x

भारत के 5 सबसे प्रसिद्ध और बड़े बैंक | India Top 5 Best Bank List In Hindi

By Ravi / About :-6 years ago

बैंक हमारे जीवन में एक बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। हम बैंकों को सबसे अच्छे और भरोसेमंद मानते है। बैंक हमारे मेहनत के पैसों को सुरक्षित रखने का एक अच्छा स्थान है। भारत में कई ऐसे बड़े बैंक है जहां हम अपने पैसों को सुरक्षित रख सकते है और जरूरत पड़ने पर वापस ले सकते है। अपने पैसों को सुरक्षित रखने के लिए बैंक से अच्छी जगह नहीं हो सकती है। आज हम आपको भारत के 5 भरोसेमंद और बड़े बैंकों के बारे में बतायेंगे, जहां लोग करोड़ो रुपयों की लेन - देन करते है।

1. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

भारत का स्टेट बैंक बहुत प्रसिद्ध बैंक है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI की स्थापना साल 1955 में की गई थी। भारत के अलावा भी स्टेट बैंक की कई देशों में ब्रांचें हैं। SBI बैंक की भारत में 16,000 से अधिक शाखाएं हैं और 9000 से अधिक एटीएम मौजूद हैं, जो लोगों को अच्छी सुविधा के साथ सेवाएं प्रदान कर रहे है।

2. एचडीएफसी बैंक (HDFC)

भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC की स्थापना साल 1994 में हुई थी। वर्तमान समय में एचडीएफसी बैंक की शहरों और देशों में कई ब्रांचें और कई ATM है, जो लोगों को अच्छी सुविधा दें रहे है।

3. आईसीआईसीआई बैंक (ICICI)

भारत के सबसे सफल और तीसरे सबसे बड़े ICICI बैंक की स्थापना जून 1994 में हुई थी। भारत में आईसीआईसीआई बैंक की 4865 से अधिक शाखाएं और 10000 से भी ज्यादा एटीएम हैं। यह बैंक ग्राहकों अच्छी सुविधा और लाभ प्रदान करता है।

4. एक्सिस बैंक (AXIS)

एक्सिस बैंक की स्थापना साल 1993 में यूटीआई बैंक के रूप में हुई थी। एक्सिस बैंक भारत का सबसे प्रसिद्ध और भरोसेमंद बैंक है। ग्राहकों की सुविधा के लिए इस बैंक के कई ब्रांचें और कई ATM उपलब्ध है।

5. कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak)

कोटक महिंद्रा बैंक भारत का भरोसेमंद और बड़ा बैंक है। इस बैंक की स्थापना साल 2003 में हुई थी। कोटक महिंद्रा बैंक ने साल 2015 में आईएनजी (ING) वैश्य बैंक को खरीदकर अपने बैंक में शामिल कर लिया था। ग्राहकों की सुविधा के लिए इस बैंक के 2000 से ज्यादा शाखाएं है और करीब 2500 ATM है।

भारत के 5 सबसे प्रसिद्ध और बड़े बैंक | India Top 5 Best Bank List In Hindi