x

फलों से जुड़े 21 हैरान कर देने वाले मज़ेदार तथ्य | Interesting Facts About Fruits In Hindi

By jitendar kumar / About :-8 years ago

फलों से जुड़े बेहद मजेदार और रोचक तथ्य | Interesting Facts About Fruits

दोस्तो हम सभी जानते है की हमारे अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोज एक फल खाना अच्छा माना जाता है । इस मामले में अगर हम रोज फल खाएं और स्वस्थ रहें अब यह कोई कहावत नहीं है बल्कि एक सच्चाई हैं| हम सभी जानते है की अधिकतर फल स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी अच्छे माने जाते हैं। दोस्तों फल खाते तो सभी हैं लेकिन इनके फायदे और नुकसान के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। आज हम इस पोस्ट के माध्यम से आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे जुड़े रोचक - तथ्य आपको हैरान कर देगें तो आइये जानते हैं-

1.अमेरिका की दुकानो पर जो सेब बेचा जाता है वह 1 साल पुराना होता है.

2.क्या आप जानते है दुनिया का सबसे ज्यादा Produce होने वाला फल टमाटर है।

3.लीची के बीज खाने नहीं चाहिए क्योंकि यह जहरीले होते है।

4.अंगूर के कुल उत्पादन का 71% हिस्सा शराब बनाने में उपयोग किया जाता है।

5.

सेब तैलीय त्वचा के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। यह त्वचा पर पडी झुर्रियां, टूटी त्वचा,खुजली और सूजन को भी दूर करता है।

6.केले में थोड़े से रेडियोधर्मी भी होते है।

7.दवाई लेने के बाद अंगूर खाने से आपकी मौत भी हो सकती है।

8.यदि आप अंगूरों को माइक्रोवेव में रखते है तो यह फट भी जाएंगे।

9.सेब पानी में तैरने लगते है क्योंकि सेब में 25% हवा होती है।

10.

अगर आप को किसी चीज से ईर्ष्या(जलन) है तो अगर आप केले खाए तो यह कम हो सकती है. क्योंकि इन में एक प्राक्रितक अम्ल(तेजाब) होता है जो कि हमारे शरीर के अंदर जाकर इसके प्रभाव को कम कर देता है।

11.सेब लगभग सात हजार प्रकार के होते है।

12.आम दुनिया का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला फल माना जाता है। आम को फलों का राजा भी कहते है। और यह भारत का राष्ट्रीय फल भी है।

13.स्ट्रॉबेरी और काजू एकलौते ऐसे फल है जिनके बीज फल के बाहर होते है जबकि अन्य फलों में बीज अन्दर होते है।

14.क्या आप जानते है। कि केला पानी में तैर सकता है।

15.

कई सालों पहले खोजकर्ता लंबे अभियानों पर पानी ले जाने के लिए तरबूज का उपयोग करते थे.

16.केले को कच्चा तोड़ने के बाद रासायनिक तरीकों से पकाया जा सकता है। जबकि अंगूरों को नहीं पका सकते है।

17.जापानी किसानो द्वारा “वर्गाकार तरबूज” उगाए जाते है ताकि इन्हें आसानी से स्टोर किया जा सके.

18.अगर किसी पेड़ पर लगे पाइनएप्पल को उल्टा कर दिया जाए तो यह जल्दी से पक जाता है।

19.टमाटर में मनुष्य से भी ज्यादा जीन्स पाए जाते है ।

20.

नींबू सफाई करने के लिए सबसे अच्छा फल माना जाता है। क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में ऐसा तेजाब पाया जाता है जो कि बैक्टीरिया को मार सकता है।

21.मनुष्य के “DNA” का पचास प्रतिशत हिस्सा केले के साथ मिलता - जुलता है।

फलों से जुड़े 21 हैरान कर देने वाले मज़ेदार तथ्य | Interesting Facts About Fruits In Hindi