Advertisement :
राजस्थान के प्रमुख ऐतिहासिक दर्शनीय पर्यटन स्थल | Rajasthan Top Tourist Place In Hindi

Advertisement :
यदि दोस्तों आप भारत के गौरवमयी इतिहास की महक को अंदर तक जानना चाहते है तो इसके लिए आपको एक बार राजस्थान की भूमि पर चक्कर लगाना होगा राजस्थान यानी "राजाओं की भूमि " देश के पश्चिमी हिस्सों में सबसे अधिक इतिहास गाथाओं वाला पर्यटक स्थान पश्चिमी क्षेत्र की हर शहर की भूमि अपने साथ एक इतिहास की गाथा जोड़े हुए है झीलों के साथ रेगिस्तान के टीलों वाला राजस्थान अपनी इन अद्भुतता के कारण सब से अलग है
राजस्थान की राजधानी गुलाबी नगर जयपुर अपने मजबूत इतिहास और वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है जिलों की नगरी उदयपुर जो वेनिस के रूप में भी पहचान जोधपुर अपने समृद्ध क़िले थार रेगिस्तान, चित्तोड़ राजा महाराणा प्रताप जैसे शूरवीरों के बलिदान ये राजस्थान का इतिहास है यदि दोस्तों आप राजस्थान की सैर पर निकल रहे है तो इन जगहों पर जाना न भूले.
1. जैसलमेर - Jaisalmer Tourist Place
धोरा री धरती और गोल्डन सिटी नाम से मशहूर जैसलमेर अपने रेगिस्तान के ऊंचे टीले और धोरे पर्यटकों को काफी लुभाते है इन धोरो में आप ऊंट की सवारी और शाम के समय राजस्थानी लोक नृत्य की संस्कृति को भी देख सकते है जैसलमेर में इन सब के साथ आप जैसलमेर फोर्ट जिसकी बलुआ पत्थरों से बनावट के साथ अद्भुत कलाकारी, बड़ा बाग, पटवों की हवेली, डेजर्ट फेस्टिवल जो मार्च के महीने में 3 तीन चलता है इसमें राजस्थान फोल्क डांस, फोल्क संगीत, आदि का लुप्त उठा सकते है.
2. गुलाबी नगर जयपुर - Jaipur Tourist Place
अब दोस्तों कोई राजस्थान की सैर पर निकला हो और जयपुर जो राजस्थान के ऐतिहासक दुर्गो के केंद्र है देखें नहीं तो राजस्थान घूमना थोड़ा अधूरा रह जायेगा जयपुर में आप आमेर से अपने सफर की शुरुआत कर सकते है इस क़िले को अपनी अद्भुतता के कारण टाइगर हिल के नाम से भी जाना जाता है यहां से आप गुलाबी नगर जयपुर की झलक का एक सुंदर दृश्य देख सकते है साथ इसके पास नाहरगढ़ किला, चांदपोल का बाजार, जंतर मंतर, जल महल, बिरला मंदिर, मोती डुंगरी गणेश मंदिर, हवा महल, चित्रकूट स्वामीनारायण धाम, जैसे जयपुर के लोकप्रिय दर्शनीय स्थानो पर भ्रमण कर सकते है.
Advertisement :
3. जोधपुर - Jodhpur Tourist Place
जयपुर की तरह जोधपुर में भी राजस्थान की विरासत का अलग से झलकती है राजस्थान की सैर पर निकलते है तो जोधपुर की धरोहर के दर्शनीय स्थलों पर जरूर जाये आप यहां मेहरानगढ़ किला, उमेद भवन पैलेस, कल्याण सागर झील, जसवंत थड़ा, मंडोर गार्डन, राव जोधा डेजर्ट रॉक पार्क जैसे स्थानो की सैर कर सकते है.
