होता है जो हमेशा उसके साथ चलता है एक होता है खुद का कानून जो किसी भी समय अपना कानून बदल लेते है एक ऐसा भी कानून होता है जो कुछ क्षण में बनता है लेकिन उसकी पालना सब करते है

दोस्तों में एक भारतीय हूँ और भारत में हालात और परिस्थितियों के अनुसार बनने वाले कानूनों के बारे में आपको जानकारी देने वाला हू अब दोस्तों आप सोच रहें होंगे की इन Low को गूगल कर के पढ़ लू तो दोस्तों आपको बता दू गूगल पर आपको कुछ नहीं मिलने वाला क्योंकि ये कानून कभी Low में बनें ही नहीं है.

1. कार में बैठकर हम जाने वाले 8 लोग है लेकिन कार क्षमता 6 है तो बाकि लोग अपने आप समझ जाते है की हमें एडजस्ट करना है.

2. जब सारे लोग दारू पिने बैठ जाएंगे और उनमे से एक नॉन ड्रिंकर होगा तो उसके लिए 1 कोल्ड ड्रिंक मंगवाई जाएगी

3. नया फ़ोन लेने के बाद उसमे सिम डालने से पहले उसके प्रोटेक्शन ग्लास और सेफ्टी कवर पहले लगवाएंगे.

4. क्लास का नियम लड़के एक तरफ बैठेंगे और लड़कियां एक तरफ.

5. यदि आप किसी के साथ रिलेश्नशिप में है तो इस बात की भनक आपकी उम्र के सभी लड़के लड़कियों को लग जाएगी लेकिन बात अंकल आंटी की आती है तब वो बात गुप्त ही रहती है.

6. फ्रेंड सर्किल में यदि किसी दोस्तों ने रेस्टोरेंट खोल लिया तो हर शाम का खाना वही होता है

7. दो पेग अंदर जाने के बाद तोतली अंग्रेजी अपनी प्यारी बन जाती है.

8. हॉस्टल में रहने के दौरान Privacy आपकी बिलकुल खत्म है.

9. स्कूल जाने वाले बच्चें Alarm से ज्यादा मम्मी के भरोसे सोते है.

10. कॉलेज में लांच बॉक्स ले जाने से बचने वाले सभी स्टूडेंट कॉलेज केंटीन का ख़राब खाना खाते है.

11. जीवन में कोई भी छोटा से बड़ा काम दोस्त की सलाह के बिना नहीं होता.

image source

12. सब्जी वाले की रेड़ी में पड़ा धनिया आता ही फ्री में बिकने के लिए है.

13. भारत में जन्मे हर बच्चें ने अपने कपड़ो का 1 नंबर साइज ज्यादा पहनकर ही बचपन गुजरा है.

14. मोटी तोंद वालों को भारत में खाते पीते परिवार से माना जाता है.

15 यदि आप कोई डिश बनाना जानते हो और घर पर बना रहें रहें तो आप केवल अपने लिए नहीं.बना सकते उसे सबके साथ शेयर करना होगा.

भारत के वो Law जो किसी कानून में मान्य नहीं लेकिन Follow सब करते है Indian Funny Social Law In Hindi