x

उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला का जीवन परिचय | Kumar Mangalam Birla Biography in Hindi

By N.j / About :-2 years ago

मारवाड़ी परिवार में जन्मे उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला के जीवन के बारे में सम्पूर्ण जानकारी | Kumar Mangalam Birla In Hindi, Kumar Mangalam Birla Net worth

  • पूरा नाम -  कुमार मंगलम बिड़ला
  • जन्म दिनांक - 14 जून 1967 (51 साल )
  • जन्म स्थान - कोलकाता (पश्चिम बंगाल  शहर में)
  • पिता का नाम - आदित्य विक्रम बिरला
  • माता का नाम - राजश्री बिड़ला 
  • पत्नी का नाम - नीरजा बिड़ला (1989 में शादी की )
  • शिक्षा -  कैंपियन स्कूल, मुंबई, एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई विश्वविद्यालय, लंदन बिजनेस स्कूल , सिडेनहम कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स 
  • संतान के नाम - अनन्या बिड़ला(पुत्री), आर्यमान बिड़ला(पुत्र), आर्यमान विक्रम बिड़ला(पुत्र) अद्वैतेषा बिड़ला(पुत्री) 
  • प्रमुख अवार्ड एवं सम्मान - वर्ष के एनडीटीवी बिजनेस लीडर(2003) ,"लक्ष - बिजनेस विजनरी अवॉर्ड"(2003).

दोस्तों जब भी बड़े उद्योगपति का नाम आता है कुमार मंगलम बिड़ला का नाम कौन भूल सकता है। कुमार मंगलम बिड़ला दुनिया भर में प्रसिद्ध "आदित्य बिड़ला ग्रुप" के अध्यक्ष है। दोस्तों आदित्य बिड़ला ग्रुप भारत के सबसे बड़े व्यावसायिक घरानो में से एक है । इन्होंने भारत में अपने व्यापार को इतना फैलाया की आज इनकी भारत में कई बड़ी कंपनियां है। ग्रासिम, हिंडाल्को, अल्ट्राटेक सीमेंट, आदित्य बिरला नुवो, आइडिया सेल्युलर, आदित्य बिरला रिटेल, आदित्य बिरला मिनिक्स एवं साथ ही बिड़ला ग्रुप के अंतर्गत आने वाली कंपनियां है इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस BITS (बिट्स पिलानी कंपनी घनश्याम दास बिड़ला द्वारा स्थापित की गई थी। तो चलिए दोस्तों अब जानते है है कुमार मंगलम बिड़ला के जीवन के बारे.

कुमार मंगलम बिड़ला जन्म एवं परिवार | Kumar Mangalam Family And Birth Information

कुमार मंगलम बिड़ला का जन्म राजस्थान राज्य के एक मारवाड़ी परिवार में 14 जून 1967 को हुआ था। कुमार मंगलम के पिता का नाम आदित्य विक्रम बिरला था ये एक बड़े बिजनेसमैन थे । इनकी माता का नाम राजश्री बिड़ला था। कुमार मंगलम का जन्म बिड़ला परिवार की चौथी पीढ़ी में हुआ था। कुमार मंगलम का बचपन कोलकाता और मुंबई शहर में गुजरा था। अपनी आरंभिक शिक्षा मुंबई के "बोम्बे विश्वविद्यालय" से वाणिज्य में डिग्री हासिल की थी। बाद में कुमार ने "भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान"और "इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंट ऑफ इंडिया" से चार्टर्ड अकाउंटेंसी विषय से डिग्री ली और चार्टर्ड एकाउंटेंट(CA) बन गए । कुमार लंदन की एक बिजनेस स्कूल जिसके मानद सदस्य भी रहे थे। यहां से इन्होंने MBA की डिग्री हासिल की कुमार मंगलम का 17 मई 1989 को नीरजा कस्लीवाल के साथ विवाह हुआ था। इनके बच्चे हुए जिनका नाम -आर्यमन विक्रम और अद्वैतेषा है .

