Advertisement :
रेलवे गैंगमैन से IPS बने राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी | IPS Prahlad Meena Success In Hindi

Advertisement :
जीवन में कितना आगे बढ़ सकते है इसके लिए सबसे जरुरी होता है उस लक्ष्य को पाने के लिए आप कितना तैयार हो व आपके इरादें कितने मजबूत है। कहते है नाम हर वो मुश्किल से मुश्किल मंजिल पक्कें व मजबूत इरादों के आगे छोटी पड़ जाती है ” आईपीएस बनना हर एक उस यूपीएससी की तैयारी करने वाले परीक्षार्थी के लिए कड़ी चुनौती होती है। मगर कुछ लोग है जो अपने जीवन की हर परिस्थिति से निकलकर इस परीक्षा को पास करते है। आज की सक्सेस स्टोरी भी कुछ ऐसी है। यह कहानी है राजस्थान दौसा जिले के रहने वो प्रहलाद मीना की । प्रहलाद मीणा ने अपनी मेहनत से इस बात को साबित कर दिखाया की यदि आपके हौसले मजबूत है तो दुनिया की हर कठिन से कठिन परीक्षा को पास किया जा सकता है।
हिस्सेदारी में खेती कर पिता ने पाला परीवार को
राजस्थान के दौसा जिले के रहने वाले प्रहलाद मीणा का यह सफर संघर्ष व मुश्किलों के बीच से गुजरा। उनके पिता अपने परिवार को चलाने के लिए गांव में दुसरे किसानो की खेती में हिस्सेदारी लेकर अपने परिवार का पेट पालते थें। प्रहलाद बचपन से शिक्षा में काफी अच्छे थे वो हर बार अपनी कक्षा में प्रथम स्थान हासिल करते थें। प्रहलाद के लिए आईपीएस के इस सफर में यह भी मुश्किले सामने थी की उनके परिवार में शिक्षा के प्रति कोई जागरुक नही था साथ में ग्रामीण इलाका होने के कारण शिक्षा के इतने बेहतर स्थान भी उपल्बध नही थें। यही कारण है की उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा के दौरान इस सपने के बारे में दूर- दूर तक नही सोचा था।
गांव से ही पूरी की शुरुआती शिक्षा
आईपीएस प्रहलाद मीणा ने अपनी शुरुआती शिक्षा अपने गांव के ही स्कूल से पूरी की। वो कक्षा 12 ही तक गांव में ही मौजूद सरकारी स्कूल में पढ़े। शुरुआत से ही कक्षा मे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रहलाद मीणा ने तब गांव व शिक्षिको को चौंका दिया जब उन्होंने 10 वीं कक्षा में पूरी स्कूल में सबसे ज्यादा अंक प्राप्त किए। प्रहलाद की इस सफलता को देखकर उन्हें स्कूल के शिक्षक के साथ गांव के कही लोगो ने सांइस विषय लेकर आगे पढ़ने का सुझाव दिया।
प्रहलाद कहते है कि “ 10 वीं कक्षा में अच्छें अंक प्राप्त करने के बाद मेरे सपने भी इंजीनियर बनने के थे मगर परिवार के आर्थिक हालात इतने सक्षम नही थें कि वो शहर में शिक्षा पाने के लिए भेज सकें। अपनी हालातों से समझोता करते हुए मैने आखिरकार गांव की ही स्कूल से 11 वीं कक्षा में मानविकी विषय के साथ शिक्षा प्राप्त की ”
रेलवे गैंगमैन से IPS बने राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी | IPS Prahlad Meena Success In Hindi




