Advertisement :
बिल गेट्स के सफलता और असफलता की कहानी | Story of the Success and Failure of Bill Gates in Hindi

Advertisement :
बिल गेट्स का जीवन सफ़र | All About Life Story of Bill Gates in Hindi
- जन्म - 28 अक्टूबर 1955 (आयु 62), सीऐटल, वॉशिंगटन राज्य, संयुक्त राज्य अमेरिका
- पिता - विलियम एच. गेट्स
- माता - मेर्री मैक्सवेल
- आवास - संयुक्त राज्य अमेरिका
- शिक्षा - हार्वर्ड विश्वविद्यालय (स्नातक नहीं हुए)
- व्यवसाय - माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सह अध्यक्ष
- कुल आय - US$90.2 बिलियन (2018)
- जीवनसाथी - मेलिण्डा गेट्स
- संतान - जेनिफर कैथेराइन गेट्स, रोरी जॉन गेट्स एवं फोएबे अदेले गेट्स
"बिल गेट्स" आज की तारीख का एक ऐसा नाम जिसे दुनिया ने संसार का सबसे धनी व्यक्ति घोषित कर रखा है|
"अगर आप गरीब परिवार में जन्मे है तो ये आप की गलती नहीं,
मगर आप गरीबी में ही मर जाते हैं तो यह आप ही की गलती है"
बिल गेट्स का प्रारंभिक जीवन-
इस कथन को कहने वाले व्यक्ति का नाम ही "बिल गेट्स" जिसने आज अपनी मेहनत और लगन के बल पर दुनिया के मंच पर ये मुकाम हासिल किया है| बिल गेट् का पूरा नाम "विलियम हेनरी गेट्स" है, जिनका जन्म 28 अक्टूबर 1955 को अमेरिका में स्थित वाशिंगटन के "सिएटल" नामक स्थान पर हुआ था| उनके पिता एक मशहूर वकील थे और उनकी माँ "मेर्री मैक्सवेल" फर्स्ट इंटरस्टेट बैंक और यूनाइटेड बैंक के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर में से एक थीं| बिल गेट्स अपने पिता के भांति एक वकील बनना चाहते थे, अपने इसी सपने को साकार करने के लिए बिल गेट्स ने प्रारंभिक शिक्षा लुक्सरड स्कूल से की, बचपन से ही इन्हे कंप्यूटर में रूचि थी और मात्र 13 वर्ष की आयु में इन्होने अपना पहला कंप्यूटर प्रोग्राम "टिक-टेक-टो" बनाया था|
मैथमेटिक्स क्लास में टीचर की बात को गंभीरता से न लेना वाले गेट्स को टीचर ने ट्रक ड्राइवर बनने की सलाह दी थी परन्तु स्कूल कॉलेज के पारम्परिक माहौल से बोर हो चुके गेट्स अपने पॉल के साथ कुछ बड़ा करने की सोच रहे थे इस कड़ी में उनके साथ कुछ सफलतायें जुड़ीं तो कुछ असफलतायें भी| उनकी सफलताओं का आंकलन इस बात से किया जाता है कि 102 करोड़ रुपये प्रति दिन कमाने वाले बिल गेट्स अगर स्वयं का देश भी बनायें तो वो दुनिया का 37 वां सबसे बड़ा देश होगा| और तो और अगर 7.6 बिलियन की आबादी वाले विश्व को अपनी जायदाद से बराबर-बराबर रुपये बाटें तो सबके हिस्से में 5000 रुपये आएंगे|
Advertisement :
अपने स्कूल के दिनों में कंप्यूटर के ज्यादा इस्तेमाल के कारण प्रतिबंधित किये गए और लैब में जाने से रोके गए बिल गेट्स ने अपने मित्र पॉल के साथ कंप्यूटर से एरर निकलने के नाम पर स्कूल में एक सॉफ्टवेयर प्रोग्राम बनाया जो टाईम-टेबल बनाने के काम आता था| इसके बाद तो इनका हौसला और बढ़ गया और 15 साल की उम्र में इन्होने 1970 में अपने शहर को ट्रैफिक पैटर्न पर नज़र रखने के लिए एक प्रोग्राम बनाकर दिया| इसके लिए उन्हें 20000 डॉलर मिले| इनकी ये पहली कमाई थी|
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने के लिए ग्रेजुएट की, तथा पढ़ाई छोड़कर अपनी कंपनी पर ध्यान लगाया और 26 नवंबर 1976 को "माइक्रोसॉफ्ट" अपने अस्तित्व में आयी और देखते-देखते कंप्यूटर की दुनिया में सर्वोच्च बन गयी| बिल गेट्स ने अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर स्वयं कमाई करने की राय दी है| उन्हें अपनी संपत्ति न देने की घोषणा की है|
इतनी सफलताओं के बावजूद इन्होने कुछ असफलतायें भी संगृहीत की हैं| प्रथम तो ये कि ये अपनी शिक्षा को पूर्ण करने में पूर्णतया असफल रहे जैसे-जैसे इन्होने अपने कार्य कि शुरआत की उसके शुरुआती दौर में इनके बनाये कुछ प्रोग्राम भी सफल नहीं हुए| परन्तु जीवन के सभी मोर्चों पर सफल रहे बिल गेट्स ने हमेशा सामाजिक उत्थान कि भी पुरजोर वकालत की है| इसके लिए सन 2000 में बिल गेट्स ने अपने पत्नी के साथ मिलकर "बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन" कि भी नीव रखी है|
बिल गेट्स दुनिया के सबसे अमीर आदमियों में से एक हैं अमेरिका ही नहीं दुनिया के सबसे बड़े बिज़नेसमन, कंप्यूटर प्रोग्रामर माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर हैं| माइक्रोसॉफ्ट दुनिया कि सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी है| 1975 से बिल गेट्स ने हमेशा से इस कंपनी के अलग-अलग पदों पर काम किया है, वे इस कंपनी में चेयरमैन , सीईओ, चीफ सॉफ्टवेयर आर्किटेक्ट रह चुके हैं| 1987 के बाद से विश्व द्वारा जारी अमीरों कि सूचि में उनका नाम आ रहा है|
गेट्स कि सफलताएं आज कि युवा पीढ़ी के लिए प्रेरक हैं और उनके सिद्धांत उनकी असफलताओं को भी सफलता में बदलने के क्षमता रखते हैं|
Advertisement :
बिल गेट्स के सफलता और असफलता की कहानी | Story of the Success and Failure of Bill Gates in Hindi




