x

इन रंगों के धागे पहनने का महत्व व लाभ | Importance of Wearing Thread In Hindi

By N.j / About :-2 years ago

भारतीय सस्कृती में हर त्यौहार या खास उत्सव पर गले या हाथ की कलाई पर एक खास तरह के रंग-बिरंगे धागे को बांधा जाता है। बड़े त्यौहार पर घर में भगवान की पूजा के बाद यह धांगा सब लोगो की कलाई पर पहनाया जाता है। आज बदलते दौर के साथ कई लोगो के लिए धागा बांधना एक फैशन बन गया है। धागा बांधने को लेकर लोगो की बीच अलग-अलग मान्यताएं है। लेकिन दोस्तो क्या आप जानते है हिदू धर्म में इस धागे का क्या महत्व है और इसे क्यो बांधा जाता है।

1.  लाल धागा

लाल धागे को पहनने के पीछें हिदू धर्म में इसे भगवान का आशीर्वाद माना जाता है। लाल धागे को यज्ञ व किसी शुभ मुहूर्त पर पहना जाता है। जो हिदू धर्म की एक लंबे समय से चली आ रही पंरमपरा है। लाल धागे को पहनने को लेकर माना जाता है कि यह सुख स्वास्थ्य व घर में समृद्धि लेकर आता है व सभी इच्छित मनोकामनाएँ भी पूर्ण होती है।

2. पीला धागा

पीला धागा भगवान शिव व साई बाबा प्रसन्न करने के लिए बृहस्पतिवार के दिन खास तौर पर पीले रंग का धागा पहना जाता है। पीले रंग के धागे को शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। यह मन शांति व एकाग्रता बनाता है, साथ ही आर्थिक तंगी व विवाह में आ रही परेशानियों से भी निजात मिलती है।

3. काला धागा

काला धागा यानी बुरी नजर से बचाव। काला धागा बुरी नजर से आपकी रक्षा करता है । काले धागे को महिलाएं अपने बच्चे को बुरी नजर से बचाने के लिए उनकी कलाइयों व कमर में काला धागा बांधती है। काला धागा भगवान शनि का प्रतिक माना जाता है। काले धागे को पहनने के पीछे वैज्ञानिक कारण भी है विज्ञान के अनुसार इंसान का शरीर पंच तत्वो से चलता है पृथ्वी, वायु,  अग्नि, जल व आकाश व जब नजर लगती है तक यह काम करना बंद कर देते है इस वजह से भी काला धागा पहनना सही माना जाता है।

4. केसरिया

केसरिया रंग को हिंदू धर्म सबसे पवित्र रंग माना जाता है।  केसरिया रंग बुराईयों से रक्षा के साथ यह यश व पराक्रम का भाव जाग्रत करता है। हिदू धर्म यह केसरिया रंग महात्मा संत व साधुओं का रंग माता जाता है। केसरिया रंग इंसान को आध्यात्मिकता की और अग्रसर करने के साथ इसांन को मुक्ति के मार्ग पर भी लेकर जाता है।

5. जनेऊ

जनेऊ जो तीन सफेद धागों से निर्मित हिदू धर्म का सबसे पवित्र धागा है जिसे जनेऊ कहा जाता है। तीन धागो से बने होने के कारण जनेऊ को तीनों लोको के देवता ब्रहमा, विष्णु व शिव माना जाता है। जनेऊ को बाएं कंधे से दांए बाजू की तरफ से पहना जाता है।

इन रंगों के धागे पहनने का महत्व व लाभ | Importance of Wearing Thread In Hindi