x
Advertisement :
दिल से सम्बंधित 30 रोचक तथ्य | 30 Interesting Facts About Heart in Hindi

Advertisement :
दिल से सम्बंधित 30 रोचक तथ्य | All About 30 Interesting Facts About Heart in Hindi
दिल हमारे शरीर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण अंग होता है जो हमारे खून को साफ़ करके इसे शरीर के बाकी अंगो तक पहुँचाता है ताकि वह अच्छे तरह से काम कर सके और हम इस जिंदगी(life) का आनंद ले सकें।
- एक औसतन व्यक्ति का दिल एक मिनट में 72 बार, एक दिन में एक लाख बार और एक साल में 3 करोड़ 60 लाख बार धड़कता है। यह आंकड़ा पूरे जीवनकाल(Life span) के दौरान 250 करोड़ तक पहुँच जाता है।
- हमारे दिल तब काम करना शुरू करता है जब हम अपनी मां के पेट में 4 हफ्ते के होते हैं।
- हर मिनट आपका दिल साढ़े 5 लीटर खून पंप करता है। पूरे जीवन काल में यह इतना खून पंप कर देता है कि उससे 100 बड़े स्वीमिंग पुल भरे जा सकते हैं।
- हमारा दिल इतने दबाव से खून पंप करता है कि अगर इसे शरीर से बाहर खून पंप करना हो तो खून 30 मीटर की ऊँचाई तक पहुँच जाएगा।
- पुरूषों के दिल का वज़न औसतन 300 से 350 ग्राम जबकि महिलाओं के दिल का वज़न 250 से 300 ग्राम के बीच में होता है।
- दिल का दायां भाग सिर्फ फेफड़ों को खून सप्लाई करता है जबकि बायां भाग बाकी के शरीर को।
- 1893 में पहली सफल हार्ट(Heart) सर्जरी हुई थी। 1950 में पहली सफल मानव निर्मित वाल्व किसी व्यक्ति के दिल में डाली गई थी।
- अगर आपके दिल को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीज़न मिलती रहे तो यह शरीर से अलग होने पर भी काम करता रहेगा।.
- शरीर के 75 लाख करोड़ सेल दिल से खून प्राप्त करते है सिवाए आँखों के कार्नियां से।
- अक्सर हम ने यह पढ़ा और सुना है कि हमारा दिल(Heart) बाईं तरफ होता है पर ऐसा नही है, हमारा दिल हमारी छाती के बीच में होता है पर यह बाईं और थोड़ा झुका होता है।
- स्टेथोस्कोप( Stethoscope) की खोज़ 1816 में हुई थी। इससे पहले डॉक्टर मरीज़ की धड़कन चैक करने के लिए अपने कान को उसकी छाती से लगाते थे।
- छोटे बच्चों का दिल बंद मुट्ठी जितना बड़ा होता है। वयस्कों(Adults) के दिल का आकार दोनो हाथों को एक दूसरे से जकड़ के (जैसे ईसाई प्रार्थना करते है) जितना आकार बनता उतना होता है।
Advertisement :
- सोमवार ऐसा दिन है जब सबसे ज्यादा हार्ट (heart) अटैक आते हैं। इसका कारण छुट्टी के बाद काम करने का तनाव होता है।
- औरतों के दिल की धड़कन मर्दों के दिल की धड़कन से 8 धड़कन प्रति मिनट ज्यादा होती है।
- दिल के धड़कने पर जो ‘थम्प -थम्प‘ की आवाज आती है, वह दिल में पाए जाने वाले 4 वाल्व के खुलने और बंद होने की वजह से बनती है।
- दिल की बिमारियों से मरने वाले मांसाहारी लोगों की संख्या शाकाहारियों के मुकाबले 19 फीसदी ज्यादा है।
- बीड़ी-सिगरेट पीने वाले लोगों को हार्ट अटैक का खतरा 200 से 400 प्रतिशत तक बढ़ जाता है।
- जो लोग दिन में 11 घंटे या इससे ज्यादा काम करते है उन्हें 8 घंटे काम करने वाले लोगों के मुकाबले दिल के दौरे की संभावना 67 फीसदी तक ज्यादा हो जाती है।
- सप्ताह में तीन बार सेक्स करने से हार्ट अटैक की संभावना 50 प्रतीशत तक कम हो जाती है।
- गाढ़ी चॉकलेट खाने से दिल के रोगों(Diseases) की संभावना एक तिहाई तक कम की जा सकती है।
- आपके खुश रहने से आपके दिल को बीमारियों(Illnesses) का ख़तरा कम हो जाता है।
- अभी तक किसी इंसान की सबसे कम धड़कन की गति 26 बार प्रति मिनट और सबसे ज्यादा 480 बार प्रति मिनट रिकाॅर्ड की गई है।
- जैसा गाना आप सुन रहे हो उसी के अनुसार(according) आपके दिल की धड़कन भी बदल जाती है।
- नए पैदा हुए बच्चे के दिल की धड़कन सबसे तेज होती है (70-160 beat/minute) और बुढ़ापे में दिल की धड़कन सबसे धीमी होती है (30-40 beat/minute).
- आपके दिल का वजन 250 से 350 ग्राम है, यह 12cm लंबा, 8cm चौड़ा और 6cm मोटा यानि आपकी दोनों हाथों की मुठ्ठी के आकार जितना होता है।
- विटामिन की गोलियां खाने वाले लोगों को दिल से जुड़ी बिमारियां और कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
- प्राचीन मिस्त्र की जो ममियां खोज़ी गई है, उनमें भी दिल(heart) की बिमारी का पता चला है।
- कोकीन ड्रग्स का नशा करने वाले आदमी का दिल शरीर के बाहर निकालने के बाद भी 22 मिनट तक धड़क सकता है।
- हर दिन आपका दिल इतनी उर्जा पैदा कर देता है जिससे एक ट्रक को 32 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।
- 1967 में पहली बार किसी इंसान का दिल दूसरे इंसान के शरीर में डाला गया था और यह इंसान 18 दिन तक जिंदा रहा था।
दिल से सम्बंधित 30 रोचक तथ्य | 30 Interesting Facts About Heart in Hindi




