x

जिस मुमताज की अदाओ की थी दुनिया कायल जानिए उनकी जिंदगी के अनछुए पहलू के बारे में...

By lalita / About :-8 years ago

Madhubala The Legendary Queen

मधुबाला महान कलाकार का जन्म: 14 फ़रवरी 1933, में हुआ यह भारतीय हिन्दी फ़िल्मों की एक मशहूर अभिनेत्री थी।उनके अभिनय में एक आदर्श भारतीय नारी को देखा जा सकता है।मधुबाला के अभिनय काल को स्वर्ण युग की संज्ञा से सम्मानित किया जाता है।

1 स्टार्टिग लाइफ

मधुबाला का जन्म मुस्लिम परिवार मे हुआ था। मधुबाला अपने माता-पिता की पांच वीं सन्तान थी। इनका बचपन का नाम 'मुमताज़ बेग़म जहाँ देहलवी' था। भविष्यवक्ता ने उनके माता-पिता से ये कहा था कि मुमताज़ बहुत ख्याति तथा सम्पत्ति प्राप्त करेगी परन्तु उसका जीवन दुख से भरा होगा। उनके पिता अयातुल्लाह खान दिल्ली से मुम्बई मे आ कर रहने लगे. मुम्बई मे उन्होने अच्छे जीवन के लिए काफ़ी मेहनत कि।

2 बालीवुड में एंट्री

बालीवुड में उनका प्रवेश काफी अच्छा रहा उन्होंने पहली बार फ़िल्म बसन्त में काम करके अच्छा प्र्दशन दिया. देविका रानी बसन्त में उनके अभिनय से बहुत प्रभावित होकर उनका नाम मुमताज़ से ' मधुबाला' रख दिया। उन्हे बालीवुड में अभिनय के साथ-साथ अन्य तरह के प्रशिक्षण भी दिये गये। 

3 अभिनय की यात्रा

केदार शर्मा ने उन्हें मुख्य भूमिका निभाने का पहला मौका अपनी फ़िल्म नील कमल (1947) में दिया। उन्होने राज कपूर के साथ अभिनय किया।उस समय के पुरूष कलाकारों के साथ उनकी एक के बाद एक बेहतर फ़िल्म आती गयीं और सफलता पाने में कामयाब होती गयी।

4 विवाह स्पेशल

मधुबाला को विवाह के लिये तीन लोगों से प्रस्ताव मिले। लेकिन मधुबाला ने अपनी पसंद से किशोर कुमार को चुना। किशोर कुमार एक तलाकशुदा व्यक्ति थे। 1960 में उनका विवाह किशोर कुमार के साथ सम्पन किया गया लेकिन उनके माता-पिता ने कभी भी मधुबाला को स्वीकार नही किया। वो शोचति थी कि मधुबाला के कारण उनके बेटे की पहली शादी टूटी थीं।

5 फ़िल्में

मधुबाला का मृत्यु 36 साल की उम्र मे हो गई थी उनका अभिनय जीवन भी लगभग इतना ही था। उन्होने इस दौरान सत्तर फ़िल्मो में काम करके शानदार सफलता हासिल करने में कामयाब हुई।

जिस मुमताज की अदाओ की थी दुनिया कायल जानिए उनकी जिंदगी के अनछुए पहलू के बारे में...