x

ब्लू व्हेल से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां | Interesting Facts about Blue Whale in Hindi

By rakesh / About :-1 year ago

ब्लू व्हेल की महत्वपूर्ण जानकारियां | All About Important Information Related to Blue Whale in Hindi  

ब्लू व्हेल एक प्रकार की मछली होती है ब्लू व्हेल बहुत सी प्रजातियां(Species) पाई जाती है जैसे कि – किलर व्हेल, स्पर्म व्हेल, हंपबैक व्हेल, बेलुगा व्हेल और ब्लू व्हेल आदि। लेकिन इन सभी में ब्लू व्हेल का स्पेशल महत्व(Importance) है क्योंकि यह वर्तमान टाइम में विश्व की सबसे बड़ी प्राणी है जो हाथियों से भी कई गुणा ज्यादा बड़ी होती है।

1. एक ब्लू व्हेल 30 मीटर तक लंबी और 180 टन तक वजन हो सकता है। इस तरह से ब्लू व्हेल अब तक मिलने वाले डायनासोर के सबसे बड़े कंकाल (27मीटर) से भी बड़ी होती हैं।

via : earthwindow.com

2. बीसवीं सदी की शुरूआत में ब्लू व्हेल पृथ्वी(earth) के लगभग सभी महासागरों में प्रचुर मात्रा में थी लेकिन लगातार शिकार होने की वजह से इनकी संख्या महज 5 हज़ार से 12 हज़ार(Thousand) तक ही रह गई है।

3. आपको शायद इस बात से हैरानी(Astonishment) होगी कि ब्लू व्हेल समेत सभी व्हेले पानी में सांस नही ले पाती है। ब्लू व्हेल के सिर पर एक छेद होता है और जब ब्लू व्हेल पानी से निकलकर डुबकी(Dip) लगाती है तो उसी छेद की मदद से सांस लेती पाती हैं।

4. ब्लू व्हेल बहुत ही पुराने समय की जीव है जिसकी उत्पत्ति लगभग 5 करोड़ वर्ष पहले हुई थी।

via : http://dbsjeyaraj.com

5. ब्लू व्हेल की गर्दन बहुत ही लचीली होती है जो तैरते वक़्त गोल घूम सकती है। व्हेल की पूँछ के अंत में दो सिरे है जो तैरते वक़्त मुड़ने में मदद करता हैं।

6. एक औसत ब्लू व्हेल का जीवन काल 70 से 90 वर्ष का होता है।

7. ब्लू व्हेल अपनी सांस को 35 मिनट से लेकर 2 घंटे तक रोक सकती है।

via : naturalworldsafaris.com

8. व्हेले अपने दूसरे साथियों से संपर्क(contact) करने के लिए एक खास प्रकार की आवाज़ निकालती है जो बहुत ही मधुर होती है और उन्हें कई मीलो तक सुना जा सकता है।

9. ब्लू व्हेल के दिल का वज़न 600 किलोग्राम तक होता है और वह एक मिनट में सिर्फ 9 बार ही धड़कता है।

10. ब्लू व्हेल 90 दिन तक बिना सोए रह सकती है। सोते वक़्त भी उनका आधा दिमाग जागता रहता है जबकि आधा सोया रहता है।

via : gstatic.com

11. ब्लू व्हेल का भोजन छोटी – छोटी मछलियां होती है और यह एक दिन में 4 टन से 6 टन तक भोजन खा सकती हैं। भोजन की ज्यादातर उर्जा वह सुरक्षित करके रख लेती है जिसकी वजह(Reason) से वह 200 दिन तक बिना खाए भी रह सकती हैं।

12.  ब्लू व्हेल की खोपड़ी की लंबाई 5.8 मीटर तक नापी गई है फिर भी इनके दिमाग का वज़न महज 7 किलोग्राम तक होता है।

13. ब्लू व्हेल और मछलियों की तरह अंडे( eggs) नही देती बल्कि यह सीधे बच्चे पैदा करती है। ब्लू व्हेल एक बार में सिर्फ एक बच्चा ही पैदा कर सकती है।

via : spotmydive.com

14.  ब्लू व्हेल जब बच्चे को जन्म देती है तो उसकी लंबाई 8 मीटर तक और वज़न 4 टन (4000 किलो) तक होता है। यह बच्चे रोज़ाना अपनी मां का 200 से 300 लीटर दूध पी जाते हैं।

15. ब्लू व्हेल अपने फेफड़ों में एक बार में 5 हज़ार लीटर से ज्यादा हवा जमा कर सकती हैं।

16. ब्लू व्हले 46 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तैर सकती हैं।

17.  ब्लू व्हेल का शिकार(Prey) मुख्य तौर पर उनके मास के लिए होता था जो कि बहुत महंगा और स्वादिष्ट होता था। परंतू अब व्हेलों के शिकार पर रोक लगा दी गई है जिससे भविष्य(Future) में इनकी जनसंख्या बढ़ने के आसार हैं।

ब्लू व्हेल से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां | Interesting Facts about Blue Whale in Hindi