Advertisement :
क्रिकेट के बारे में 21 अनसुने रोचक तथ्य | Interesting Facts About Cricket

Advertisement :
क्रिकेट के बारे में दिलचस्प रोचक तथ्य | Interesting Facts About Cricket
दोस्तो क्रिकेट के बारे मे हम सभी ने बचपन से देखा भी है और खेलते भी आए है। फुटबॉल के बाद क्रिकेट सबसे ज्यादा खेला जाने वाला और प्रिय खेल माना जाता है। दोस्तो दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल क्रिकेट की शुरुआत 16 वीं शताब्दी में दक्षिण पूर्व इंग्लैंड से हुआ था। आज हम इस पोस्ट मे क्रिकेट प्रेमियों के लिए क्रिकेट के बारे में कुछ रोचक तथ्य के बारे में बताने वाले है।
1.रिचर्ड स्टोक्स अकेले ऐसे व्यक्ति है।जिन्होने पहले जिम लेकर और फिर अनिल कुंबले को मैंदान पर दस विकेट लेते देखा जहां लेकर ने यह रिकॉर्ड 1956 मे बनाया था तो वही 43 साल बाद कुंबले ने 1999 मे पाकिस्तान के विरुद्ध में दस विकेट लेने का कारनामा किया था।
2.दोस्तो क्या आप जानते है शाहिद अफरीदी ने 1996 में जिस बैट से सबसे तेज वनडे सेंचुरी मारी थी,वह बैट सचिन तेंदुलकर का था। जो शाहिद अफरीदी के लिए लकी साबित हुआ था अफरीदी ने इस मैच मे 37 गेंदो मे अपना शतक पूरा किया था।
3.भारत की तरफ से खेलने से पहले सचिन पाकिस्तान टीम के लिए भी खेल चुके है। दरअसल 1987 में ब्रेबोर्न में दो टीमें खेल रही थी जिसमें सचिन ने पाकिस्तान की तरफ से सब्स्टीट्यूट फील्डिंग की थी।
4.क्रिस गेल इकलौता ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने टेस्ट मैच की पहली बॉल पर छक्का जड़ा। क्रिस गेल ने यह कारनामा बांग्लादेश के विरुद्ध 2012 मे किया था।
5.भारत की तरफ से खेलने वाले अब्बास अली बेग एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं जिनको मैच के दौरान फैन ने किस किया। यह पूरा मामला 1960 का हैं, ऑस्ट्रेलिया के ब्रेबोन स्टेडियम मे अली की हाफ सेंचुरी होते ही एक लड़की ने मैदान पर आकर उनके गाल को चूम लिया था।
6.
Advertisement :
विनोद कांबली का टेस्ट मैच में बैटिंग एवरेज उनके खास दोस्त और महान प्लेयर सचिन तेंदुलकर से भी ज्यादा है। जहां कांबली का औसत 54120 है तो वही सचिन का 53178 है।
7.रवि शास्त्री और एम । एल जयसिम्हा ही ऐसे भारतीय क्रिकेटर है,जिन्होंने टेस्ट मैच मे 5 दिन बल्लेबाजी की है।
8.भारत ने पहला वर्ल्ड कप 1983 में जीता था और ठीक तीन साल बाद 1986 मे पहली बार लॉर्ड्स में जीत दर्ज की थी। यह कारनामा फिर से दोहराया गया जब भारत ने 2011 में वर्ल्ड कप जीता और 2104 मे फिर से लॉर्ड्स मे टेस्ट मैच जीता था।
9.भारत एकमात्र ऐसा देश है जिसने 60 ओवर और 20 - 20 ओवर तीनों फॉर्मेट का वर्ल्ड कप जीता है।
10.
वर्ल्ड कप में सचिन तेंदुलकर सर्वाधिक 2,278 रन बनायें है।
11.1984 -85 में भारत - पाकिस्तान के बीच सियालकोट में क्रिकेट मैच खेला जा रहा था और भारत का स्कोर 210\3 था। दिलीप वेंगसरकर (94*) पर खेल रहे थे। इसी बीच मैदान में खबर पहुँची की भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस खबर के बाद मैच को रद्द कर दिया गया था।
Advertisement :
12.ऑस्ट्रेलिया ने सबसे अधिक वर्ल्ड कप अपने नाम किये है।
13.वर्ल्ड कप में बॉल का रंग लाल होता था,जबकि 1992 के वर्ल्ड कप में बॉल का रंग सफेद कर दिया गया था।
14.वेस्ट इंडीज और ऑस्ट्रेलिया ने 1996 के वर्ल्ड कप में श्रीलंका के साथ खेलने से मना कर दिया था, जिसके कारण श्रीलंका को उन दो मैचों में बिना खेले विजेता बना दिया था।
15.
भारत और पाकिस्तान को 2007 के वर्ल्ड कप के शुरुआती दौर में ही बाहर कर दिया गया था।
16.इंग्लैंड के फार्मर क्रिकेटर एलेक स्टीवर्ट का जन्म 8 \4\63 को हुआ था। और सबसे दिलचस्प बात यह रही की स्टीवर्ट ने टेस्ट मे भी कुल 8463 रन बनाए है।
17.युवराज सिंह 2011 के वर्ल्ड कप में लगातार चार "मैचों में मैन ऑफ द मैच" बने थे।
18.2009 में श्रीलंका की टीम पर हुए हमले के कारण ICC ने पाकिस्तान से 2011 के वर्ल्ड कप की मेजबानी छीन ली थी।
19.भारत 1987 और 1999 के वर्ल्ड कप का एक मैच ऑस्ट्रेलिया से केवल एक रन से हार गया था ।
20.
सचिन तेंदुलकर ने वर्ल्ड कप मे सबसे अधिक 8 बार मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता है।
21.बारिश के कारण 2007 के वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 38 ओवर का कर दिया गया था।
क्रिकेट के बारे में 21 अनसुने रोचक तथ्य | Interesting Facts About Cricket




