x

Google के जन्मदाता लैरी पेज का का जीवन परिचय | Google Founder Larry Page Biography In Hindi

By N.j / About :-2 years ago

"अगर आप पागलपन से भरे कार्यों को नहीं कर रहे हैं तो आप गलत रास्ते पर हैं" - लैरी पेज

दोस्तों परिवर्तन इस संसार का एक नियम है समय के साथ कई चीजें बदली एक दौर था जब राजा महाराजा के राजकुमार शिक्षा प्राप्त करने के लिए गुरु के पास आश्रम में जाते थे फिर समय बदला और लोग किताबो के माध्यम से शिक्षा अर्जित करने लगें ऐसे ही समय चक्र के साथ कुदरत के कई बदलाव हुए और रोज नए परिवर्तन हमारे सामने आने लगें अब वो समय हमसे  दूर जाने लगा है जब हम किताब लेकर ज्ञान अर्जित करें आज लोग किताब खोलने के बजाय सीधा इंटरनेट की और रुख करते है और इंटरनेट की सहायता से ही जानकारी हासिल कर लेते है ये सब विज्ञान की नई तकनीकी के कारण संभव हुआ है

लेकिन दोस्तों अब तक आपने इंटरनेट पर कुछ चीजें खोजी और ज्ञान अर्जित किया  लेकिन कभी आपने इस बात को जानने की कोशिश की क्या आखरी चंद सेकंड में इतनी जानकारी देता कौन है कंप्यूटर के अंदर ऐसी कौनसी मशीन फिट है जो हमें सही और सटीक जानकारी उपलब्ध करवाती है ऐसा कौन व्यक्ति है जिसके दिमाग में ऐसा आईडिया आया की क्यों न दुनिया को कंप्यूटर के एक क्लिक पर पूरी जानकारी उपलब्ध करवा दी जाएं

दोस्तों आज हम उसी व्यक्ति की बात करने वाले है जिसके दिमाग में इंटरनेट पर मात्र एक क्लिक करने पर पूरी जानकारी कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएं वाले आईडिया ने जन्म लिया दोस्तों उस व्यक्ति का नाम है लैरी पेज जिन्होंने दुनिया में अब तक की सबसे बड़ी खोज कर दुनिया को एक नया आविष्कार दिया अपने इस आविष्कार को नाम दिया Google दोस्तों आज दुनिया में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है जो Google के बारे नहीं जानता हो

दोस्तों वो लैरी पेज है जिन्होंने Google सर्च इंजन की शुरुआत की जिस पेज पर आज करोड़ो यूजर ऑनलाइन रहते है और छोटी से लेकर बड़ी जानकारी के लिए सबसे पहले Google करते है तो चलिए दोस्तों जानते Google की शुरुआत और सफलता का ये सफर कैसा रहा इस बारे में शुरुआत से जानते है.

गूगल संस्थापक लैरी पेज के जीवन से जुड़ी जानकारी | Google Founder Larry Page Biography In Hindi

दोस्तों लैरी पेज एक व्यवसायी होने के साथ एक कंप्यूटर वैज्ञानिक है स्कूली शिक्षा के दौरान उन्होंने अपने साथी मित्र सर्गी ब्रिन के साथ मिलकर वर्ष 1998 आज के दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल की शुरुआत की थी गूगल के स्थापक लैरी पेज का जन्म ईस्ट लांसिंग, मिशिगन, संयुक्त राज्य अमेरिका में 26 मार्च 1973 में हुआ था लैरी के माता पिता दोनों ही कंप्यूटर के एक्सपर्ट थे अपनी शुरुआती शिक्षा पूर्ण होने होने के बाद लैरी पेज ने कंप्यूटर इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त करने के लिए स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया और इस दौरान उनकी मुलाकात सर्गी ब्रिन से हुई

लैरी पेज और सर्गी ब्रिन ने मिलकर इंटरनेट पर ऐसा सर्च इंजन तैयार किया जहां कोई भी जानकारी सर्च करने के बाद उस जनकारी के पेज एक बाद एक खुले और अपने इस सर्च इंजन को इन्होंने नाम दिया गूगल साल 1998 में दो दोस्तों के द्वारा शुरू किया गया ये सर्च इंजन आज दूनिया का सबसे बड़ा और लोगो के बीच लोकप्रिय सर्च इंजन बन चूका है।

