Advertisement :
भारतीय नौसेना का सम्पूर्ण इतिहास व रोचक तथ्य | Indian Navy History In Hindi

Advertisement :
भारत की सुरक्षा के लिए तीन सेनाओं को स्थापित किया गया है। इसमें एक है भारतीय नौसेना जो भारत से जुड़ी समुद्री सीमाओं की रक्षा करती है। भारतीय नौसेना दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी व ताकतवर नौसेना है। हर वर्ष 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है इस दिन यानी 4 दिसंबर 1971 को भारतीय नौसेना ने “ ऑपरेशन ट्राईडेंट ” के तहत कराची में पाकिस्तान की नौसेना पर हमला कर उसे भारतीय नौसेना की ताकत से अवगत करवाया था। “ ऑपरेशन ट्राईडेंट ” के चलते आज हर वर्ष 4 दिसंबर के दिन को नौसेना दिवस के रुप में मनाया जाता है।
पाकिस्तान ने अपनी नापाक करतूतो के चलते 3 दिसंबर 1971 को भारत हवाई सीमावर्ती क्षेत्रों को निशाना बनाकर हमला किया था। भारतीय नौसेना ने पाक सेना की इस करतूत का जबाब देते हुए पूर्वी पाकिस्तान ( जो आज बांग्लादेश बन चुका है ) सैन्य अभियान सफलतापूर्वक खत्म किया। भारतीय नौसेना के इस शौर्य बल व दुश्मनों को उनकी हरकत का सही अंजाम देने के चलते 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है।
भारतीय नौसेना का निमार्ण कब व कैसे हुआ
भारत की समुद्रीय सीमाओं की सुरक्षा की देखरेख का जिम्मा संभाल रही नौसेना का जन्म यानी इसकी शुरुआत 5 सितंबर 1612 में हुई थी। बाद में साल 1685 को इसे “ बंबई मेरीन ” नाम दिया गया। 8 सितंबर 1934 को भारतीय विधानपरिषद एक नौसेना अधिनियम पारित किया तब यह नाम बदलकर “ रायल इंडियन नेवी ” कर दिया गया।
आजाद भारत में हम भारतीय नौसेना के प्रमुख की बात करे तो वो सर चार्ल्स थॉमस मार्क पिजे थें । जो 21 जुलाई 1955 में आजाद भारत के प्रथम नौसेना प्रमुख बने। अब तक 24 नौसने प्रमुख भारतीय नौसना प्रमुख का पदभार संभाल चुके है। वर्तमान में भारतीय नौसेना प्रमुख करमबीरसिंह नौसेना अध्यक्ष है 31 मई 2019 को नियुक्त हुए।
नौसेना की प्रमुख भुमिका
Advertisement :
भारतीय नौसेना का की प्रमुख भुमिका भारतीय समुद्री सीमाओं की सुरक्षा के साथ देश विदेश के आयात बंदरगाह यात्राओं की सुरक्षा करना है। इसके साथ नौसेना का प्रमुख कार्य पनडुब्बी रोधी ऑपरेशन, सतह रोधी ऑपरेशन, हवा रोधी ऑपरेशन, इलेक्ट्रानिक युद्ध
भारतीय नौसने के शक्ति के बारे में जाने तो नौसेना के विक्ष्लेषकों के अनुसार भारत में में नौसेना शक्ति के रुप में पनडुब्बी मिसाइलें व परमाणु संचालिस पनडुब्बी चक्र है। नौसने के पास कुल 15 पनडुब्बियां 11 फ्रिगेट्स 11 विनाशक पोत, 22 कॉर्वेट्स व 4 बारुदी सुरगों का पता लगाकर उन्हें खत्म करने वाले पोत भी शामिल है।
भारतीय नौसेना के अहम ऑपरेशन
1. ऑपरेशन राहत
इसे साल 2015 में में अंजाम दिया गया था। इस ऑपरेशन के तहत युद्ध से पीड़ित यमन के लोगो को सुरक्षा बचाया गया था। इस मिशन में करीब 3000 लोगो को सुरक्षित बाहर निकाला गया था।
2. ऑपरेशन सुकून
ऑपरेशन सुकून को साल 2006 में अंजाम दिया गया था। यह मिशन इजरायल व लेबनान के मध्य युद्ध में फंसे भारत व श्रीलंका नेपाल को बचाने के लिए चलाया गया। इसमें भारत के साथ इन देशो के लोगो को भी सुरक्षित करने की जिम्मेदारी भारतीय नौसेना ने निभाई।
3. ऑपरेशन तलवार
ऑपरेशन तलवार को अंजाम भारत व पाकिस्तान के मध्य साल 1999 में हुए कारगिल युद्ध के दौरान दिया गया। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के पोतो वो नौकाओं को रोका । जिस वजह से पाकिस्तान में तेल व ईंधन सप्लाई में दिक्कत हुई।
4. ऑपरेशन ट्राइडेंट
ऑपरेशन ट्राइडेंट के तहत साल 1971 में भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के कराची पोर्ट पर हमला कर उनकी कई पोतो को नेस्तनाबूद किया।
Advertisement :
5. ऑपरेशन विजय
गोवा राज्य को वर्ष 1961 में पुर्तगालियों की कैद से मुक्त करवाने के लिए ऑपरेशन विजय को अंजाम दिया गया।
भारतीय नौसेना से जुड़े रोचक तथ्य
1. भारत की पश्चिमी नौसेना कमांड का मुख्यालय मुंबई में स्थित है व दक्षिण का कोच्चि में व पूर्वी का विशाखापटनम में मौजूद है।
2. पश्चिमी व पूर्वी नौसेना कंमाड का नाम “ ऑपरेशनल कमांड है व अरब सागर व बंगाल की खाड़ी का नियंत्रण देखते है। दक्षिणी एक प्रशिक्षण कमांड है।
3. भारतीय नौसेना के सभी युद्धपोतो व पनडुब्बी की बनावट रुष नौसेना के युद्धपोतो के अनुसार की गई है।
4. भारतीय नौसेना दुनिया की सबसे ताकतवर नौसेना की लिस्ट में पांचवे स्थान पर है।
5. भारतीय नौसेना में मार्कोस व समुद्री कमांडो नौसेना की प्रमुख ताकत है।
भारतीय नौसेना का सम्पूर्ण इतिहास व रोचक तथ्य | Indian Navy History In Hindi




