x

दुनिया की 5 सबसे बड़ी रेलवे सुरंगें | Longest Railway Tunnel In The World In Hindi

By Ravi / About :-6 years ago

दुनिया में कई ऐसे रेलवे मार्ग है जिनका सफर बहुत ही सुहाना होता है। दुनिया में कई रेलवे मार्ग पहाड़ों, पुलों और सुरंगों से होकर गुजरते है। जब भी ट्रेन का सफर करते है, तो कई जगहें बहुत डरावनी होती है, तो कई बहुत खूबसूरत होती है। दोस्तों, दुनिया में कई ऐसे रेलवे मार्ग भी है, जहां कई मीलो तक पहाड़ियों और समुन्द्रों के नीचे बनी सुरंगों से गुजरना पड़ता है। आइए आज जानते है दुनिया की सबसे लंबी रेलवे सुरंगों के बारे में।

ये रही सबसे लंबी रेलवे सुरंगें

1. गोथर्ड बेस सुरंग

दुनिया का सबसे बड़ा सुरंग स्विट्जरलैंड में बनाया गया है। पहाड़ियों के नीचे बनी यह 57 किलोमीटर लंबी सुरंग उत्तर के इस्टफील्ड से दक्षिण में बोडियो तक जाती है। 17 साल में बनी इस 35 मील की सुरंग को बनाने में लगभग 12 अरब डॉलर खर्च हुए और करीब 2400 मजदूर इसे बनाने में लगे थे

2. सीकन रेलवे सुरंग

गोथर्ड बेस सुरंग से पहले बना यह सुरंग दुनिया का सबसे बड़ा सुरंग था। इस 53.85 किलोमीटर लंबे सुरंग का निर्माण जापान में किया गया था। सीकन रेलवे सुरंग का उद्घाटन 13 मार्च 1988 को किया गया था। समुद्र के नीचे से बनाई गई यह सुरंग जापान के होन्शू द्वीप से होक्काइडो द्वीप तक जाती है।

3. चैनल सुरंग

यूनाइटेड किंगडम द्वारा बनाई गई इस सुरंग की लंबाई 50.50 किलोमीटर है। यह सुरंग ब्रिटेन और फ्रांस को जोड़ती है। समुद्र के नीचे बनी इस सुरंग को तैयार होने में 200 साल लगे थे। चैनल सुरंग के निर्माण में 15000 से भी ज्यादा मजदूर काम किये थे। लोगों के आने - जाने के लिए इस सुरंग को 6 मई 1994 को खोला गया था।

4. न्‍यू गुंजाओ सुरंग

चीन में बना यह सुरंग 32.65 किलोमीटर लंबा है। चीन की सरकार द्वारा इस सुरंग में 2 सिंग्ल रेलवे ट्रेक बनाए गए हैं। दुनिया के इस चौथे सबसे बड़े रेलवे सुरंग को 28 दिसंबर 2014 को खोला गया था।

5. लॉस्‍चबर्ग बेस सुरंग

स्विट्जरलैंड मे बना यह सुरंग दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा सुरंग है। यह 14.62 किलोमीटर लंबा सुरंग स्पिज से बर्ग तक जाता है। लोगों के लिए इसे 15 जून 2007 को खोल दिया गया था।

दुनिया की 5 सबसे बड़ी रेलवे सुरंगें | Longest Railway Tunnel In The World In Hindi