x

एक किसान की बेटी इल्मा अफरोज बनी IPS अधिकारी | IPS ilma Afroz Story In Hindi

By N.j / About :-2 years ago

"इस दुनिया में असंभव कुछ भी नहीं| हम वो सब कर सकते है, जो हम सोच सकते है और हम वो सब सोच सकते है, जो आज तक हमने नहीं सोचा"

दोस्तों इस कहावत को इल्मा अफरोज ने सच साबित कर दिया आज सभी लोग ये चाहते है की उनकी विदेश में पढ़ाई हो और वही पर रहकर वो एक अच्छी सेलरी वाली जॉब करें और अपना करियर वही पर सेट कर ले लेकिन दोस्तों इन सब के परे इल्मा अफरोज की एक अलग ही सोच थी वो देश के लिए कुछ करना चाहती है इल्मा अफरोज ने ऑल इंडिया सिविल सर्विसज में 217 वी रैंक हासिल कर अपने परिवार के आर्थिक हालातों से लड़कर वो एक IPS ऑफिसर बनी तो चलिए दोस्तों जानते  इल्मा अफरोज के इस पुरे सफर के बारे में.- IPS ilma Afroz In Hindi

इल्मा अफरोज का जन्म व पढ़ाई - ilma Afroz Birth And Family

उत्तर प्रदेश के एक किसान परिवार में जन्म लेने वाली इल्मा अफरोज बचपन का बचपन कई मुसीबतो के बीच से गुजरा कम उम्र में ही उनके सिर से पिता का साया उठ गया पिता के निधन के बाद घर को चलाने की पूरी ज़िम्मेदारी उनकी माँ के कंधों पर आ गया तब इल्मा अफरोज भी अपनी माँ का साथ देने के लिए खेतों में काम करने जाने लगी 

लेकिन इन सब के बीच इल्मा अफरोज ने अपनी पढ़ाई को जारी रखा इल्मा अफरोज की पढ़ाई के प्रति कितनी रूचि थी इस बात का पता इस बात से लगता है जहां कई स्टूडेंट सालों सिविल सर्विसेज की तैयारी करने के बाद भी सफल नहीं हो पाते वही इल्मा अफरोज ने अपने पहले प्रयास में ही 217वीं रैंक हासिल कर परिवार के सभी लोगो को चौंका दिया इल्मा अफरोज ने बताया की जब उन्हें इस बात का पता चला की उन्होंने सिविल एग्जाम में 217 वी रैंक हासिल की है तो खुशी से उनके मुँह से पहला शब्द निकला "जय हिन्द"

इल्मा अफरोज की शिक्षा - ilma Afroz Education

देश के गांव में जन्म लेने वाली इल्मा अफरोज ने अपनी शुरुआती शिक्षा अपने गांव से ही पूर्ण की आगे की शिक्षा उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से ग्रेजुएशन से डिग्री हासिल की और आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया जब उनका दाखिला ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में तब उनका एक ही सपना था की अपने देश के लिए कुछ करना है एक टीवी चैनल के इंटरव्यू में उन्होंने बताया की जब वो ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क शहर में रहती थी

तब वो वहां चकाचौंध देखकर काफी चकित रह गई थी क्योंकि वो अपना बचपन बिना लाइट के गुजारी और और एक मोमबत्ती के सहारे रात को पढ़ाई करती थी तब उनके मन में एक सवाल आया की यदि में यहां रहकर यही काम करुँगी तो इससे मेरे देश और परिवार को इससे कोई फायदा नहीं होगा जिन लोगो ने आज मुझे इस जगह पर पहुंचाया है और मेरे लिए दिन रात मेहनत कर मेरी पढ़ाई के लिए पैसे जुटाए और तब से उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दिया

इल्मा अफरोज ने बताया की उन्होंने जो सफर चुना था कठिन था लेकिन उन्होंने कभी हर स्वीकार नहीं की और कई बार असफलता मिलने के बाद भी अपनी कोशिस जारी रखी इल्मा अफरोज का बचपन से सपना था की वो एक वकील बने लेकिन इसके लिए उन्हें स्कॉलरशिप नहीं मिल पाई और उनका दाखिला  कोलंबिया यूनिवर्सिटी में नहीं हो पाया लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और दिन रात मेहनत करना शुरू कर दिया इल्मा अफरोज ने कहा की आज में अपने देश को धन्यवाद देती हु जिसने मुझे सही समय पर स्कॉलरशिप दी और इसी स्कॉलरशिप से उनका करियर तय हुआ और उनकी पढ़ाई विदेश में हुई

दोस्तों एक किसान की बेटी हो कर खेतों में काम कर इल्मा अफरोज ने अपनी मेहनत के दम से जो मुकाम हासिल किया है वो देश की सभी युवा बेटियों के लिए एक प्रेरणा है


एक किसान की बेटी इल्मा अफरोज बनी IPS अधिकारी | IPS ilma Afroz Story In Hindi