Advertisement :
संजीव कुमार का सम्पूर्ण जीवन | Life Story & Jivani of Sanjeev Kumar in Hindi

Advertisement :
संजीव कुमार की जीवनी | All About Biography of Sanjeev Kumar in Hindi
- नाम - हरीभाई जेठालाल जरीवाला
- पिता - श्री गुना धर दान
- माता - श्रीमती रामभा देवी
- जन्म - 9 जुलाई 1938, सूरत, गुजरात, ब्रिटिश भारत
- मृत्यु - 6 नवम्बर 1985 (उम्र 47) मुम्बई, महाराष्ट्र, भारत
- व्यवसाय - अभिनेता
संजीव कुमार का प्रारंभिक जीवन -
आज हम आपको ऐसे इंसान के बारे में बताने वाले है जो बॉलीवुड के सबसे अमीर अभिनेता में से एक थे। उस इंसान का नाम संजीव कुमार है संजीव कुमार का जन्म 9 जुलाई 1938 को सूरत, गुजरात (ब्रिटिश भारत) में हुआ था। संजीव कुमार जब छोटे थे तभी से फिल्मो में एक मुख्य अभिनय के तोर पर काम करने के बारे में सोचते थे। संजीव कुमार अपने इस सपने को हकीकत में बदलने के लिए उन्होंने अपने शुरूआती लाइफ में एक स्टेज से जुड़े तथा उसके पश्चात संजीव ने फिल्मों में काम करने के लिए एक्टिंग विद्यालय में प्रवेश लिया ताकि वह फिल्मों में काम कर सके। एक्टिंग सीखने के दौरान ही संजीव को 1960 में फिल्म "हम हिन्दुस्तानी" में एक छोटा सा अभिनय करने का अवसर मिला।
सन 1965 में आई फिल्म "निशान" में संजीव कुमार को एक मुख्य अभिनय के तौर पर कार्य करने का अवसर मिला, उसके पश्चात संजीव कुमार को "पति-पत्नी", "बादल", "स्मगलर", "नौनिहाल", "गुनाहगार", व "हुस्न और इश्क' जैसी फिल्मो में मुख्य अभिनय के तौर पर काम मिला। परन्तु यह फिल्मे 'box office' पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई। 1968 में आई फिल्म "शिकार" में संजीव कुमार ने एक पुलिस अफ़सर का किरदार निभाया था संजीव कुमार को इस मूवी के लिए बेहतर एक्टिंग के लिए उनको बतौर सपोर्टिंग अभिनय का "फिल्म फेयर अवार्ड" मिला। 1968 में आई फिल्म "संघर्ष" में संजीव कुमार को दिलीप कुमार के साथ काम करने का मौका मिला था। इन फिल्मों के पश्चात "राजा और रंक", "आशीर्वाद", "अनोखी रात", "सत्यकाम" जैसी फिल्मों में काम करने बाद संजीव कुमार को अपार सफलता मिली यही ही नहीं लोगो से इस अभिनय के लिए उनकी प्रशंसा भी हुई। इसके पश्चात 1970 में आई फिल्म "खिलौना" ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार धमाका कर दिया था तथा इस फिल्म की सफलता के बाद संजीव कुमार ने अभिनेता के तौर पर बॉलीवुड पर अपना धाक जमा लिया था।
1970 में आई फिल्म "दस्तक" के लिए संजीव कुमार को एक बेस्ट एक्टर का 'नेशनल अवार्ड' दिया गया था। इसके पश्चात 1972 में आई फिल्म "कोशिश' में उन्होंने बतौर गूंगे का किरदार निभाया था उनको इस फिल्म में भी बेस्ट एक्टिंग के लिए संजीव कुमार को दुबारा से बेस्ट एक्टर का 'नेशनल अवार्ड' दिया गया।
नायक के किरदार में संजीव कुमार की 'निशान' पहली मूवी थी। 1968 में आई 'संघर्ष' में संजीव कुमार, दिलीप कुमार के साथ आए और अपनी इस अभिनय का लोहा मनवा लिया। लेकिन संजीव कुमार 1970 में आई खिलौना फिल्म से सुपरस्टार बने । इनके पश्चात 'सीता और गीता', 'अनुभव' जैसी फिल्मों में उन्होंने बेहतरीन अभिनय किया।
संजीव कुमार का फिल्मी सफर -
Advertisement :
1960 में आई 'हम हिन्दुस्तानी' से संजीव कुमार ने फिल्मों में काम करना शुरू किया था इस फिल्म में उनका किरदार सिर्फ छोटा सा था। 1962 में संजीव ने 'आरती' फिल्म के लिए राजश्री प्रोडक्शन में अपना फोटो शूट दिया परन्तु उसमे पास नहीं हो पाए। इसके अलावा संजीव को बहुत सी बी-ग्रेड मूवी में काम करने के लिए ऑफर मिला। सबसे पहले संजीव कुमार को बतौर मुख्य अभिनय के रूप में 1965 में आई फिल्म 'निशान' में अवसर मिला। इसके पश्चात 1960 से लेकर 1968 तक बॉलीवुड में अपना स्थान बनाये रखने के लिए संजीव कुमार ने बहुत प्रयास किये। संजीव कुमार ने 1960 में आई फिल्म 'हम हिन्दुस्तानी' के पश्चात कोई भी किरदार निभाने को मिला, वह स्वीकार करते गए। उसके पश्चात संजीव कुमार को "पति-पत्नी", "बादल", "स्मगलर", "नौनिहाल", "गुनाहगार", व "हुस्न और इश्क' जैसी फिल्मो में मुख्य अभिनय के तौर पर काम मिला। लेकिन इन फिल्मों से भी निराशा ही हाथ लगी।
संजीव कुमार के सम्मान और पुरस्कार -
संजीव कुमार को दो बार बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड मिला था और दो बार ही बेस्ट एक्टर के लिए 'फ़िल्म फ़ेयर पुरस्कार' मिला था।1975 में आई फ़िल्म "आंधी" के लिए सर्वप्रथम संजीव कुमार को बेस्ट एक्टर का 'फ़िल्म फ़ेयर पुरस्कार' से सम्मानित किया गया था। उसके पश्चात 1976 में आई फ़िल्म "अर्जुन पंडित" में बेहतरीन एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर का 'फ़िल्म फ़ेयर पुरस्कार' से सम्मानित किया गया।
बहुआयामी कलाकार -
भारतीय सिनेमा के संसार में संजीव कुमार को एक ऐसे बहुआयामी कलाकार के तौर पर जाना जाता है जिन्होंने 'नायक', 'सहनायक', 'खलनायक' और 'चरित्र' कलाकार किरदारों से लोगो को अपना दीवाना बनाया। संजीव कुमार के अभिनय में एक विशेषता रही कि वह किसी भी तरह के किरदार के लिए संजीव कुमार हमेशा तैयार रहते थे। बाद में संजीव कुमार ने गुलज़ार के निर्देशक मे "आंधी", "मौसम", "नमकीन" और "अंगूर" जैसी कई फ़िल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाया था। वर्ष 1982 में आई फ़िल्म 'अंगूर' में संजीव कुमार ने अपने दो किरदार निभाया था।
संजीव कुमार का सम्पूर्ण जीवन | Life Story & Jivani of Sanjeev Kumar in Hindi




