Advertisement :
दुनिया के 5 सबसे खूबसूरत और अनोखे घर | Different and Unique Houses of the world In Hindi

Advertisement :
हर किसी का सपना होता है कि अपना एक खूबसूरत घर हो। दुनिया में कुछ लोग दूसरे के घरों को देखकर अपने घर को ज्यादा सुंदर बनाना चाहते है। दुनिया में हर इंसान को सबसे ज्यादा अपना घर पसंद आता है। दुनिया में लोग चाहे कितनी ही आलीशान और खूबसूरत जगह घूमने जाये। लेकिन उन्हें अपने घर जैसा आराम किसी ओर जगह नहीं मिलता। जब लोग घूमकर घर आते है, तो उनको अपना ही घर जन्नत लगने लगता है।
दुनिया में कई ऐसे लोग है, जिन्होंने अपने घरों को खूबसूरत और अलग बनाने के चक्कर में इतना अलग बना लिया है कि उनके घरों को अब अनोखे और खूबसूरत घरों में शामिल किया गया है। आज हम आपको दुनिया के ऐसे घरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहद खूबसूरत और अजुबे है।
1. बायोक्लाइमेट घर
बायोक्लाइमेट घर का निर्माण एरिक वास्सेर द्वारा 4 अगस्त 2011 को 'फ्रांस' में करवाया गया था। इस घर के ऊपर सोलर प्लेट लगी हुई है, जिससे घर में मौजूद सभी उपकरण सौर ऊर्जा से चलते हैं। इस घर कि एक खास बात यह है कि यह बायोक्लाइमेट घर गर्मियों के मौसम में ठंडा और सर्दियों में गर्म रहता है।
2. ब्रून्स का घर
नदी के बीच में स्थित यह रहस्यमयी घर स्कॉटलैंड के 'लाइर्ज के लोच शिन' में बनाया गया है। चारों तरफ से पानी और हरियाली से गिरा यह घर बहुत खूबसूरत दिखता है, लेकिन इस घर में रहने के लिए हिम्मत होनी चाहिए क्योंकि यह घर पानी के बीचो-बीच बना है और किसी भी समय पानी के तेज प्रवाह में बह सकता है।
Advertisement :
3. झरने पर बना हुआ घर पेनसिलवेनिया
झरने पर बना यह खूबसूरत घर अमेरिका के 'पेनसिलवेनिया' में स्थित है। इस घर का निर्माण अमेरिकन आर्किटेक्ट फ्रैंक लॉयड द्वारा साल 1935 में किया गया था।
4. शंख के आकार का घर
मेक्सिको सिटी में बने इस घर की आकृति बिल्कुल शंख की तरह है। इस शंखनुमा घर को साल 2006 में जेवियर सेनोसियान द्वारा बनाया गया था। शंख के आकार के इस घर के बाहर अलग - अलग रंग के कांच लगे हुए है, जो अंदर इंद्रधनुष जैसी रौशनी देते है, जिससे घर अंदर से बेहद सुंदर दिखता है।
5. उल्टा पुल्टा घर
यह उल्टा पुल्टा दिखने वाला घर चीन के 'साउथ शंघाई के जिनशान जिले के फेनजिंग ऐशंट टाउन' में स्थित है। आपको बता दें कि इस घर में लगे चेयर मेज और बेड भी हवा में उलटे लटके हुए है। फेनजिंग ऐशंट टाउन में बने उल्टे घर के खूबसूरत डेकोरेशन को देखने के लिए दूर - दूर से कई पर्यटक आते है।
दुनिया के 5 सबसे खूबसूरत और अनोखे घर | Different and Unique Houses of the world In Hindi




