x

रणवीर सिंह का सम्पूर्ण जीवन | Life Story of Ranveer Singh in Hindi

By rakesh / About :-8 years ago

रणवीर सिंह की जीवनी | All About Biography of Ranveer Singh in Hindi

आज हम आपको बॉलीवुड के अभिनेता रणवीर सिंह के बारे में बताने वाले है। जिन्होंने कम समय में ही तरक्की हासिल कर ली। रणवीर सिंह का बचपन से सपना था कि में भी एक सुपरस्टार बनू लेकिन कॉलेज के समय लगता था कि शायद सुपरस्टार बन पाना बहुत ही मुश्किल है और रणवीर ने अपना करियर लेखक में बनाने की सोची।

रणवीर सिंह ने इंडियाना युनिवर्सिटी ब्लूमिंगटन से बैचलर ऑफ आर्ट्स की पढाई करते समय एक बार फिर से रणवीर एक्टिंग के बारे में सोचने लगे। उसके बाद वह भारत आ गए. भारत आने के बाद रणवीर ने प्रमुख अभिनय के लिए बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ऑडिशन देना शुरू कर दिया। रणवीर के अनुसार सुबह उठने के बाद सबसे पहले खाई जाने वाली चीज और उसकी मात्रा उनके फिल्म में रोल पर निर्भर करती है। अलग-अलग फिल्मों के लिए रणवीर ने अलग डाइट प्लान अपनाते हैं। बैंड बाजा बारात के लिए रणवीर ने 'बीच बॉडी' बनाई। इसके लिए उन्हें तीन महीने तक कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी क्योंकि इसमें कपड़े पहने साधारण नजर आने वाला इंसान टी-शर्ट उतारने पर जबरदस्त फिट दिखता है। 

रणवीर सिंह ने 2010 में यश राज फिल्म्स की नयी मूवी 'बैंड बाजा बारात' के लिए ऑडिशन दिया और इस फिल्म के लिए मुख्य किरदार लेने में कामयाब रहे। 'बैंड बाजा बारात' फिल्म शादियों पर प्लान करना,कॉमेडी, और रोमांस से भरपूर है। रणवीर सिंह को इस फिल्म में दिल्ली का एक पारम्परिक लड़का,बिटू का अभिनय करना था। इस फिल्म के डायरेक्टर मनीष शर्मा ने रणवीर सिंह को भोजन अवकाश के दौरान दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैंपस में भेजा वही से ही रणवीर को अपने अभिनय का ज्ञान मिला। फिल्म 'बैंड बाजा बारात' को सिनेमाघरों में लगने के बाद आलोचना व व्यक्तिगत की नजर से यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। इस मूवी के लिए रणवीर सिंह को बेस्ट न्यू मेल एक्टर का फ़िल्मफेयर अवार्ड दिया गया। 

रणवीर सिंह का प्रारंभिक जीवन - 

रणवीर सिंह का जन्म एक सिन्धी परिवार में 6 जुलाई 1985 को मुंबई में हुआ था। रणवीर की माताजी का नाम अंजू था और पिताजी का नाम जगजीत सिंह भावनानी था और रणवीर की दादीजी का नाम चाँद बुर्के और दादाजी का नाम सुंदर सिंह भावनानी था रणवीर सिंह की एक बहन भी है जिसका नाम रितिका भावनानी है। रणवीर सिंह अभिनेत्री सोनम कपूर और निर्माता रिया कपूर, अभिनेता अनिल कपूर और पत्नी सुनीता कपूर (नी भावनानी) की बेटियों के मातृ दूसरे चचेरे भाई हैं। रणवीर सिंह कहते हैं कि उन्होंने अपना उपनाम भावनानी लगाना छोड़ दिया, क्योंकि उन्हें लगा कि यह नाम "बहुत लंबा है और इसमे बहुत से अक्षर" होंगे।

रणवीर सिंह हमेशा एक अभिनेता बनने की इच्छा रखते थे, कई स्कूल नाटकों में भाग लेते थे। एक बार जब वह जन्मदिन की पार्टी के लिए गया था, तो उसकी दादी ने उसे नृत्य करने और मनोरंजन करने के लिए कहा था। रणवीर सिंह याद करते हैं कि वह अचानक लॉन में कूद गया और 1991 की एक्शन फिल्म, हम से गीत 'चुमा चुमा' में नृत्य करना शुरू कर दिया। उन्हें प्रदर्शन करने का रोमांच महसूस हुआ और अभिनय और नृत्य में दिलचस्पी आ गयी थी। हालांकि, मुंबई में एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में शामिल होने के बाद, रणवीर सिंह को एहसास हुआ कि फिल्म उद्योग में ब्रेक लगाना बिल्कुल आसान नहीं था, क्योंकि ज्यादातर फिल्म में फिल्म इंडस्ट्री वाले लोग थे जिन्हें इन अवसरों का मौका मिला। ऐसा लगता है कि अभिनय का विचार "बहुत दूर" था, इसके बाद रणवीर सिंह ने रचनात्मक लेखन पर ध्यान केंद्रित किया। वह संयुक्त राज्य अमेरिका गए जहां उन्हें इंडियाना विश्वविद्यालय से कला स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

रणवीर ने कॉलेज में अभिनय करने के लिए भाग भी लिया था और रणवीर ने कम उम्र से ही सिनेमाघरों में फिल्म देखने लग गए थे। अपनी ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद रणवीर 2007 में मुंबई लोट आए। रणवीर को थोड़े दिनों तक O & M और J. Walter Thopsan जैसी विज्ञापन कंपनी में काम करने लग गए, रणवीर सिंह ने बतौर सहायक निदेशक का कार्य भी किया था। परन्तु रणवीर ने इस असिस्टेंट डायरेक्टर का क़ाम भी छोड़ दिया क्योंकि वह एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहते थे।

रणवीर सिंह और अवार्ड्स -

'बैंड बाजा बारात' के लिए रणवीर सिंह को स्टार प्लस हॉटेस्ट जोड़ी और बेस्ट मेल डेब्यू का पुरस्कार से सम्मानित किया गया था . रणवीर सिंह को 2015 में बिग स्टार एंटरटेनमेंट पुरस्कार का रोमांटिक मूवी में सबसे मनोरंजक एक्टर का अवार्ड भी मिला. रणवीर सिंह को 'बाजीराव मस्तानी' के लिए 2016 में अप्सरा फिल्म प्रोड्यूसर गिल्ड पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, फिल्म फेयर अवार्ड के बारे में कहे तो 2011 में जहा रणवीर को बेस्ट डेब्यू मेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था वही दुबारा से 2016 का बेस्ट फिल्मफेयर का अवार्ड भी रणवीर को  'बाजीराव मस्तानी' के लिए दिया गया.  इसके अलावा 'बाजीराव मस्तानी' के लिए स्क्रीन वीकली अवार्ड, जी सिने अवार्ड, राम-लीला के लिए रोमांटिक जोड़ी, के लिए भी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

रणवीर सिंह का सम्पूर्ण जीवन | Life Story of Ranveer Singh in Hindi