कुमार मंगलम बिड़ला करियर | Kumar Mangalam Birla Career

साल 1995 में पिता आदित्य विक्रम बिड़ला का अचानक निधन होने कारण कुमार मंगलम बिड़ला को "बिड़ला समूह " के अध्यक्ष नियुक्त किया गया।  उस समय कुमार मंगलम की उम्र 28 साल थी। उस समय जब उन्हें बिड़ला ग्रुप का अध्यक्ष नियुक्त किया था तब उस समय देश के कई बड़े लोगो ने इस पर सवाल उठाये की इतने बड़े कारोबार को ये कैसे चलाएंगे। लेकिन दोस्तों अपनी लगन और मेहनत से ना सिर्फ बिड़ला ग्रुप को आगे ले गए पुरे भारत के कई क्षेत्रों में अपनी कंपनी का विस्तार किया और अपनी कंपनी में चल रहे टेक्सटाइल, सीमेंट, एल्युमीनियम, उर्वरक आदि को काफी मजबूत किया।

दोस्तों इनका कार्य देश ही नहीं विदेशो में भी फैला है बिड़ला ग्रुप का कारोबार करीब 40 देशो में फैला है। इन देशो में प्रमुख देश थाईलैंड,कनाडा, मलेशिया,फ़िलीपीन्स,मिस्र,इंडोनेशियाचीन और ऑस्ट्रेलिया. जब कुमार ने साल 1995 में बिड़ला ग्रुप की कमान संभाली ली थी तब बिड़ला ग्रुप का कुल टर्नओवर 2 अरब US डॉलर था , जब इनके हाथ में कमान तब ये बढ़कर 40 अरब US डॉलर हो गई । दोस्तों आज आदित्य बिड़ला ग्रुप देश में करीब 1 लाख 30 हजार लोगो रोजगार देता है।  इस ग्रुप की कमाई का लगभग 60% हिस्सा विदेश से आता है।

समय-समय पर कुमार मंगलम बिड़ला आदित्य बिड़ला ग्रुप कंपनियों के अलावा अलग-अलग नियामक और व्यावसायिक पदों पर रह चुके है। साल 2006-07 में बिड़ला ग्रुप के मामलो के द्वारा गठित की गई सलाहकार समिति के अध्यक्ष थे।

कुमार मंगलम बिड़ला को सम्मान एवं पुरस्कार | Kumar Mangalam Birla Honors and Awards

साल 1998 में उन्हें वित् मंत्रालय के द्वारा प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के पद के लिए उम्मीदवार के रूप में नियुक्त किया।

साल 1998 में कुमार मंगलम को रोटरी क्लब के "अवार्ड फॉर वोकेशनल एक्सीलेंस" सम्मान से सम्मानित किया.

साल 2000 में बॉम्बे मैनेजमेंट एसोसिएशन के द्वारा कुमार मंगलम को "द मैनेजमेंट मैन ऑफ द इयर 1999-2000 के सम्मान से नवाजा.

साल 2001 में कुमार मंगलम को व्यापार में उत्कृष्ता और उद्योग क्षेत्र में उनके योगदान के लिए "द जायंट्स इंटरनेशनल " पुरस्कार दिया गया।

साल 2002 में कुमार को CNBC/INSEAD  के द्वारा आयोजित "एशियाई बिजनेस लीडर पुरस्कार -2002 के प्रथम 5 एशिया के व्यापारियों में चुना गया। 

साल 2003 में कुमार मंगलम को भारत-अमेरिकी सोसायटी ने "यंग अचिवर पुरस्कार" से सम्मानित किया था।

साल 2003 में इकोनॉमिक टाइम्स अवार्ड्स के द्वारा कुमार मंगलम को "द बिजनेस लीडर ऑफ द इयर" का पुरस्कार दे कर सम्मानित किया।

2003 में कुमार को जनेस इंडिया के द्वारा "बिज़नेस मैन ऑफ़ द इअर" चुना गया था।

साल 2004 में कुमार मंगलम को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम-Davos ने "यंग ग्लोबल लीडर्स" का सम्मान दिया।

साल 2005 में इन्हें साल के "अर्न्स्ट एण्ड यंग" उद्योगी के सम्मान से सम्मानित किया था।

उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला का जीवन परिचय | Kumar Mangalam Birla Biography in Hindi