x

आईपीएस बने राजस्थान के प्रहलाद मीणा | IPS Prahlad Meena In Hindi

By N.j / About :-6 years ago

2008 में मिली रेलवे में गैंगमैन की नौकरी

प्रहलाद मीणा को 12 वीं की शिक्षा के बाद उनका पढ़ाई प्रति लगाव देखकर उनके पिता ने उन्हें कॉलेज की शिक्षा के लिए जयपूर भेजा। पिता के आर्थिक हालात को देखकर प्रहलाद ने नौकरी की भी तलास शुरु कर दी। एक बार उनके गांव के ही दोस्त जिसका चयन रेलवे मे गैंगमैन में हुआ था उसने उन्हें इस नौकरी के लिए प्रयास करने के बारे में कहा । नौकरी के प्रति उनकी मेहनत रंग लाई और वो साल 2008 में इंडियन रेलवे भुनेश्वर में गैंगमैन की नौकरी पद भर्ती हो गए। प्रहलाद ने अपने सफर को यही नही रोका और वो मेहनत करते रहें और इसी साल उनका एलडीसी में भारतीय स्टेंट बैंक में चयन हो गया। इस दौरान उन्होंने नौकरी के साथ वो अपनी पढ़ाई भी करते रहें । एलडीसी पद के बाद स्टेट बैंक में उनका परीवीक्षाधीन में भी चयन हो गया। एक अच्छी नौकरी मिलने के बाद प्रहलाद के आर्थिक हालात भी अब बेहतर हो गए थें। बस यही से प्रहलाद ने सिविल सेवा परीक्षा में तैयारी की योजना बना ली।
प्रहलाद कहते है कि “ जीवन में वो हमेशा इस बात पर चलते थे “ कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन ” यानी तेरा कर्म करने का ही अधिकार है ” वो चाहते थे की वो अपनी मेहनत से इस परीक्षा मे ंजरुर सफल होगे । दोस्तो यही वो आत्मविश्वास होता है जो इन बड़ी परीक्षायों में सफल बनाता है।

आईपीएस बने राजस्थान के प्रहलाद मीणा | IPS Prahlad Meena In Hindi