x

मलावाथ पुरना की माउंट एवरेस्ट सफलता कहानी - Malavath Purna Biography In Hindi

By N.j / About :-2 years ago

13 साल की उम्र में माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पहली महिला मलावाथ पुरना -  Malavath Purna Story In Hindi

  • नाम - मलावाथ पुरना
  • जन्म दिनांक - 10 जून 2000 (18 साल )
  • जन्म स्थान - सिरकोंडा (तेलगांना )
  • पिता का नाम - देवीदास मलावाथ
  • माता का नाम - लक्ष्मी मलावाथ
  • भाई बहन का नाम - एक भाई (नरेश मलावाथ)
  • राष्ट्रीयता - भारतीय
  • शिक्षा -  हिमालयन पर्वतारोहण संस्थान, समाज कल्याण आवासीय विद्यालय

माऊंट एवरेस्ट पर चढाई करना एक जान की जोखिम और सबसे खतरनाक सफर माना जाता है माउंट एवरेस्ट को फतह करना हर किसी के बस में नहीं है इस सफर के लिए निकले कई लोग बिच में ही हार मान चुके या जो गए है वो कभी वापिस ही नहीं लौटे लेकिन दोस्तों एक शख्सियत है  जिसने इस कठिन सफर को महज 13 साल की उम्र में ही फतह कर लिया जो बड़े बड़े लोग नहीं कर पाए वो काम 13 साल की मलावाथ पुरना - Malavath Poorna ने कर दिखाया साथ ही अपनी इस सफलता के बाद वे माउंट एवरेस्ट पर दुनिया की सबसे कम उम्र में फतह करने वाली पहली लड़की भी बन गई है दोस्तों हमें इस बात का गर्व है पुरना जैसी साहसिक बेटी भारत से है और ये बात पुरे देश को गौरवित करती है

मलावाथ पुरना का जन्म व परिवार - Malavath Purna Birth and Family

माउंट एवरेस्ट को इतनी कम उम्र में फतह करने वाली मलावाथ पुरना एक भारतीय लड़की है मलावाथ पुरना का जन्म 10 जून 2000 भारत के राज्य तेलगांना के निजामाबाद के छोटे से गांव सिरकोंडा में हुआ था इनकी माता का नाम लक्ष्मी देवी है और इनके पिता का नाम देवीदास है  पुरना का जन्म एक सामान्य परिवार में हुआ था इनके माता और पिता अपने घर का गुजारा चलाने के लिए गांव में ही खेती करते है

घर में आर्थिक कमजोरियों के बावजूद  पुरना ने अपनी पढ़ाई नहीं छोड़ी उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा गाने के ही सामाजिक कल्याण आवासीय स्कूल से पूर्ण की पुरना ने अपने पर्वतारोही की शिक्षा दार्जिलिंग में स्थित पर्वतारोही संस्था से प्राप्त की

मलावाथ पुरना का माउंट एवरेस्ट सफर - Malavath Purna Mount Everest Travel History

दोस्तों माउंट एवरेस्ट के सफर के लिए  पर्वतारोही संस्था में करीब 150 से अधिक छात्र - छात्राओं की प्रतियोगिता की गई इस प्रतियोगिता में मलावथा और साधनापल्ली आनंद कुमार ने बाजी मारी जो छात्र इनसे पीछे रहे उन्हें दार्जिलिंग में आगे के प्रशिक्षण के लिए भेज दिया गया जब इस सफर की शुरुआत करने निकले तब भारत और इंडो चाइना सीमा पर केवल 9 छात्रों को ही आगे जाने का मौका मिला और आखिर में यानी अप्रैल माह में माउंट एवरेस्ट के सफर के लिए मलावाथ पुरना और साधनापल्ली आनंद कुमार को ही चुना गया तब पुरना ने सोच लिया किया की ये मौका बार बार नहीं मिलेगा और माउंट एवरेस्ट को फतह करने की ठान ली

मलावाथ पुरना पर बनी बायोपिक - Biopic Malavath Purna

दोस्तों साल 2014 में राहुल बोस के निर्देशन में पुरना के जीवन में पर फिल्म का निर्माण किया गया इस फिल्म की कहानी में पुरना के मोंट एवरेस्ट की इस पुरे सफर का वर्णन किया गया और दिखाया गया की किस तरह महज 13 साल की उम्र में मलावाथ पुरना ने माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई को फतह किया

राहुल बोस के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उन्होंने इस फिल्म में खुद मलावाथ पुरना के शिक्षक RS प्रवीण का रोल निभाया और फिल्म में मलावाथ पुरना का रोल 14 साल की बाल एक्टर अदिति इनामदार ने निभाया था

इस फिल्म का सेट काफी लम्बा चला और इस फिल्म को साल 2017 में इस फिल्म को पर्दे रिलीज किया गया

मलावाथ पुरना ने महज 13 साल की उम्र में वो कर दिखाया जो एक मुश्किल सफर था लेकिन जब आपमें कुछ करने का हौसला मन में हो तो कोई भी बड़ी मुश्किल आपको आपके लक्ष्य से नहीं रोक सकती आज मलावाथ पुरना अपने इस कार्य के कारण देश की कई लड़कियों के लिए प्रेरणा बन गई है

मलावाथ पुरना की माउंट एवरेस्ट सफलता कहानी - Malavath Purna Biography In Hindi