x

बराक ओबामा के बारे में चौकाने वाले रहस्य | Interesting Facts About Barack Obama In Hindi

By jitendar kumar / About :-8 years ago

जानिए अमेरिकी पूर्व राष्‍ट्रपति बराक ओबामा के बारे मे रोचक तथ्य | Interesting Facts About Barack Obama In Hindi

दुनिया के ताकतवर इंसान है बराक ओबामा वह अमेरिका के उन चुनिंदा हस्तियों मे से एक है जो कठिन हालात के बीच से निकल कर सफलता के शीर्ष पर पहुँचे है| केन्या की सवाहिली भाषा मे बराक ओबामा का मतलब ऐसा शख्स जो की सौभाग्यशाली है| क्या आपको पता है कि अमेरिका का हर पांचवा व्यक्ति बराक ओबामा को मुस्लिम समझता है अगर बराक ओबामा अमेरिका के राष्ट्पति नहीं होते तो वो आर्किटेक्ट होते | हालांकि इस वजह से कई बार इंटरव्यू के दौरान ओबामा को सफाई भी देनी पडी है|

बराक ओबामा को बच्चों से काफी प्यार है यह प्यार इस हद तक है की वो अपनी मिटिंग के बीच मे बच्चों को गोद मे उठा लेने से परहेज नहीं करते है| ओबामा कहते है की मेरी सबसे बुरी आदत लगातार अपने ब्लैकबेरी फोन को चेक करते रहना है जब बराक ओबामा हॉवर्ड में पढ़ रहे थे तो उन्होंने ब्लैक पिन -अप कैलेंडर मे अपनी तस्वीर छपवाने के आवेदन किया लेकिन आल फीमेल कमेटी ने उन्हें नकार दिया|

ओबामा एप्पल का लैपटॉप इस्तेमाल करना ही पसन्द करते है| बराक ओबामा अपने बाएं हाथ से ही काम करते है ओबामा अमेरिका के छठवें ऐसे राष्ट्रपति है जो अपने बाएं हाथ से ही सारे काम करते है|

बराक ओबामा जब इंडोनेशिया मे रहते थे तब उन्होने एक बन्दर को पाला था और इसे टाटा का नाम दिया था| उन्हें ताश के पत्ते खेलना और घसीटने का खेल पसंद है | बराक ओबामा ने जो कहा वह किया यह भी साबित किया की अमेरिका के राष्ट्रपति कोई एलियन नहीं है वह भी आम इंसान ही है| जो परिवार के साथ छुट्टी मनता है पसंदीदा गीत बजाने पर पत्नी मिशेल ओबामा को अपनी बाहो मे भरकर नाचता है सबके सामने चूमता है अमेरिका के राष्ट्रपति बराक हुसैन ओबामा अपने कॉलेज के दिन से ही चेन स्मोकर रहे है| तब लोगो ने उनका निक नेम बराक ओगोजा रख दिया था|

बराक ओबामा ऐसे इकलौते राष्ट्रपति है जिन्होंने व्हाइट हाउस के भीतर बीयर बनाई है| आपको यह जानकर भी हैरानी हो सकती है की वह बचपन मे कभी कुत्ते और साँप का मीट भी खाते थे| लेकिन आज उन्हे कॉफ़ी से भी परहेज है|

बराक ओबामा हैरी पॉटर के दीवाने है और वो इस सीरीज का हर उपन्यास कई बार पढ़ चुके है| बराक ओबामा के पसंदीदा कलाकारों मे पाब्लो पिकासो का नाम सबसे ऊपर आता है अगर आपको लगता हो की ओबामा सिर्फ अंग्रेज़ी जानते है तो यह आपकी गलतफहमी है| बराक ओबामा अंग्रेजी के अलावा स्पेनिश 

और इंडोनेशियन भाषा भी बहूत ही अच्छे से बोल लेते है और लिख भी लेते है| ओबामा अगर किसी खेल को भी अपनी जिंदगी मे लाना चाहते है तो वो है ''बॉक्सिंग'' ओबामा बॉक्सिंग को बेहद पसंद करते है| उनके पास विश्व प्रसिद्ध मुहम्मद अली के ग्लव्स है|

बराक ओबामा आइसक्रीम के लिए आइसक्रीम की दुकान मे पार्ट टाइम जॉब करने लगे थे| जिन तीन लोगो का बराक ओबामा सबसे ज्यादा गुणगान करते है वे महात्मा गाँधी,अब्राहम लिंकन,तथा मार्टिन लूथर किंग है|

2008 में राष्ट्रपति के चुनाव के बाद बराक ओबामा ने अपनी पत्नी मिशेल ओबामा को सिगरेट छोड़ने का वादा किया था जिसे ओबामा ने निभाया| साल 2010 के बाद तो ओबामा ने सिगरेट को अब तक हाथ भी नहीं लगाया |

बराक ओबामा के बारे में चौकाने वाले रहस्य | Interesting Facts About Barack Obama In Hindi