4. चित्तौड़गढ़ - Chittorgarh Tourist Place
वीरांगनाओ और सूरवीरों की धरती चितोड़गढ़ का इतिहास में गौरवशाली वर्णन है चित्तौड़गढ़ में बना चित्तौड़महल अपने आप में अद्भुत महल है जो राजस्थान के ऐतिहासिक गढ़ के रूप में भी जाना जाता है चित्तौड़ भूमि में आप राणा कुम्भा, रानी पद्मावती का जोहर कुंड, पद्मिनी महल, सूर्य मंदिर, विजय स्तम्भ, आदि ऐतिहासिक स्थलों पर जाएं साथ ही इन धरोहर पर जा कर इस पुरे चित्तौड़ शहर के भी दर्शन कर सकते है.
5. अजमेर - Ajmer Tourist Place
अजमेर की और रुख करने पर ख्वाजा साहब की दरगाह में जरूर जाएं जहां अजमेर को हम राजस्थान का केंद्र भी कह सकते है जो सभी मुख्य शहर के बीच में आता है अजमेर में आप ख्वाजा के दरबार में मथा टेकने जरूर जाएं ख्वाजा के दरबार में देश विदेश से कई लोग आते है साथ ही आप यहां अना सागर झील, अढ़ाई दिन का झोंपड़ा , नारेली जैन मंदिर, क्लॉक टावर , आदि की सैर कर सकते है अब दोस्तों आप अजमेर घूम लिए तो यहां 25 किमी दूर पुष्कर की सैर पर भी निकल जाये क्योंकि पुष्कर में दुनिया का एकमात्र ब्रम्हा जी का मंदिर है साथ ही पुष्कर सरोवर में स्नान, पुष्कर मेला , आदि का लुप्त उठा सकते है
6. उदयपुर - Udaipur Tourist Place
राजस्थान में उदयपुर शहर जो झीलों की नगरी के नाम से लोकप्रिय है राजस्थान में उदयपुर के अलावा झीलों का नजारा और कई नहीं है उदयपुर शहर में आपको एक अलग ही शांति और सुकून महसूस होगा आप यहां फ़तेह सागर झील , सिटी पैलेस , सहेलियों की बाड़ी, बागोर हवेली , एकलिंग मंदिर , दर्शनीय स्थानो पर जरूर जाएं यदि आप शांति और चैन का माहौल देखना चाहते है तो शाम के समय आप फतेह सागर झील के पास चले जाएं आपको वहां अलग ही शांति का अहसास होगा.
7. माउंट आबू - Mount Abu Tourist Place
Advertisement :
राजस्थान में एकमात्र हिल स्टेशन माऊंट आबू है माउंट आबू में आप नक्की झील , हनीमून पैलेस, गुरु शिखर, यदि दोस्तों आप सर्दियों के मौसम में इस सफर के लिए निकले तो आपको यहां का एक अलग ही खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा
राजस्थान के अन्य महत्वपूर्ण धरोहर स्थल के बारे में जानकारी - Rajasthan Top Tourist Place In Hindi
पुष्कर - दुनिया का एकमात्र ब्रह्मा मंदिर और पुष्कर सरोवर
अजमेर - ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती दरगाह , फतेह सागर झील के लिए लोकप्रिय
बाड़मेर - बाड़मेर जिले के गांवो ठेठ आदि में सैर से राजस्थान की असली सस्कृति की झलक देखने को मिलती है
नागौर - सुरसुरा में लोक देवता तेजा जी का धाम , परबतसर का पशु मेला
केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान - यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर के रूप में दर्ज स्थान
सीकर शेखावाटी - राजा महाराजो की हवेलियों का सुन्दर दृश्य
बीकानेर - श्री लक्ष्मी नाथ मंदिर , गंगा सिंह म्यूजियम, सूरसागर लेक , लक्ष्मी निवास पैलेस , जूनागढ़ फोर्ट आदि
अलवर - बाला किला, भानगढ़ का किला, केसरोली ,सिलिसर झील
राजस्थान के प्रमुख ऐतिहासिक दर्शनीय पर्यटन स्थल | Rajasthan Top Tourist Place In Hindi




