Advertisement :
हिंदी पहेलियाँ बूझो तो जाने | New Hindi Paheliyan With Answer

Advertisement :
हिंदी पहेलियाँ बूझो तो जाने | New Hindi Paheliyan with Answer
दोस्तों आज हम आपके के लिए लेकर आये है 50+ हिंदी पहेलियाँ। इस पोस्ट के माध्यम से आज हम आपके दिमाग का टेस्ट लेने वाले है। तो देखते है आपका दिमाग कितना चलता है इन पहेलियों के आगे।
#1.
"किस महीने में लोग सबसे कम सोते हैं?"
जबाब - फरवरी सबसे छोटा जो महीना होता है।
#2.
Advertisement :
"हरी थी मन भरी थी
लाख मोती जड़ी थी।
राजाजी के बाग में,
दुशाला ओढ़े खड़ी थी?"
जबाब - भुट्टा।
#3.
"ना किसी से झगड़ा ना किसी से लड़ाई फिर भी होती मेरी हमेशा पिटाई?"
जबाब -ढोल।
#4.
"ना कभी आता ना कभी जाता
जो इसके भरोसे रहता वह सदा पछताता?"
जबाब- कल।
#5.
Advertisement :
"तीन अक्षर का मेरा नाम प्रथम कटे तो राम-राम।
द्वितीय कटे तो फल का नाम,
तृतीय कटे तो काटने के काम?"
जबाब - आराम।
#6.
"दिन में सोए, रात में रोए, जितना रोए, उतना खोए?"
जबाब - मोमबत्ती।
#7.
"गाय दूध देती है मुर्गी अंडा देती है तो बताओ ऐसा कौन है जो दूध और अंडा दोनों देता है?"
जबाब- दुकानदार।
#8.
"उस चीज का नाम बताएं जो आपको देने से पहले आपसे ली जाती है?"
जबाब- फोटो।
#9.
"हाथी तालाब में गिर गया अब निकलेगा कैसे?"
जबाब- गीला हो कर
#10.
"एक आदमी रेगिस्तान के बीच में मरा पाया गया
किसी ने उसको नहीं मारा ना वह कुदरती मौत मरा
आसपास किसी के पैरों के निशान भी नहीं कहता कि उसके पैरों के निशान हो तो बताओ वहां कैसे पहुंचा कैसे मरा?"
जबाब- उसका पैराशूट नहीं खुला।
#11.
"ऐसी कौन सी चीज है जो पढ़ने लिखने दोनों के काम आती है लेकिन वह पेन नहीं है और कागज भी नहीं है?"
जबाब - ऐनक।
#12.
"लोहा खींचो ऐसी ताकत,
पर रबड़ मुझे हराता है,
खोई सुई पा लेता हूं,
मेरा खेल निराला है?"
जबाब - चुंबक।
#13.
"ट्रेन को हिंदी में क्या कहते हैं?"
जबाब - लोह पथ गामिनी।
#14.
"2 सुन्दर लड़के,
दोनों का एक ही रंग,
एक बिछड़ जाए,
दूजा काम ना आए?"
जबाब - जूते।
#15.
"सीधी हो, तो नीर पिलाती है,
उल्टी हो, तो दीन कहलाती है?"
जबाब - नदी।
#16.
"हरी डंडी
लाल कमान
तोबा तोबा
करे इंसान,
बोलो क्या?"
जबाब - लाल मिर्च।
#17.
"एक गुफा के दो रखवाले,
दोनों लंबे दोनों काले
बोलो क्या?"
जबाब - मूंछ।
#18.
"8 को लिखो 8 बार उत्तर आए 1000 बताओ कैसे?"
जबाब -
888
88
8
8
8
1000
#19.
"अगर कान पर चढ़ जाऊं तो नाक पकड़कर तुम्हें पढ़ाऊ?"
जबाब - चश्मा।
#19.
"पापा ने अपनी बेटी को फल दिया और बोले प्यास लगे तो पी लेना भूख लगे तो खा लेना और सर्दी लगे तो जला लेना?"
जबाब - नारियल।
#20.
"महेश के पिता के पांच लड़के,
गणेश
सुरेश
रमेश
अल्पेश
पांचवे का नाम बताओ?"
जबाब - महेश।
#21
"सुबह आता शाम को जाता दिनभर अपनी चमक बरसाता है,
इसके बिना कोई कुछ नहीं कर सकता है।"
जबाब - सूरज।
#22
"लाल मकान के बाहर हरा चोर लाल मकान के अंदर काला शैतान गर्मी में दिखता सर्दी में गायब हो जाता?"
जबाब - तरबूज।
#23
"हरा आटा लाल परांठा मिल-जुल कर सब सखियों ने बांटा?"
जबाब - मेहंदी
#24
"जब मैं 2 साल की थी तो मेरी बहन मुझ से आधी उम्र की थी अब मैं 30 साल की हूं मेरी बहन कितने साल की होगी?"
जबाब - 29
#25.
"प्रथम कटे तो दर हो जाऊं
अंत कटे तो बंद हो जाऊं
केला मिले तो खाता जाऊं
अब बताओ कौन हूं मैं?"
जबाब - बंदर।
#26.
