x

भारत की सबसे ऊंची मूर्तियां | Top Tallest Statues of India In Hindi

By N.j / About :-6 years ago

आपने कई ऊंची इमारतें देखी होंगी। लेकिन आपको भारत में ऊंची इमारतों जैसी कई मूर्तियां भी मिलेंगी, जो भारत की संस्कृति में धर्म का एक महत्वपूर्ण स्थान है। भारत देश में ज्यादा हिंदू समाज के लोग रहते है, जो हमेशा से ही भगवान की मूर्तियों में और ईश्वर की भक्ति में लगे रहते है। भारत में, आपको हर तरह की ऊंची मूर्तियां देखने को मिलेंगी। कुछ मूर्तियां इतनी ऊंची हैं कि उन्हें कई मीलों दूर से भी देखा जा सकता है। आइए आज हम आपको भारत की सबसे ऊंची मूर्तियों के बारे में बताते है।

ये है भारत की सबसे ऊंची मूर्तियां

6. मुरुदेश्वर के भगवान, कर्नाटक

भगवान शिव की यह मूर्ति दुनिया की दूसरी सबसे ऊँची मूर्ति है। यह मूर्ति कर्नाटक राज्य के उत्तरा कन्नड़ा जिले के मुरूदेश्वर शहर में स्थित है। मुरूदेश्वर का भगवान शिव मंदिर देशों में नहीं बल्कि विदेशों में भी बहुत प्रसिद्ध है। इस शिव मूर्ति की ऊँचाई 122 फीट है।

5. पद्मसंभव की प्रतिमा, मंडी हिमाचल प्रदेश

कमल से पैदा हुई बौद्ध धर्म के ऋषि गुरु पद्मसंभव भारत के एक साधु पुरुष थे। इसकी विशाल मूर्ति हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में प्रसिद्ध रेवालसर झील के पास स्थित है। इस प्रतिमा की ऊंचाई 123 फीट है।

4. ध्यान बुद्ध प्रतिमा, बिहार

ध्यान बुद्ध प्रतिमा भारत के बिहार में स्थित एक तीर्थ और पर्यटन मार्ग पर है। ध्यान बुद्ध की मूर्ति की ऊंचाई 82 फीट है। यहां दूर - दूर से पर्यटक घूमने के लिए आते है।

3. तिरुवल्लुवर मूर्ति, कन्याकुमारी

यह विशाल पत्थर की मूर्ति कन्याकुमारी शहर में बंगाल की खाड़ी, अरब सागर और हिंद महासागर के संगम पर स्थित है। संत तिरुवल्लुवर की 95 फीट ऊँची पत्थर की मूर्ति इस शहर में एक सुंदर दर्शनीय स्थल है।

2. वीरा अभय अंजनेय हनुमान स्वामी, आंध्रप्रदेश

राम के सबसे बड़े भक्त हनुमान जी की 135 फीट ऊंची प्रतिमा आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के पास परिताला में स्थित है। भारत की सबसे ऊंची हनुमान प्रतिमा 22 जून 2003 को स्थापित की गई थी। यह मूर्ति बेहद खूबसूरत है।

1. स्टेचू ऑफ़ यूनिटी, गुजरात

सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची मूर्ति गुजरात के केवाडिया में सरदार सरोवर बांध के पास स्थित है। इस मूर्ति का शिलान्यास भारत के मुख्यमन्त्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 31 अक्टूबर 2013 को किया गया था।

भारत की सबसे ऊंची मूर्तियां | Top Tallest Statues of India In Hindi