x

राजस्थान का कालू थाना बना देश का सबसे सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना | Best Police Station India In Hindi

By N.j / About :-2 years ago

जब भी बात आती है पुलिस की तो सबसे पहले उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाया जाता है लेकिन इन सब से हट कर राजस्थान के बीकानेर जिले में मौजूद पुलिस स्टेशन ने लोगो की पुलिस के प्रति बनी नकारत्मक सोच में बदलाव लाने का प्रयत्न किया है

दोस्तों हाल ही में केंद्र सरकार की बेस्ट पुलिस स्टेशन की लिस्ट जारी हुई जिसमे राजस्थान के बीकानेर जिले के गांव में स्थित कालू थाना ने पहली रैंक हासिल की बीकानेर समेत राजस्थान के सभी लोगो के लिए गर्व की बात है की राजस्थान पुलिस का कालू थाना देश का सबसे सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाने के रूप में चुना गया है कालू थाने में हम सुविधाओं की और नजर डालें तो यहां पर महिलाओं की शिकायत के लिए अलग से हेल्प लाइन नंबर है , थाने में शुद्ध पानी की व्यवस्था और साथ ही फ्री- WiFi भी उपलब्ध है

साल 2018 की शुरुआत से केंद्रीय गृह मंत्रालाय ने देशभर के करीब 15,666 पुलिस थानों का सर्वे करवाया इस सर्वे में थाने द्वारा अपने क्षेत्र में अपराध की रोकथाम के कदम, FIR की उचित जांच , साथ ही सभी FIR को समय रहते न्याय तक ले जाना थाने के प्रति लोगो का रवैया इन सब पॉइंट्स को नोटिस कर थानों की रैंक तय की गई

इन सब क्षेत्रो में अव्वल होने के कारण बीकानेर जिले के कालू थाने को देशभर में टॉप रैंकिंग दी गई

नंबर 1 रैंक पाने वाले कालू थाने की खास बातें

बीकानेर के कालू थाने में प्रवेश करते ही आपको अन्य थानों के मामले में सफाई की व्यवस्था अलग ही नजर आएगी यहां अंदर रूम से लेकर ग्राउंड सभी बिलकुल क्लीन है थाने में सभी पुलिसकर्मी हर बुनियादी सुविधाओं के साथ यहां महिलाओ की सहायता के लिए अलग हेल्प लाइन नंबर बनाया गया है, शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था, ऑनलाइन माध्यम से FIR दर्ज करना , साथ की थाने में कोई भी कैदी अप्राकृतिक घटना न करें इसके लिए पुरे थाना परिसर में 8 CCTV कैमरा लगे हुए है

देशभर में नंबर 1 रैंक हासिल करने के बाद कालू थाने के SHO गिरिधर लाल ने मीडिया से बात करते हुए बताया की थाने में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को इस बात के सख्त आदेश दिए गए है की थाने में कोई भी शिकायतकर्ता आये उसके साथ सम्मान से पेश आये उन्हें रिपोर्ट लिखने से पहले चाय के लिए पूछा जाता है और यदि कोई दुरी से आया है तो उनके खाने की भी व्यवस्था की जाती है

SHO गिरिधर लाल ने बताया की थाने में सभी कर्मचारी 6.30 पहुंच जाते है और थाने में प्रवेश होते ही उनका पहला काम होता है थाना परिसर की साफ सफाई जिस भी रूम या अन्य जगहों पर गंदगी नजर आती है उसकी सफाई की जाती है ये सब पूरा काम करने की जिम्मेदारी पुरे स्टाप की होती है

आज लग रहा है "अपराधियों में डर आमजन में विश्वास" वाल राजस्थान पुलिस का स्लोगन कालू थाने ने पूरा कर दिया.

राजस्थान का कालू थाना बना देश का सबसे सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना | Best Police Station India In Hindi