x

साइंस के अनुसार पछतावें के चलते है हम लेते है सही निर्णय | Regret Life Purpose In Hindi

By N.j / About :-6 years ago

दोस्तो हम अपने जीवन के इस सफर में एक बारी बीते समय को फिर से याद करते है तब क्या कोई पछतावा होता है ? इसका जबाब हां में ज्यादा व ना में कम होगा। जीवन में लोग पछतावे की उन बातों से दूरी बनाते है , लेकिन पछतावा वो चीज है जो जीवन में कभी भी किसी भी उम्र में आपको परेशान कर देता है।

जीवन का नाम है निंरतर आगे बढ़ते रहना और इस दौरान हम कई बार ऐसे फैसले ले लेते है। यह वो फैसला होता है जिससे या तो हमें नुकसान होता है या फिर उस फैसले से किसी और को नुकसान हुआ है । बस इस फैसले के बाद जीवन भर बस पीछे बचता है तो पछतावा ... जो हमें सोचने को मजबूर कर देता है खास ऐसा नही होता ”

जीवन के बीते समय में गलत फैसले बाद में वो हमारे अंदर एक भावनात्मक रुप से जन्म ले लेते है। जब हम आगे जीवन में कोई कार्य करते है और उसका परिणाम विपरीत होता है तब वो पछतावा भावनात्मक तरीके से हमारे सामने पेश होता है। तब हम सोचते है कि अगर उस समय यह फैसला नही लिया होता या ऐसे नही किया होता तो आज मेरा जीवन कुछ और होता।

हमारे जीवन में पछतावा इतना बलशाली व हावी इसलिए होता है की उससे हमारे जीवन के महत्वपूर्ण फैसले जुड़े होते है। वो हमें कभी सोचने को मजबूर करने के साथ खुद के फैसले के चलते दुखी भी कर देता है।

जब हम उस फैसले को लेकर पछतावा करते है तब हमारे मस्तिष्क में ऑर्बिटोफ्रॉन्टल व एमिग्लाडा जो हमारी भावनाओं को कट्रोल करते है वो इस दौरान एक्टीव हो जाते है।

जीवन में पछतावे की इस प्रक्रिया पर वैज्ञानिको के अनुसार पछतावा हमारे जीवन वो भाव है। जो हमें आगे कुछ नया व फिर से गलती न करने के लिए प्रेरित करता है। हम फिर गलती न करें इसलिए पछतावा हमें भावनात्मक तरीके से सोचने को मजबूर कर देता है। यह जीवन में आगे कदम बढ़ाने से पहले अच्छें से सोच विचार व सही निणर्य लेने का भी आगे से अवसर देता है।

जीवन में उत्पन अन्य भावनाओं के अल्ट पछतावा हमें आगे के लिए सुरक्षित करता है। किसी कार्य को करने से पहले उसे सोच समझकर कैसे करना है इससे भी अवगत करवाता है।

साइंटिस्ट के अनुसार पछतावा किसी लत में फंसे लोगो को उससे निकलने में सबसे ज्यादा मददगार है। वो पछतावे के साथ एक बार फिर कुछ नया कर सकता है।

साइंस के अनुसार पछतावें के चलते है हम लेते है सही निर्णय | Regret Life Purpose In Hindi