Advertisement :
भारतीय रेलवे की ट्रेनों से जुड़े अनसुने रोचक तथ्य | Indian Railway Interesting Facts In Hindi

Advertisement :
भारतीय रेलवे के सफर का आंनद हम सभी कई बार ले चुके है। ट्रेन का सफर सुहाना होने के साथ सुरक्षित भी माना जाता है। यही कारण है कि आज पूरे भारत में हर रोज करीब 2.5 करोड़ लोग ट्रेन से अपना सफर तय करते है। आज जब ट्रेन के जुड़ी चर्चा शुरू हुई है तो दोस्तो आपको बता दे की आज भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है। दोस्तो आज हम ऐसी ही कुछ रोचक जानकारियां भारतीय रेलवे के बारें में बताने वाले है तो चलिए भारतीय रेलवे जुड़ी इन रोचक बातों के बारें जानते है।
1. भारत का सबसे ऊंचा रेलवे पुल
भारतीय रेलवे के सबसे ऊंचे पुल के बारे में बात करे तो यह पुल जम्मू-कश्मीर से चिनाब नदी पर निर्मित हो रहा है। इस पुल कि की ऊंचाई दिल्ली कुतुब-मिनार से करीब 5 गुना अधिक है व यह ऊंचाई में पेरिस के एफिल टॉवर से भी अधिक ऊंचा होगा। रेलवे के अनुसार इस पुल के निमार्ण में करीब 1250 करोड़ रुपयों का बजट लगेगा। फिलहाल यह पुल निमार्णधीन है
2. ट्रेन ड्राइवर की मासिक तनख्वाह
भारतीय रेलवे में ट्रेन ड्राइवर के वेतन हर माह 1 लाख रुपये तक होता है। जो रेलवे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर से भी अधिक वेतन पाता है।
3. हर दुसरे मिनट में 12 लाख वेबसाइट सर्च
Advertisement :
भारतीय रेलवे की ऑफिसीयल वेबसाइट भी लोकप्रियता के मामले में पीछें नही है बता दे कि रेलवे वेबसाइट प्रति मिनट 12 लाख युजर सर्च करते है। यह यातायात में सबसे लोकप्रिय वेबसाइट भी बन चुकी है।
4. सबसे धीरे चलने वाली ट्रेन
भारतीय रेलवे में सबसे धीमी चलने वाली ट्रेन का नाम नीलगिरी पैसेंजर है। जो मेत्तूपलायाम से ऊटी का सफर तय करती है। नीलगिरी पैसेंजर ट्रेन 10 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से सफर तय करती है। दोस्तो बता दे कि इस ट्रेन की रफ्तार इतनी धीमी हैं कि आप इस ट्रेन के सफर के दौरान नीचें उतर कर आराम से चाय पीकर फिर से टें्रन पकड़ सकते है।
5. 1909 में हुई ट्रेन में शोचालय की शुरुआत
भारतीय रेलवे की शुरुआत वैसे 16 अप्रेल 1853 में हो गई थी मगर तब टें्रनो में शोचालय की सुविधा नही थी। साल 1909 में पहली बार भारतीय रेलवे ने ट्रेन में शोचालय की व्यवस्था शुरु की। भारतीय रेलवे को टें्रन में शोचालय की सुविधा शुरु करने के लिए अखिल चन्द्र नाम के एक शख्स ने एक चिट्टी भी लिखी थी।
6. भारतीय रेलवे का सबसे लंबे नाम का रेलवे स्टेशन | Venkatanarasimharajuvaripeta
वैसे हमने रेलवे के सफर के दौरान कई अलग-अलग नाम के रेलवे स्टेशन देखे है मगर दोस्तो आपको पता है भारतीय रेलवे का सबसे लंबे नाम का रेलवे स्टेशन का नाम क्या है तो बता दे की उस रेलवे स्टेशन का नाम है। वेन्कटनरसिम्हाराजवारीपेटा ( Venkatanarasimharajuvaripeta ) नाम है। इसे श्री नाम से भी जाना जाता है। यह रेलवे स्टेशन चेन्नई के पास अराकोनम-रेणिगुंटा पर स्थित है।
7. अजीबो -गरीब ट्रेन
दोस्तो भारतीय रेलवे में एक अजीबों-गरीब ट्रेन भी है। जो गुहावटी से त्रिवेंद्रम तक चलती है। इस ट्रेन को अजीबो - गरीब इसलिए माना जाता है कि इसका कोई समय तय नही है यह ट्रेन कई बार 10 घंटे तक भी लेट हो जाती है।
Advertisement :
8. हर दिन ट्रेन सफर करने वाले यात्रियों का आंकड़ा
भारतीय रेलवे के आंकड़ो के अनुसार भारतीय रेलवे में हर दिन करीब 2.5 करोड़ से भी अधिक लोग सफर तय करते है। रेलवे में प्रतिदिन सफर का यह आंकड़ा दुनिया में मौजूद देश ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड व तस्मानिया आबादी से भी ज्यादा है।
9. रेलवे पटरियों की लंबाई
भारतीय रेलवे कि पटरियों लंबाई जाने तो यह लंबाई पृथ्वी को 1.5 बार माप सकती है।
10. सबसे छोटे नाम का स्टेशन
इंडियन रेलवे में सबसे छोटे नाम के रेलवे स्टेशन का नाम है IB आईबी, जो भारत के उड़ीसा राज्य में आता है।
11. अधिक दूरी तय करने वाली ट्रेन
भारत में सबसे अधिक यानी सबसे अधिक सफर तय करने वाली ट्रेन विवेक एक्सप्रेस है। जो करीब 4273 किलोमीटर का सफर तय करती है। विवेक एक्सप्रेस असम से शुरु होते हुए सदूर दक्षिण मे कन्याकुमारी तक यह सफर तय करती है।
12. सबसे कम दूरी तक चलने वाली ट्रेन
भारतीय रेलवे में सबसे कम दूरी तक चलने वाली ट्रेन नागपुर से अजनी स्टेशन के मध्य चलती है। यह ट्रेन महज 3 किलोमीटर का सफर तय करती है।
13. सबसे लंबी नॉन स्टॉप चलने वाली ट्रेन
भारतीय रेलवे में सबसे सबसे लंबी नॉन स्टाप ट्रेन का नाम है त्रिवेंद्रम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस जो वड़ोदरा से चलकर कोटा तक 528 किलोमीटर का सफर तय करती है। यह ट्रेन 528 किलोमीटर का सफर महज 6.5 घंटे में नॉन स्टाप चलते हुए पूरा करती है।
14. दो राज्यों में आने वाला रेलवे स्टेशन
जी हां भारतीय रेलवे में एक ऐसा प्लेटफार्म है जो दो राज्यों में आता है, इस रेलवे स्टेशन का नाम है “ नवापुर ” । नवापुर रेलवे स्टेशन का एक भाग महाराष्ट्र राज्य में आता है व दुसरा हिस्सा गुजरात राज्य में आता है।
15. सबसे तेज चलने वाली ट्रेन
भारत में सबसे तेज चलले वाली ट्रेन का नाम है गतिमान एक्सप्रेस जो दिल्ली से आगरा तक चलती है। गतिमान एक्सप्रेस की गति कि बात करे तो यह इसकी रफ्तार कई बार 160 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच जाती है।
भारतीय रेलवे की ट्रेनों से जुड़े अनसुने रोचक तथ्य | Indian Railway Interesting Facts In Hindi




