x

दुनिया का सबसे लंबा पुलिस जवान साइज के जूते भी आते है अमेरिका से | Jagdeep Singh Policeman In Hindi

By N.j / About :-2 years ago

दोस्तों हम जब भी घर से निकलते है तब यही सोचते है की हम सुरक्षित हो और आराम से अपने रोजमर्रा के काम कर शाम को परिवार के साथ चैन से बैठ सकें तभी देश में मानव हितों की रक्षा के लिए पुलिस हमारी रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहती है और आपको भी पता है जब पुलिस की लाठी जब पड़ती है तब अच्छे-अच्छों की जुबान खुल जाती है कानून के सरक्षण के लिए ये डर बना रहना भी जरुरी है लेकिन दोस्तों इन सब के बीच हम आज आपको एक ऐसे पुलिस वाले के बारे में बताने वाले है जब वो पब्लिक प्लेस में जाते है तब लोग उनके साथ सेल्फ़िया लेना शुरू कर देते है

सही सुना आपने दोस्तों हम बात कर रहे है वर्तमान में पंजाब पुलिस में कार्यरत जगदीप सिंह के बारे में इन्हें देखते ही लोग अपना फोन उठा कर सेल्फी लेना शुरू कर देते है और इनके साथ सेल्फी लेने वालो की काफी भीड़ लग जाती है अब ऐसा क्यों होता है तो जरा सुनिए जगदीप दुनिया के ऐसे पुलिस कर्मी है जिनकी हाइट सबसे अधिक है

अब आप सोच रहे होंगे यार हाइट मेरी भी 6 फिट है तो हमारे साथ तो कोई सेल्फी नहीं लेता है लेकिन दोस्तों 36 साल के  जगदीप की में जो खासियत है वो थोड़ी आम लोगो से हटकर है दोस्तों जगदीप सिंह की हाइट 7 फ़ुट 6 इंच है जो कम ही लोगो की होती है हाइट के साथ का वजन 190 किलो और इनके पैर में जो जूता आता है उसकी साइज नंबर है 19 और इस साइज के जूते तो भारत में किसी दुकान पर मिलते भी नहीं है अपने राज्य की सुरक्षा के लिए 19 साल से वो पंजाब पुलिस में अपनी ड्यूटी दे रहे है ये किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी से कम नहीं है

दोस्तों आपने इंडियाज गॉट टैलेंट शो देखा होगा उसी ये लॉस एंजिल्स में होने वाले 'America's Got Talent' को देखकर ही बनाया गया था और आपको बता दे हाल में जगदीप सिंह अमेरिका के इस शो में भाग लेकर भारत लोटे है

जहां पूरा परिवार 2 से 3 हजार रूपये में अपने महीने का खर्च चला लेता है वही जगदीप सिंह अकेले महीने के 5000 रूपये खर्च करते है

जब जगदीप छोटे थे तब ही उनकी हाइट विकसित होने लगी थी और जब वे 15 साल की उम्र के हुए तब उनका खान पीन ही बदल गया वो सलाद और ओट्स के साथ फल और दिन में करीब 15 लीटर दूध और 2 दर्जन से ज्यादा अंडो का सेवन करने लग गए थे लेकिन वर्तमान समय में उनका डाइट थोड़ा बदल गया अब उनका हर महीने 5000 रूपये से ऊपर खर्च आता है

एक न्यूज़ के इंटरव्यू में जगदीप ने बताया की 

मुझे आज भी वो समय याद है जब घर वाले मेरी शादी के लिए लड़की ढूंढ रहे थे वो इस दौरान उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा और कई प्रयासों के बाद उनके लिए 5 फ़ुट 11 इंच की हाइट वाली लड़की मिली में जब भी बैठने के लिए लेता वो टूट जाती थी तब मुझे अच्छा नहीं लगता था आज में जब भी ऑफिस जाता हु तो वहां सबसे मजबूत कुर्सी पर मेरी नजर होती है और वो टूटे नहीं इसलिए में उसे दीवार के पास लेकर बैठता हूं'." - जगदीप सिंह

हाइट से लोकप्रियता भी मिली लेकिन परेशानी भी है

जगदीप कहते है की मुझे हमेशा इस बात पर गर्व होता है की में दुनिया का सबसे लंबी हाइट वाला पुलिसवाला हु लेकिन दूसरी और मुझे अपनी हाइट की वजह से अपनी दिनचर्या में कई दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है मुझे मेरी साइज के कपडे और जूते आसानी से नहीं मिल पाते और इस वजह से मुझे ये सभी चीजें अमेरिका से इम्पोर्ट करवानी पड़ती है जब भी मुझे कई बाहर जाना होता है तो में बस या कार में सफर नहीं कर पाता साथ ही जब भी कई जाता हु तो वहां सोने से लेकर बाथरूम इस्तेमाल करने में खासी प्रॉब्लम होती है

दूसरी और जगदीप की पत्नी सुखबीर कौर का कहना है की मुझे इस बात पर गर्व है मेरे पति जगदीप सिंह दुनिया के सबसे लंबे पुलिसवाले है और जब भी हम उनके साथ मार्केट में जाते है तो लोग उनके पास खड़े और कर सेल्फ़िया लेते है तब हमें काफी खुशी महसूस होती है

जगदीप की मां गुरशिंदर कहती है की जगदीप बचपन से ही अपने गांव के सभी बच्चों से एकदम अलग ही दिखता था और उनकी हाइट का कई लोग मजाक भी उड़ाते थे लेकिन जगदीप शुरू से शांत स्वभाव के थे उन्होंने कभी किसी बात का बुरा नहीं माना आज वो अपने इस कद से चारो तरफ लोकप्रिय है 

दुनिया का सबसे लंबा पुलिस जवान साइज के जूते भी आते है अमेरिका से | Jagdeep Singh Policeman In Hindi