Advertisement :
नींबू के इस्तेमाल से होने वाले फायदे | Uses And Benefits Of Lemon In Hindi

Advertisement :
नींबू के इस्तेमाल से होने वाले फायदे | Uses And Benefits Of Lemon In Hindi
नींबू से घटाएं वजन
यदि आप अपने अतिरिक्त वजन को कम करके स्मार्ट दिखना चाहते हैं तो दैनिक रूप से नींबू का सेवन करना शुरू करें। यदि आप वजन घटाना चाहते हैं तो सुबह-सुबह गुनगुने पानी के साथ शहद और नींबू के रस का सेवन करना शुरू करें। आपकी जानकारी के लिए बता दें की नींबू में पेक्टिन नाम का एक फाइबर होता हैं जो आपके पेट को लम्बे समय तक भरा हुआ महसूस करता हैं। इसके अलावा ऐसा करने से आपके पेट की अतिरिक्त चर्बी भी ख़त्म हो जाएगी।
नींबू रूखी और तैलीय खोपड़ी से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद
नींबू न केवल शरीर के लिए अच्छा हैं, बल्कि यह आपके बालों को भी फायदा पहुंचाने में मददगार साबित होता हैं। यदि आप रूखे बालों से परेशान हैं या फिर ऑयली स्कैल्प को ठीक करना चाहते हैं तो आपको नींबू को अपने सर में लगाना होगा। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको रूखे बालों और ऑयली स्कैल्प दोनों से ही पूर्णरूप से निजात मिल जाएगी।
नींबू गुर्दे की पथरी को कम करने में सहायक
यदि आप नींबू का सेवन नियमित रूप से करते हैं तो शरीर में सिट्रिक एसिड बढ़ने के कारण आपके गुर्दे की पथरी होने की संभावना कम हो सकती हैं। इसलिए डॉक्टर भी आपको इस बीमारी से बचने के लिए नींबू पानी पिने की सलाह दे सकते हैं। इसके अलावा यदि आपका गुर्दा सही तरीके से काम नहीं कर रहा हैं तो भी आपको गर्म नींबू पानी पीना चाहिए। ऐसा करने से आपके गुर्दे की गन्दगी साफ हो जाएगी और वह सही तरीके से काम करने लग जायेगा।
Advertisement :
नींबू आंतरिक रक्तस्राव को रोकने में सहायक
गर्मियों के मौसम में नाक से नकसीर आना बहुत बड़ी समस्या होती हैं। यदि आप इस समस्या से निपटना चाहते हैं, तो बस लगभग 5-10 मिनट के लिए अपने नथुनों में नींबू के रस से भरी रुई डाल के रखें और साँस लेते रहें। ऐसा करने से आपको कभी भी नकसीर जैसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
नींबू के इस्तेमाल से होने वाले फायदे | Uses And Benefits Of Lemon In Hindi