गूगल की शुरुआत की जानकारी विस्तार से | Full Information Google In Hindi

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर इंजीनियरिंग की शिक्षा के दौरान साल 1995 में लैरी पेज अपनी PHD रिसर्च के दौरान एक प्रोजेक्ट की शुरुआत में लगें हुए थे इन दौरान लैरी की मुलाकात साथी शोधकर्ता सर्गी ब्रिन से हुई दोनों एक साथ मिलकर 1 साल तक रिसर्च करने के बाद साल 1996 में एक सर्च इंजन तैयार किया और इसे नाम दिया "BackRub" दोनों के द्वारा बनाये गए इस सर्च इंजन को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी पर यूज़ किया गया जिसे आप आज भी स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जा कर देख सकते है

बाद में सितम्बर 1998 इन्होंने अपने इस प्रोजेक्ट के नाम बदलाव करते हुए इसका नाम "गूगल " सर्च इंजन का नाम दिया और इसी नाम से कंपनी की शुरुआत की

गूगल की शुरुआत के बाद साल 2001 में गूगल एरिक श्मिट गूगल के CEO पर नियुक्त किया गया वहीं लैरी पेज और सर्गी ब्रिन गूगल सर्च इंजन के लिए उत्पाद और रिसर्च के अध्यक्ष के रूप में काम करते रहें साल 2004 में गूगल ने ओरकुट हेलो नेटवर्क की शुरुआत की और साथ में गूगल सर्च इंजन को डेस्कटॉप सर्च इंजन के साथ जोड़ा साथ ही गूगल ने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग  (IPO ) के लिए भी लोगो के सामने पेशकश की और यही से लैरी और सर्गी ब्रिन सफलता की और बढ़ने लगें और रातों रात करोड़ो के मालिक बन गए

एक सर्च इंजन की सफल शुरुआत करने के बाद गूगल ने समाज सेवी के रूप में कार्य करने के लिए Google.org की भी शुरुआत की जहां जरूरत मंद लोगो की गूगल के द्वारा सहायता की जाती है  साल 2005 गूगल के लिए अब तब का सबसे सफल वर्ष साबित हुआ अपने सर्च इंजन के साथ गूगल ने साल 2005 में Google मैप , गूगल रीडर , गूगल ब्लॉगर , की शुरुआत की इन सब के बाद साल 2006 वीडियो प्ले के क्षैत्र में Youtube की लोकप्रियता को देखते हुए गूगल ने इसे भी खरीद लिया

गूगल को लगातार मिल रही सफलताओं के बाद साल 2007 में गूगल ने चाइना मोबाइल और केलिफोर्निया की सेलफोर्स डीईसी कॉम के साथ टाइप कर ह्यूमन की सहयता के लिए काम करने लग गए केनिया और रवाड़ा में रहने वाले लाखों बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए इसके लिए गूगल एप्प्स की आवश्यकता थी जिसके लिए गूगल ने बिना किसी फंड सर्त के इस की शुरुआत की साल 2011 में गूगल के CEO के रूप में लैरी पेज को नियुक्त किया गया वहीं साल 2001 में CEO रहें एरिक श्मिट को गूगल का एग्जीक्यूटिव चेयरमैन का पद दिया गया

दोस्तों जैसे हमनें शुरुआत में बताया था की लैरी के माता पिता एक कंप्यूटर के एक्सपर्ट थे इसी कारण लैरी पेज का बचपन से ही कंप्यूटर के साथ जुड़ाव काफी ज्यादा रहा अपने इसी लगाव के चलते उन्होंने आगे चलकर कंप्यूटर में ही इंजीनियरिंग के बारे में विचार बनाया था दोस्तों आज गूगल इंटरनेट की दुनिया के लिए हर छोटी से बड़ी जानकारी की खोज के लिए पर्याय बन चूका है साल 2019 में फ़ोर्ब्स द्वारा जारी की कई दुनिया के सबसे अमीर लोगो की लिस्ट आज लैरी पेज नंबर 10 आते है.

Google के जन्मदाता लैरी पेज का का जीवन परिचय | Google Founder Larry Page Biography In Hindi