Advertisement :
दिल्ली के मशहूर दर्शनीय स्थल | Top 10 Tourist Places Delhi In Hindi

Advertisement :
दिलवालों के नाम से मशहूर दिल्ली भारत की राजधानी है। अपने धार्मिक और राजनीतिक महत्व के अलावा, पर्यटन की दृष्टि से भी दिल्ली बहुत प्रसिद्ध है। दिल्ली को महाभारत काल में इंद्रप्रस्थ के नाम से जाना जाता है। दिल्ली में बहुत से खूबसूरत दृश्य देखने को मिलते हैं। दिल्ली में घूमने के लिए कई दर्शनीय स्थल भी हैं। आईये आज देखते हैं दिल्ली के कुछ खूबसूरत दर्शनीय स्थल।
1. लाल किला
लाल किला दिल्ली का प्रमुख दर्शनीय स्थल है। वैसे तो दिल्ली में घूमने के लिए कई सारी जगहें हैं, लेकिन लाल किले की बात तो कुछ और ही है। हर साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, भारत के प्रधानमंत्री लाल किले पर झंडा फहराते हैं। ऐतिहासिक लाल किले का निर्माण मुगल सम्राट शाहजहाँ ने करवाया था। लाल पत्थरों के निर्माण के कारण इसका नाम लाल किला पड़ा।
2. कुतुब मीनार
दिल्ली की ऐतिहासिक इमारतों में कुतुब मीनार देखने लायक स्थान है। कुतुब मीनार दिल्ली के महरौली में स्थित है। यह दिल्ली में स्थित ईंटों से बनी दुनिया की सबसे ऊंची मीनार है जिसका निर्माण कुतुबुद्दीन ऐबक ने करवाया था। जिसकी ऊँचाई 72.5 मीटर है।
3. हुमायूँ का मकबरा
Advertisement :
दिल्ली के दर्शनीय स्थल हुमायूँ का मकबरा को मुगलो के कब्रीशतान के रूप में जाना जाता है। जिसका निर्माण शहंशाह अकबर की माता बेगम हमीदा ने करवाया था। ताजमहल के 60 साल से पहले बने खूबसूरत मकबरे को देखने के लिए आज भी दूर-दूर से लोग आते हैं।
4. लोटस टेम्पल
Source www.pandotrip.com
लोटस टेम्पल भारत के दिल्ली में स्थित कमल जैसा मंदिर है। लोटस टेम्पल पर्यटकों के बीच बहुत मशहूर है। दिल्ली में मौजूद इस टेम्पल की स्थापना पैगंबर बहाउल्लाह ने की थी। इसका डिजाइन कार्य कनाडा के प्रसिद्ध वास्तुकार फरीबर्ज सहबा द्वारा किया गया था।
5. इंडिया गेट
दिल्ली में राजपथ मार्ग पर स्थित इंडिया गेट दिल्ली का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। इस स्मारक का निर्माण द्वितीय विश्व युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिको की याद किया गया था। इस स्मारक ऊंचाई 42 मीटर है। इंडिया गेट की एक खास बात यह है कि यहां दिन रात अमर जवान ज्योति जलती रहती है। इंडिया गेट को भारतीय युद्ध स्मारक भी कहा जाता है।
6. अक्षरधाम मंदिर
खेलगांव के पास 100 एकड़ जमीन पर फैला अक्षरधाम मंदिर को स्वामीनारायण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर में लाखों हिंदू साहित्य, संस्कृतियों और सभ्यताओं को दर्शाया गया है। इसलिए इसका नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज है।
7. जामा मस्जिद
Advertisement :
जामा मस्जिद देश के ऐतिहासिक स्थलों में से एक है। जिसको बनाने में 6 साल का समय लगा था और 10 लाख रूपये खर्च हुए थे। देश की सबसे बड़ी जामा मस्जिद का निर्माण मुग़ल सम्राट शाहजहाँ ने करवाया था।
8. चांदनी चौक
दिल्ली का चांदनी चौक बाजार खरीदारी के लिए बहुत प्रसिद्ध है। चांदनी चौक दिल्ली के प्रमुख बाजारों में से एक है। दिल्ली के चांदनी चौक बाजार में, आपको लहंगा से लेकर साड़ी और आभूषण तक सब कुछ मिल जाएगा।
9. राजघाट
राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि है। 2 अक्टूबर को राजघाट पर गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। इस समाधि का निर्माण काले पत्थर से किया गया है। महात्मा गांधी की समाधि के पास एक ज्योति हमेशा जलती रहती है। राजघाट पुरानी दिल्ली के रेलवे स्टेशन के पास स्थित है। राजघाट के पास एक गांधी संग्रहालय है। जहां महात्मा गांधी से जुड़ी कई वस्तुओं का अनूठा संग्रह पर्यटकों को आकर्षित करता है।
10. राजपथ
राजपथ दिल्ली का शाही मार्ग है। यह मार्ग राष्ट्रपति भवन से शुरू होता है और विजयचौक, इण्डियागेट होते हुये दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय तक जाता है। राजपथ को भारतीय गणतन्त्र समारोह मार्ग के नाम से भी जाना जाता है। इस मार्ग के दोनों ओर पेड़ और लॉन हैं।
दिल्ली के मशहूर दर्शनीय स्थल | Top 10 Tourist Places Delhi In Hindi




