Advertisement :
हरियाणा की दबंग महिला रेसलर कविता देवी की जीवनी | Kavita Devi Dalal Biography In Hindi

Advertisement :
WWE में लड़ने वाली देश की पहली महिला कविता देवी दलाल का जीवन परिचय | Kavita Devi, Kavita Devi Wrestler In Hindi
-
पूरा नाम - कविता देवी दलाल
-
लोकप्रिय नाम - हार्ड केडी
-
जन्म दिनांक - 20 सितंबर 1986 ( 35 साल )
-
जन्म स्थान - मालवी (जुलाना) जींद राज्य - हरियाणा
-
कविता दलाल की लंबाई - 175 cm ( 5 फीट 9 इंच )
-
शिक्षा - गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जूलाना
Advertisement :
-
कविता दलाल का वजन - 63 किलोग्राम
-
माता का नाम - ज्ञानमती देवी
-
पति का नाम - गौरव तोमर - वॉलीबॉल खिलाड़ी
-
परिवार के सदस्य का नाम - संदीप दलाल (भाई )
-
कोच का नाम - ग्रेट खली, सारा डेल रे
-
संतान का नाम - अभिजीत (बेटा)
-
पेशा - भारतीय रेसलर
-
राष्ट्रीयता - भारतीय
दोस्तों कविता देवी देश की पहली पेशेवर एवं एक ताकतवर महिला पहलवान है । कविता कुश्ती की हर कला को भली-भांति जानती है। और इस खेल में कैसे बाजी मारे उनसे ज्यादा कोई महिला पहलवान नहीं जानती कविता को पहली बार यंग क्लासिक में प्रतिस्पर्धा में चुना गया। जो भारतीय महिला रेसलर डब्ल्यूडब्ल्यूई प्रतिस्पर्धा थी । तो आइये अब जानते कविता देवी के जीवन के बारे में.
Advertisement :
कविता दलाल शुरुआती जीवन | Early Life Kavita Devi Dalal
दोस्तों कविता देवी का पूरा नाम कविता देवी दलाल है. कविता का जन्म 20 सितंबर 1986 को हरियाणा के नक़्शे में एक छोटे से गांव मालवी (जुलना) में हुआ था। दोस्तों देश की 2011 मतगणना के अनुसार इस गांव की जनसंख्या 6000 से भी कम थी। इस गांव के हालत इतने ख़राब थे की यहाँ किसी प्रकार की कोई सुविधा नहीं थी। दोस्तों आपको इस बात की जानकारी तो होगी की हरियाणा राज्य का नाम "कन्या भ्रूण हत्या का अपराध" में दूसरा स्थान आता है । ऐसे माहौल में कविता ने ट्रेनिंग की और देश के लिए कई सफलताएं हासिल की कविता दलाल की ये कामयाबी आज देश के लिए प्रेरणा बन गई है।
कविता दलाल का परिवार | WWE Kavita Devi
दोस्तों कविता दलाल का जन्म एक संम्पन परिवार में हुआ था। कविता के पापा एक पुलिस अधिकारी थे। कविता की माता एक ग्रहणी है कविता के बड़े भाई है संदीप दलाल. संदीप दलाल ने ही कविता को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया इसी कारण अच्छी शिक्षा ग्रहण कर पाई और हर मुकाम पर कामयाब हुई कविता अपनी कामयाबी का पूरा श्रेय अपने भाई को देती है। साल 2009 में कविता ने बॉलीवाल खिलाड़ी गौरव तोमर से शादी कर ली गौरव तोमर बॉलीवाल के साथ Indian Army में भी है। कविता के करियर के लिए गौरव तोमर ने अपने खेल करियर को भी छोड़ दिया गौरव उत्तर प्रदेश के बागपत से है । कविता और गौरव एक संतान है जिसका नाम अभिजीत है। कविता ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा की अपने परिवार के समर्थन के कारण ही आज हो ये सफलता हासिल कर पाई।
कविता का बचपन अपने गांव में ही बिता और उनकी स्कूली शिक्षा अपने गांव के स्कूल गर्ल्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल म हुई कविता ने साल 2004 में ला मार्टिनियर लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की.
कविता देवी दलाल का करियर | Kavita Devi Weightlifting, wwe Kavita Devi
दोस्तों हम कविता के करियर की बात करे तो कविता वेटलिफ्टिंग, विशु और मिश्रित मार्शल आर्ट में राष्ट्रीय स्तर पर चैम्पियन रह चुकी है। लेकिन दोस्तों कविता की नजर हमेशा वेटलिफ्टिंग पर ही रही है। 20 साल की उम्र में कविता ने अपने भाई संदीप की सलाह पर भारत्तोलन अकादमी में ट्रेनिंग लेने के लिए शामिल हो गई। इसके बाद साल 2002 में हरियाणा के फरीदाबाद ट्रेनिंग ली . साल 2007 में कविता राष्ट्रीय वरिष्ठ भारत्तोलन में चैम्पियन रही । साल 2008 में कविता ने खेल कोटे से सशस्त्र सीमा बल में कांस्टेबल का पद प्राप्त किया नौकरी लगने के बाद पदोन्नति होने का आश्वासन मिला था । लेकिन केंद्र सरकार ने कविता का प्रोमोशन नहीं किया कविता ने SSB में उप निरीक्षिक पद के लिए साल 2010 में भारत्तोलन में भाग न लेने से इंकार कर दिया। इस फैसले के बाद केंद्र सरकार ने उन पर प्रतिबंद लगा दिया इसी कारण कविता रूस में एक अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पाई ।
फ़िलहाल कविता भारत के पलवान और अपने कोच द ग्रेट खली की कंपनी "कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट" के लिए काम कर रही है। ये पंजाब के जांलधर में स्थित है। दोस्तों कविता रिंग में हार्ड केडी नाम से फाइट करती है। कविता जब सीडब्ल्यूई रहती थी तब पेशेवर महिला पहलवान बीबी बुल बुल को भी गिरा दिया था। कविता साल 2006 में पॉवरलिफ्टर में स्वर्ण पदक विनर रह चुकी है. कविता ने इसी साल असम के गुवाहटी में दक्षिण एशियाई खेलों शानदार प्रदर्शन किया था। साल 2017 में दुबई में हो रही WWE प्रतियोगिता में भाग ले कर अपना प्रदर्शन मजबूत किया और प्रतिभा स्काउट का ध्यान केंद्रित किया।
कविता देवी की उपलब्धियां | Kavita Devi wwe Fight
कविता देवी ने दक्षिण एशियाई खेलों में 75 किलोग्राम स्तर में गोल्ड मेडल अपने नाम किआ और 50 किलोग्राम में रजत विजेता विक्रम सिंधे को मात दी थी। WWE में लड़ने वाली देश की पहली महिला होने की उपलब्धि भी कविता दलाल के नाम है।
कविता दलाल का विवाद वाला विडियो | Kavita Devi wwe Fight
कविता दलाल विवादों में तब आयी जब साल 2016 में उनका एक वीडियो आया उस वीडियो में कविता और बुल बुल का विवाद का वीडियो वायरल हो गया। 6.30 मिनट के इस वीडियो में दिखाया गया है की बुल -बुल के चूनौती देने पर अपने देशी कपड़ो सलवार और कमीज में ही लड़ने को तैयार हो गई और बुल -बुल की जबरदस्त धुनाई भी कर दी।
हरियाणा की दबंग महिला रेसलर कविता देवी की जीवनी | Kavita Devi Dalal Biography In Hindi




