x

भारतीय संसद भवन से जुड़ी रोचक बातें | Parliament India Interesting Facts In Hindi

By N.j / About :-6 years ago

संसद भवन जहां से भारत की हर राजनीतिक चर्चा की शुरुआत होती है। देश के हर हिस्सें से चुनकर आएं जनप्रतिनिधि अपने श्रेत्र के मुद्दे देश के सबसे राजनीतिक भवन संसद में उठाते है। संसद ही जहां से देश के हर मुद्दे पर बात होती है। यानी देश को आगे कौनसी  दिशा में बढ़ाना है यह सभी रणनीतियां संसद भवन से ही तय होती है। दोस्तो आपने अब तक संसद भवन को टीवी में कई बार देखा होगा जहां एक दुसरे नेता आरोप -प्रत्यारोप लगाते रहते है । लेकिन आज हम न आरोपों की बात करने वाले न ही देश के किसी मुद्दे की आज हम आपको देश के संसद भवन से जुडे़ रोचक तथ्य बताने वाले है। तो चलिए इसकी शुरुआत करते है।

1. देश की राजधानी में स्थित संसद भवन भारत देश कि सर्वोच्च संस्था हैं। संसद भवन को एक गोलाकार संरचना में निर्मित किया गया है। ऐसा माना जाता है है भारत की इस सर्वोंचय संस्था निमार्ण ब्रिटिश आर्कटिक एडविन लुटियंस ने किया था।

2. संसद भवन की डिजाइन के बारे में माना जाता है कि इसकी बनावट का रुप मध्य-प्रदेश राज्य में स्थित प्राचिन चौसठ योगिनी मंदिर से लिया गया है।

3. संसद भवन की बनावट में कुल लागत 83 लाख रुपये आई थी।

4. संसद भवन को बनाने कि शुरुआत 12 जनवरी 1921 में हुई थी , और इसे बनकर तैयार होने में करीब 6 साल का समय लगा।

5. भारत देश के हर कोने से चुनकर दिल्ली कें संसद भवन में पहुंचे हर सांसद व लोकसभा के सदस्य के लिए संसद भवन में कैंटिन की व्यवस्था की गई है जहां महज 12 रुपये में शाही खाना उपलब्ध हो जाता है।

6. भारत के संसद भवन में एक लाइब्रेरी भी बनी हुई है जो भारत देश की दुसरी सबसे बड़ी लाइब्रेरियों में एक है। संसद भवन कि इस लाइब्रेरी में इतिहास व भारत के संविधान से जुड़ी प्रतिलिपि हिन्दी व अग्रेंजी के साथ कई भाषाओं में उपलब्ध है।

7. संसद में मौजूद सुप्रीम कोई शुरुआत में संसद के सेंट्रल हॉल में बना हुआ था। जानकारी के लिए बता दे कि जब देश आजाद हुआ और जब तक देश में अलग से सुप्रीम कोर्ट बनकर तैयार नही हुआ तब तक भारत का सुप्रीम कोर्ट संसद भवन के सेंट्रल हॉल में ही चला था।

संसद की संरचना देखे तो दोनो सदनो को घोडे़ के पैर कि संरचना के आधार पर बनाया गया है। राज्यसभा व लोकसभा के हॉल की संरचना भी घोड़े के पैर संरचना के आधार पर की गई है।

भारतीय संसद भवन से जुड़ी रोचक बातें | Parliament India Interesting Facts In Hindi