Advertisement :
सचिन तेंदुलकर से जुड़ी 22 महत्वपूर्ण जानकारियां | Amazing Facts about Sachin Tendulkar in Hindi

Advertisement :
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से जुड़ी 22 महत्वपूर्ण जानकारियां | All About 22 Interesting Facts about Sachin Tendulkar in Hindi
क्रिकेट जगत के भगवान(god) कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर, मास्टर ब्लास्टर के नाम से भी जाना जाता हैं. केवल 16 वर्ष की उम्र में ही सचिन ने इंटरनेशनल (International) क्रिकेट की शुरूआत कर दी थी सचिन ने रिकार्ड की नई-नई इमारतें खड़ी कर दी हैं. चाहे वह one-day में सबसे पहले 200 रन बनाना हो या फिर 100 अन्तर्राष्ट्रिय (International) शतक बनाना हो. देखे तो सचिन के और भी बहुत से रिकार्ड(Record) हैं जिन्हें बताने के लिए शायद बहुत समय लग जाए. लेकिन हम आपको रिकार्ड(Record) के इस बादशाह के बारे में कुछ ऐसी रोचक जानकारी बताएँगे जिने पढ़ आप हैरान हो जाएगें. आइए आज हम आपको सचिन से जुडी ऐसी ही जानकारी (Information) बताने वाले है-
via : thenational.ae
1. पहले सचिन एक फ़ास्ट बॉलर बनना चाहते थे लेकिन M.R.F फाउंडेशन के डेनिस लिली ने साल 1987 में उन्हें खारिज कर दिया. डेनिस लिली ने सचिन को सिर्फ बैटिंग (Batting)पर ध्यान देने के लिए कहा.
via : indiatimes.com
Advertisement :
2. सचिन जब दुसरे खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करते थे तो उनके कोच स्टंप पर एक सिक्का रख देते थे और दुसरे खिलाड़ियों को बोलते थे कि वह सचिन को बोंलिंग करें. जो खिलाड़ी सचिन को आउट कर देता तो सिक्का उसका, यदि सचिन को कोई भी खिलाड़ी आउट न कर सका तो सिक्का सचिन का होता था. सचिन के पास आज भी इस तरह से इकट्ठे हुए 13 सिक्के(coin) हैं.
3. 1988 में मुंबई के ब्रेबॉन स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच एक अभ्यास मैच हुआ था. इस मैच में सचिन ने पाकिस्तान के लिए फील्डिंग की थी.
via : dnaindia.com
4. सचिन गेंदबाजी और बल्लेबाजी राइट हैंड से करते है लेकिन(but) लिखते लेफ्ट हैंड से हैं. इसके इलावा वह टेनिस भी लेफ्ट हैंड से ही खेलते हैं.
5. सचिन ने 79 मैंचों के बाद पहली one-day सेंचुरी बनाई थी. लेकिन इस दौरान सचिन ने 7 टेस्ट सेंचुरी बना ली थी.
via : indiatvnews.com
6. 2008 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में एक टैस्ट मैच हुआ था. जिस में सचिन ने सर्वाधिक टेस्ट रन का रिकार्ड तोड़ा. मैदान पर इतना जश्न था कि आतिशबाजी(Fireworks) की वजह से 20 मिनट तक खेल रोकना पड़ा ताकि धुंआ हट जाए.
7. सचिन क्रिकेट में ऐसे पहले बल्लेबाज(batting) हैं जिन्हें थर्ड अंपायर ने आउट दिया. 1992 में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए डरबन टेस्ट मैच में महान फिलडर जॉंटी रोड्स के थ्रो पर थर्ड अंपायर ने सचिन को टीवी रिप्ले देखकर आउट करार दिया.
Advertisement :
8. सचिन कभी-कभी अपने घर पर पत्नी अंजलि और बच्चों के लिए नाश्ता भी बनाते हैं, यही ही नही, उन्होंने साल 1998 में पूरी टीम के लिए बैंगन का भर्ता भी बनाया था.
via : circleofcricket.com
9. सचिन ने सबसे पहले ‘Boost’ कंम्पनी की तरफ से विज्ञापन किया था.
10. सचिन के पिता एक उपन्यासकार थे. उन्होंने सचिन का नाम अपने प्रिय संगीतकार सचिन देवबर्मन के नाम पर रखा था.
11. सचिन ने रणजी, दलीप और ईरानी ट्राफी के अपने पहले मैचों(match) में ही शतक जमा दिए थे. ऐसा करने वाले वे भारत के एकलौते खिलाड़ी हैं. उनका यह रिकर्ड (record) आज तक कोई भी नही तोड़ पाया है.
via : livemint.com
12. सचिन ने अपना पहला फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैच मुंबई के लिए 14 वर्ष की आयु में खेला था.
13. सचिन ने रणजी ट्रॉफी के अपने पहले मैच(match) में रवि शास्त्री के साथ पारी की शुरूआत की थी.
14. सचिन ने अपने पहले टेस्ट मैच(match) में सुनील गावस्कर द्वारा गिफ्ट दिए गए पैड़स को पहना था.
15. F1 race के चैंपियन माइकल शुमाकर ने 2002 में सचिन को फरारी कार तब भेंट की थी जब उन्होंने सर डॉन ब्रैडमैन के 29 टेस्ट शतकों की बराबरी कर ली थी. सचिन ने यह कार 2011 में सूरत के एक व्यापारी को 1.5 करोड़ में बेच दी थी.
via : express.co.uk
16. इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज(bowler) एक्ष्ले गिल्स ने सबसे पहले सचिन को स्टंप आउट किया था.
17. सचिन 23 वर्ष की उम्र में पहली बार भारतीय टीम के कप्तान बने थे.
18. सचिन ने भारत की तरफ से लगातार 185 वनडे मैच खेले हैं जो कि एक रिकार्ड है.
19. साल 1996 और 2003 के वर्ल्डकप में सचिन ‘मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट’ बने थे.
via : performgroup.com
20. सचिन जब बैंटिंग(batting) कर रहे होते हैं तो उनकी पत्नी अंजली न कुछ खाती है और न कुछ पीती है.
21. सचिन को घड़ियां(Watch) और सेंट्स एकत्रित करने का शौंक है.
22. सचिन तेंदुलकर और गांगुली ने 128 मैचों मे पारी की शुरूआत करते हुए कुल 6271 रन बनाए है जो कि एक रिकार्ड है. लेकिन एक बार गांगुली मैच की पहली गेंद(ball) पर ही आउट(out) हो गए थे और उसके बाद राहुल द्रविड़ सचिन के साथ बैंटिंग करने आए तो कमाल ही हो गया. सचिन और राहुल ने धुआंधार बल्लेबाजी की और वनड़े में 331 रन की रिकार्ड पार्टनरशिप कर डाली.
सचिन तेंदुलकर से जुड़ी 22 महत्वपूर्ण जानकारियां | Amazing Facts about Sachin Tendulkar in Hindi




