x

जन्माष्टमी के दिन करें इन 12 मंत्रों का जाप | Janmashtami's 12 Mantras in Hindi

By rakesh / About :-2 years ago

जन्माष्टमी के दिन इन 12 मंत्रों का जाप करने से प्राप्त होती है सभी मनोकामनाएं | 12 Lord Krishna Mantra for Success in Life in Hindi

जन्माष्टमी का यह त्यौहार हर मनुष्य की मनोकामनाएं पूरी करता है | जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण के जपे हर मंत्र को स्वीकार करते है | हम आज आपको ऐसे ही मंत्र बताने वाले है जो जन्माष्टमी के दिन विधिवत जपने से हर व्यक्ति को सुख, सफलता, दौलत, संपत्ति, सौभाग्य तथा सभी सिद्धिया प्राप्त हो जाती है | 12 शुभ कृष्ण मंत्र तथा उनके महत्वपूर्ण परिणाम....


1. भगवान श्रीकृष्ण का मूलमंत्र -

"कृं कृष्णाय नमः"

यह भगवान श्रीकृष्ण का मूलमंत्र है। इस मूलमंत्र का जाप करने से हर मनुष्य सुख, बाधाओं एवं कष्टों से हमेशा मुक्त रहते है | इस मूल मंत्र का जाप इंसान को सुबह के समय नित्यक्रिया व स्नान करने के बाद 108 बार करना चाहिए |  

2. सप्तदशाक्षर श्रीकृष्ण महामंत्र -

"ॐ श्रीं नमः श्रीकृष्णाय परिपूर्णतमाय स्वाहा"

यह भगवान श्रीकृष्ण का सप्तदशाक्षर महामंत्र है। यदि इस मंत्र को मनुष्य 5 लाख बार जाप करता है तो यह मंत्र सिद्ध हो जाता है और उस व्यक्ति को सबकुछ प्राप्त हो जाता है इस मंत्र का जाप करते वक़्त हवन का दशांश अभिषेक का दशांश तर्पण तथा तर्पण का दशांश मार्जन करने का विधान शास्त्रों में वर्णित है।

3. सात अक्षरों वाला श्रीकृष्ण मंत्र -

"गोवल्लभाय स्वाहा"

इस 7 शब्दों वाले श्रीकृष्ण मंत्र को जो भी व्यक्ति जाप करता है उस व्यक्ति को सभी सिद्धियों प्राप्त हो जाती है | 

4. आठ अक्षरों वाला श्रीकृष्ण मंत्र -

"गोकुल नाथाय नमः"

इस 8 शब्दों वाले श्रीकृष्ण मंत्र को जो भी व्यक्ति जाप करता है उस व्यक्ति की सम्पूर्ण इच्छाएं व अभिलाषाएं पूरी हो जाती हैं।

5. दशाक्षर श्रीकृष्ण मंत्र -

"क्लीं ग्लौं क्लीं श्यामलांगाय नमः"

इस 10 शब्दों वाले श्रीकृष्ण मंत्र को जो भी व्यक्ति जाप करता है उस व्यक्ति को सभी सिद्धियों की प्राप्ति हो जाती है।

6. द्वादशाक्षर श्रीकृष्ण मंत्र -

"ॐ नमो भगवते श्रीगोविन्दाय"

इस 12 शब्दों वाले श्रीकृष्ण मंत्र को जो भी व्यक्ति जाप करता है उस व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं प्राप्त हो जाती है।

7. बाईस अक्षरों वाला श्रीकृष्ण मंत्र -

"ऐं क्लीं कृष्णाय ह्रीं गोविंदाय श्रीं गोपीजनवल्लभाय स्वाहा।"

इस 22 शब्दों वाले श्रीकृष्ण मंत्र को जो भी व्यक्ति जाप करता है उस मनुष्य को वागीशत्व की प्राप्ति हो जाती है।

8. तेईस अक्षरों वाला श्रीकृष्ण मंत्र -

"ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीकृष्णाय गोविंदाय गोपीजन वल्लभाय श्रीं श्रीं श्री"

इस 23 शब्दों वाले श्रीकृष्ण मंत्र को जो भी व्यक्ति जाप करता है उस मनुष्य की सम्पूर्ण कठिनाइयां स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

9. अट्ठाईस अक्षरों वाला श्रीकृष्ण मंत्र -

"ॐ नमो भगवते नन्दपुत्राय आनन्दवपुषे गोपीजनवल्लभाय स्वाहा"

इस 28 शब्दों वाले श्रीकृष्ण मंत्र को जो भी मनुष्य जाप करता है उस व्यक्ति की समस्त अभिष्ट वस्तुएं प्राप्त हो जाती हैं।

10. उन्तीस अक्षरों वाला श्रीकृष्ण मंत्र -

"लीलादंड गोपीजनसंसक्तदोर्दण्ड बालरूप मेघश्याम भगवन विष्णो स्वाहा।"

इस 29 शब्दों वाले श्रीकृष्ण मंत्र को जो भी व्यक्ति एक लाख जप और घी, शकर तथा शहद में तिल व अक्षत को मिलाकर होम करते हैं, उस मनुष्य को स्थिर लक्ष्मी की प्राप्ति हो जाती है।

11. बत्तीस अक्षरों वाला श्रीकृष्ण मंत्र -

"नन्दपुत्राय श्यामलांगाय बालवपुषे कृष्णाय गोविन्दाय गोपीजनवल्लभाय स्वाहा।"

इस 32 शब्दों वाले श्रीकृष्ण मंत्र को जो भी व्यक्ति एक लाख बार जाप करता है और पायस, दुग्ध व शकर से निर्मित खीर द्वारा दशांश हवन करता है उस व्यक्ति की सम्पूर्ण इच्छाएं पूरी होती है |

12. तैंतीस अक्षरों वाला श्रीकृष्ण मंत्र -

"ॐ कृष्ण कृष्ण महाकृष्ण सर्वज्ञ त्वं प्रसीद मे। रमारमण विद्येश विद्यामाशु प्रयच्छ मे॥"

इस 33 शब्दों वाले श्रीकृष्ण मंत्र को जो भी व्यक्ति जाप करता है उस व्यक्ति को सभी प्रकार की विद्याएं निःसंदेह प्राप्त हो जाती हैं।

जन्माष्टमी के दिन करें इन 12 मंत्रों का जाप | Janmashtami's 12 Mantras in Hindi