x

10 तरीके जिनसे रुकेंगी भोजन की बर्बादी | Top 10 Ways to Stop Wasting Food In Hindi

By N.j / About :-2 years ago

बचपन से मम्मी पापा दादी इन सब के मुँह से एक बात तो आप जरूर सुनते होंगे की बेटा अन्न  भगवान का रूप होता है इसे जूठा नहीं छोड़ना चाहिए साथ ही इसका सही इस्तेमाल करना चाहिए यही नहीं यदि आपके भोजन के बाद आपका खाना बच भी जाता है तो उस खाने से किसी जरूरतमंद को खिला दे आपकी इस सोच से एक व्यकित की भूख मिट सकती है क्योंकि दोस्तों हम सब जानते है की आज दो वक्त की रोटी कमाने के लिए हमें कितनी मशक्कत करनी पड़ती है एक रिपोर्ट के अनुसार UK में हर साल करीब 250 मिलियन खाना वेस्ट होता है और उसे कचरे में फेका जाता है जिस भोजन के लिए हम रात दिन मेहनत करते है उसे यु वेस्ट करना सोच से परे है लेकिन दोस्तों इन सब के बीच आज हम ऐसे 10 तरीके लेकर आये जिन्हें अपना कर हम भोजन को फेंकने के बजाय उसी खाने को जरुरतमंदो तक भेज सकते है.

1.

शादी, पार्टी जन्मदिन आदि मौको पर ज्यादातर खाना बच जाता है उस समय आप उस खाने को फेंके नहीं दोस्तों आजकल डिजिटल मार्केट के ज़माने में कई ऐसे एप्प आ गए इनका सही इस्तेमाल करते हुए खाने को फेंकने के बजाय इनके माध्यम से जरुरतमंदो तक पंहुचा सकते है आप फंडिंग इंडिया से खाना भेज सकते है फंडिंग इंडिया में वर्क कर रहे 750 हंगर हीरो आपके  बताएं हुए एड्रेस पर आते है और उस बचें हुए खाने को वेस्ट होने से बचाते है.

2.

यदि आप ऑनलाइन आर्डर कर के खाना मंगा रहे है तो उस दौरान सभी लोगो की सहमति जान लें उसी के बाद आर्डर कंफर्म करें क्योंकि ऑनलाइन खाना 3 से 4 घंटे बाद दोबारा उपयोग में लेने लायक नहीं रहता है.

3.

घर में खाना बनाने से पहले सभी से कंफर्म कर लें की कौन क्या खाने वाला है ताकि खाने की सही मात्रा पता रहे हमेशा कोशिश करें की जितना खा सकते है उतना ही खाना बनाए या फिर उतना ही बनाये की उसे 2 टाइम में पूरा कर सकें.

4.

जब भी ग्रॉशरी की शॉपिंग करने जाएं उससे पहले थोड़ा समय निकाल कर उसकी लिस्ट बना लें ताकि हमारी जरूरत के हिसाब से शॉपिंग होगी साथ ही अनावश्यक पैसो की फिजूल खर्ची भी नहीं होगी.

5.

जहां तक हो सकें शॉपिंग स्टोर के डिलीवरी सर्विस का लाभ उठाये कई बार होता है की हम बार बार मार्केट जाने से बचने के चक्कर में एक साथ सामान घर लें आते है जो कई बार बिना इस्तेमाल के ख़राब हो जाता है इससे बचने के लिए स्टोर से जो चाहिए उसे आर्डर दे और उतना ही मगाये.

6.

किचन में प्रयोग में लिए जाने वाले सुखे अन्न जैसे आटा दाल चावल, मसाले आदि को एयर टाइट डिब्बों में रखें ताकि ये महीनो तक ख़राब न हो कई बार हमारी लापरवाही के चलते ये ख़राब हो जाते है जिस वजह से इन्हें फेंकना पड़ता है.

7.

हरी सब्जियां फल दूध दही आदि को फ्रिज में ही रखें तक 3 से 4 दिन तक इन्हें प्रयोग में लिया जा सकें.

8.

खाने में प्रयोग में ली जाने वाली कुछ ऐसी चीजे होती है जो महीनो तक ख़राब नहीं होती जैसे Tomato केचअप, मिल्डमेड, मक्खन बस इन्हें फ्रिज में स्टोर कर के रखें.

9.

कई बार रात के समय खाने के बाद दाल चावल बच जाते है इस स्थिति में इन्हें फेंकने से अच्छा है दाल को दोबारा तड़का लगा लें और चावल को वापिस फ्राई कर लें.

10.

यदि खाना बच भी गया है तो सबसे बेस्ट है की आप अपने आस पास में किसी जरूरतमंद को खाना दे दें अच्छा है बचें हुए खाने से किसी का पेट भर जाएं लेकिन दोस्तों इस बात का खास तौर पर ध्यान रखें की ख़राब हुआ खाना कभी किसी को खाने के लिए न दें.

जीवन में भोजन को कभी व्यर्थ न करें भोजन को गवाए नहीं उसे बचाएं

10 तरीके जिनसे रुकेंगी भोजन की बर्बादी | Top 10 Ways to Stop Wasting Food In Hindi