Advertisement :
12 सरकारी नौकरियां पाने वाले राजस्थान के IPS प्रेमसुख डेलू | IPS Premsukh Delu Story In Hindi

Advertisement :
कहते है ना मंजिले भी उन्हें हासिल है जिनके हौसलो में दम होता है। अपने सपनो को सच करने के पीछे आपका निरंतर किया संघर्ष ही होता है जो दुनिया में आपकी एक नई पहचान कायम करता है। वैसे सफल तो हर कोई होता है मंजिल तो हर किसी को हासिल होती है लेकिन कुछ लोग ऐसे होते है जिनकी मंजिल का सफर सबसे अलग होता है । ठीक उसी तरह एक शख्सियत है जिन्होंने अपने मंजिल के सफर को अपनी मेहनत से सभी सफलताओं से अलग बना दिया। दोस्तो हम बात कर रहे आईपीएस अधिकारी प्रेमसुख डेलू की, जिनकी कहानी वास्तव में हर युवा के लिए एक प्रेरणा का स्त्रोत है तो चलिए दोस्तो आईपीएस डेलू के इस सफर को पूरा जानते है। IPS Premshukh Delu In Hindi
12 सरकारी नौकरियां की हासिल
दोस्तो जहां आज एक सरकारी नौकरी पाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ता है। सालो कोचिंग क्लास , कई कठिन एक्जाम इसके बाद एक बड़े कम्पीटिशन के बाद आपको सरकारी नौकरी मिलती है। लेकिन दोस्तो आईपीएस प्रेमसुख डेलू का सरकारी नौकरी से अलग ही नाता रहा । उन्होंने अपने 6 साल के तैयारी के सफर में 12 सरकारी नौकरी हासिल की। जहां एक सरकारी नौकरी पाने के लिए स्टूडेंट अपना पूरा करियर उसके पीछे झौंक देते है फिर भी ऐसे कई अभ्यर्थी होते है जो असफल हो जाते है। इस बीच प्रेमसुख डेलू ने सरकारी नौकरियों की ऐसी लाइन लगा दी की उनकी इस सफलता को देख हर कोई उन पर गर्व करने लगा।
बीकानेर जिले के रहने वाले आईपीएस प्रेमसुख डेलू | IPS Premshukh Delu
6 साल में 12 सरकारी नौकरियां पाने वाले प्रेमसुख डेलू का जन्म राजस्थान के बीकानेर जिले की नोखा तहसील के रासीसर गांव में 3 अप्रेल 1988 को एक किसान परिवार में हुआ था। कुछ करने का जुनून प्रेमसुख में बचपन से ही था। कुछ करने की चाहत मन में लिए प्रेमसुख डेलू ने पहली नौकरी साल 2010 में पटवारी के रुप में हासिल की। प्रेमसुख आगे बढ़ना चाहते थे वो यही नही रुकना चाहते थे बस इसी सोच के साथ वो तैयारी करते गए और एक के बाद एक 12 सरकारी नौकरियां उन्होंने प्राप्त की। प्रेमसुख वर्तमान में एएसपी पद पर अमरेली जिले में नौकरी कर रहे है।
इन परिक्षाओं में की सफलता हासिल | IPS Premshukh Delu In Story In Hindi
अक्सर हम देखते है की 1 सरकारी नौकरी मिलने के बाद हम जीवन को सफल मानते है । लेकिन प्रेमसुख डेलू इन सब से अलग आगे बढ़ते रहने पर विश्वास रखते थें। साल 2010 में पटवारी की नौकरी लगने के बाद उन्हें पढ़ाई जारी रखी और ग्राम सेवक की परीक्षा में उन्होंने राजस्थान में दुसरा स्थान हासिल किया। ग्राम सेवक की नौकरी मिलने के बाद वो इसे इसलिए जॉइन नही कर पाएं की उनका चयन राजस्थान असिस्टेंट जेलर में चयन हो गया। असिस्टेंट जेलर की नौकरी के बाद उनका चयन राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर के रुप में हुआ। कम समय में ही 3 सरकारी नौकरियां हासिल करने वाले प्रेमसुख डेलू कितना आगे जाना चाहते थे उनके सपने कितने बड़े थे इस बात से अंदाजा लगाया जात सकता है।
Advertisement :
अंत में मिली सबसे बड़ी मंजिल | Success IPS IPS Premshukh Delu
पटवारी, सब इस्पेक्टर, ग्राम सेवक , सब इंस्पेक्टर के बाद प्रेमसुख की नौकरी एक व्याख्याता के रुप में लगी। व्याख्याता के बाद वो तहसीलदार बनें। इस तरह अपने तैयारी के इन 6 वर्षों में करीब 12 सरकारी नौकरियां प्राप्त की। वो चाहते तो अपनी पहली सरकारी नौकरी के बाद रुक सकते थें मगर उनका मकसद था आगे बढ़ते रहना। कई सरकारी नौकरियां पाने वाले प्रेमसुख डेलू को आखिरकार सबसे बड़ी सफलता हासिल की। उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में 170 वीं रैक हासिल की और हिन्दी माध्यम से आईएएस ऑफिसर बन गए।
दोस्तो एक मध्यम परिवार में जन्म लेने के बावजूद प्रेमसुख डेलू ने सभी युवा अभ्यर्थीयों को अपनी सफलता से इस बात की प्रेरणा दी की यदि आप अपना लक्ष्य निर्धारित बिना रुकावटो से डरे आगे बढ़ते रहे तो एक दिन सफलता खुद आपके कदमो में होगी।
12 सरकारी नौकरियां पाने वाले राजस्थान के IPS प्रेमसुख डेलू | IPS Premsukh Delu Story In Hindi