"दो बाप और दो बेटे एक साथ सड़क पार कर रहे थे
तो बताओ कितने आदमी सड़क पार कर रहे थे?"
जबाब - 3, दादा, बेटा और पोता।
#27.
"गोल है पर गेंद ,
नहीं पूंछ है पर पशु नहीं ,
पूंछ पकड़कर खेले बच्चे
फिर भी मेरे आंसू निकलते नहीं?"
जबाब - गुब्बारा।
#28.
"तीन अक्षर का मेरा नाम उल्टा सीधा एक समान?"
जबाब - जहाज।
#29.
"लाल डिबिया में पीले दाने खानों में है मोती के दाने?"
जबाब - अनार।
#30.
"चौकी पर बैठी एक रानी, सर पर आग बदन में पानी ?"
जबाब - मोमबत्ती।
#31.
"फूल भी हूं
फल भी हूं
और हूं मिठाई
तो बताओ क्या हूं मैं भाई?"
जबाब - गुलाब जामुन
#32.
"लाल हूं मैं
खाती हूं घास
पानी पीकर मर जाऊं
जल जाए जो आए मेरे पास?"
जबाब - आग
#33.
"सफेद धन हरी पूछ
ना भूझे तो नानी से पूछ? "
जबाब - मूली
#34.
"चार अक्षर का मेरा नाम
टिमटिम तारे बनाना काम
शादी उत्सव या हो त्यौहार
सब जलाएं बार-बार?"
जबाब - फुलझड़ी।
#35.
"शुरू कटे तो गीत सुनाऊं
मध्य कटे तो संत बन जाऊं
अंत कटे तो साथ बन जाता
करता सबके मन को भाता?"
जबाब - संगीत।
#36.
"मुझे उलट कर देखो लगता हूं नौजवान
कोई अलग ना रहता मुझसे बच्चा बूढ़ा और जवान?"
जबाब - वायु।
#37
"प्यार नहीं है पर चलती है
दोनों हाथों से अपना मुंह पोंछती रहती है?"
जबाब - घड़ी।
#38.
"पत्थर पर पत्थर
पत्थर पर पैसा
बिना पानी के घर बनाए
वह कारीगर कैसा?"
जबाब - मकड़ी।
#39.
"बिना खाए बिना पिए
सबके घर में रहता हूं
ना हंसता हूं ना रोता हूं
घर की रखवाली करता हूं?"
जबाब - ताला।
#40.
"काला रंग मेरी है शान ,
सबको देता मैं ज्ञान,
शिक्षक करते मुझ पर काम ,
नाम बताकर बनो महान?"
जबाब - ब्लैक बोर्ड।
#41.
"टोपी है हरी मेरी
लाल है दुशाला
पेट में अजीब सी लगी है
दानों की माला ?"
जबाब - मिर्च।
#42.
"सर है दुम है ,
पर पांव नहीं है उसके ,
पेट है आंख है कान नहीं है उसके,
देखकर लगता उसको डर थरथर जाते कांप
नाम बताओ मेरा और बनो महान?"
जबाब - सांप।
#43.
"एक राजा की अनोखी रानी
दुम के रास्ते पीती पानी?"
जबाब - दीपक की बाती।
#44.
"एक फूल है काले रंग का
सिर पर सदा सुहाए
तेज धूप में वह खिल जाता
छाया में मुरझाए?"
जबाब - छाता।
#45.
"तीन अक्षर का मेरा नाम
खाने में आता हूं काम
मध्य कटे तो हवा हो जाऊं
अंत कटे तो हल कहलाऊं?"
जबाब - हलवा।
#46.
"काला घोड़ा सफेद की सवारी
एक उतरा तो दूसरे की बारी?"
जबाब - तवा और रोटी।
#47.
"बूझो भैया एक पहेली
जब काटो तो नई नवेली?"
जबाब - पेंसिल।
#48.
"नीली मां के नीले बच्चे
जिधर जाए मां उधर जाए बच्चे?"
जबाब - रेलगाड़ी।
#49.
"दुनिया भर की करता सैर,
धरती पर ना रखता पैर,
दिन में सोता ,
रात में जागता,
रात अंधेरी मेरे बगैर
जल्दी बताओ कौन हूं मैं?"
जबाब - चंदा मामा।
#50.
"सबके घर में यह जाए
तीन अक्षर का नाम बताए
शुरु के दो अति हो जाये
अंतिम दो से तिथि बन जाए?"
जबाब - अतिथि।
#51
"सुंदर सपनों की मैं रानी,
सबके पास में जाती हूं ,
थके हुए को देती आराम,
मैं सबकी दुलारी हूं?"
जबाब - नींद।
#52.
"एक साथ आए दो भाई,
बिन उनके दूर शहनाई,
पीटो तब वह देते संगत ,
फिर आए महफ़िल में रंगत?"
जबाब - तबला
#53
"दो अक्षर का मेरा नाम,
हरदम रहता मुझे जुखाम,
कागज है मेरा रुमाल ,
क्या है मेरा नाम?
जबाब - पेन।
हरा हूं पर पत्ता नहीं ,
नकलची हूं पर बंदर नहीं ,
बूझो तो मेरा नाम?"
जबाब - तोता।
हिंदी पहेलियाँ बूझो तो जाने | New Hindi Paheliyan With Answer




