Advertisement :
गड्ढो की वजह से हादसा न हो इसके लिए काम रहा है यह पिता | Manoj wadhwa Road Repairing In Hindi

Advertisement :
जब भी हम गाड़ी लेकर सड़क पर निकलते है तब हम सड़क में पड़े गड्ढे देखकर सरकार को कोसते हुए आगे बढ़ जाते है। आज देश में टूटी सड़को की वजह से कई बेगुनाह लोगो को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है। सड़को का विकास हो यह सरकार की जिम्मेदारी होती है। लेकिन दोस्तो सड़क के गड्डो की वजह से कोई हादसे का शिकार न हो इसके लिए एक शख्स खुद जिम्मेदारी लेकर इन गड्ढे भरने का काम कर रहा है । इस शख्स का नाम है मनोज वाधवा जो पेशे से एक इंजीनियर है।
गड्डो की वजह से खोया था बेटे को
सड़क के गड्डो को सही करने को अभियान लेकर आगे बढ़ रहे मनोज वाधवा के जीवन में सड़क के गड्डो की वजह से एक बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में उन्होंने अपने 3 साल के बेटे को खो दिया। हादसे के बाद मनोज वादवा ने प्ररेणा ली की आगे गड्डो की वजह से कोई सड़क हादसा न हो इसके लिए सड़क के गट्ठो को भरने को अपना जीवन उद्देश्य बना लिया। अपने इस उद्देश्य के बाद मनोज वाधवा सड़क गड्डो की मरम्मत हो इसके लिए 3 डामर व मरम्मत में काम आने वाली जरुरी चीजें खरीदी।
दोस्तो की 2 टीमें बनाकर बढ़े आगे
सड़क के गड्डो की मरम्मत के इस अभियान में मनोज ने अपने साथियों की इसमें मदद ली। इसके तहत उन्होंने दो टीमो का निमार्ण किया, इसमें एक टीम को पाट्होल्स वारियर व दुसरी टीम को पाट्होल राजा का नाम दिया। मनोज व उनकी टीम को जब भी सड़क खराब या गड्ढा होने की सुचना मिलती है तब वो अपनी टीम के साथ मिलकर वहां जाकर गट्ठो की मरम्मत करते है। हर शहर में उनका यह अभियान चले इसके लिए उनकी टीम सड़क मरम्मत का कार्य होने के बाद कैंपेन कर लोगो इसकी प्रति जागरुक करते है।
सरकारी विभाग को लेनी चाहिएं जिम्मेदारी
सड़क पर गड्ढों की वजह से कोई हादसे का शिकार नही हो इसके लिए अपने दोस्तो के साथ टीम बनाकर काम करने वाले मनोज कुमार ने बात करते हुए बताया कि, सरकारी विभाग के कर्मचारीओं को भी इसकी सुध लेनी चाहिए। वैसे हम अपने अभियान पर लगातार आगे बढ़ रहे है। ”
Advertisement :
अब जीवन का यही है उद्देश्य
10 फरवरी का वो दिन जब सड़क पर गड्ढों की वजह से 3 साल के बेटे की मौत के बाद मनोज ने ऐसा लिया की हादसा किसी और परिवार के साथ न हो इसके लिए सड़क के गड्ढों को सुधारना अपना जीवन उद्देश्य बना लिया मनोज के कहा की आज वो हादसा नही होता तो मेरा बेटा 9 साल का होता और मेरे साथ होता।
गड्ढो की वजह से हादसा न हो इसके लिए काम रहा है यह पिता | Manoj wadhwa Road Repairing In Hindi




