x

बुध ग्रह की बेहद रोचक जानकारियाँ  | Mercury Planet in Hindi

By rakesh / About :-2 years ago

बुध ग्रह की बेहद रोचक जानकारियाँ | Mercury planet in Hindi

सौरमंडल के आठ ग्रहों में से सबसे छोटा और सूर्य के सबसे नजदीक है। इसका परिक्रमण काल लगभग 88 दिन है। पृथ्वी से देखने पर, यह अपनी कक्षा के आस-पास 116 दिनों में घूमता दिखाई आता है जो कि ग्रहों में सबसे तेज है। गर्मी को बनाए रखने के हिसाब से इसका वायुमंडल चुंकि करीब करीब नगण्य है, बुध का भूपटल सभी ग्रहों की तुलना में तापमान का बहुत ज्यादा उतार-चढाव महसूस करता है, जो कि 100 K (−173 °C; −280 °F) रात से लेकर भूमध्य रेखीय क्षेत्रों में दिन के वक़्त 700 K (427 °C; 800 °F) तक है।

via : i.ytimg.com

वहीं ध्रुवों के तापमान स्थायी रूप से 180 K (−93 °C; −136 °F) के नीचे है। बुध के अक्ष का झुकाव सौरमंडल के और किसी भी ग्रह से सबसे कम है (एक डीग्री का करीब 1⁄30), लेकिन कक्षीय विकेन्द्रता बहुत ज्यादा है। बुध ग्रह अपसौर पर उपसौर की तुलना में सूर्य से करीब 1.5 गुना ज्यादा दूर होता है। बुध की धरती क्रेटरों(Craters) से अटी पडी है तथा बिलकुल हमारे चन्द्रमा जैसी नजर आती है, जो इंगित करता है कि यह भूवैज्ञानिक रूप से अरबो वर्षों तक मृतप्राय(Dead) रहा है।

बुध ग्रह की खोज

via : freakyfuntoosh.com

बुध ग्रह का नाम रोमन देवता के नाम पर रखा गया है परन्तु(but) इसकी खोज कब और किसने की ? इसके विषय में किसी को कुछ भी सुचना नही है. इतिहास को एक बार देखे  तो, बुध ग्रह का सर्वप्रथम् उल्लेख 3,000 BC के आसपास सुमेरियन ने किया था.

नामकरण

via : soniwebsoft.com

ग्रहीय प्रणाली नामकरण के कार्य समूह ने बुध पर पांच घाटियों के लिए नए नामों को मंजूरी दी है: एंगकोर घाटी (Angkor Vallis), कैहोकीया घाटी (Cahokia Vallis), कैरल घाटी (Caral Vallis), पाएस्टम घाटी (Paestum Vallis), टिमगेड घाटी (Timgad Vallis)

इतिहास

via : natworld.info

रोमन मिथक(Roman myth) के अनुसार बुध व्यापार, यात्रा और चोर्यकर्म का देवता, युनानी देवता हर्मीश का रोमन रूप, देवताओ का संदेशवाहक(सन्देश देने वाला) देवता (god) है। इसे संदेशवाहक देवता का नाम इस वजह से मिला क्योंकि यह ग्रह आकाश(Sky) में बहुत तेजी से गमन करता है।

बुध को ईसा से 3 सहस्त्राब्दि पहले सूमेरियन काल से भी जाना जाता है। इसे कभी सूर्योदय का तारा, कभी सूर्यास्त का तारा कहा जाता रहा है। ग्रीक खगोल विज्ञानियों को मालूम था कि यह दो नाम एक ही ग्रह के हैं। हेराक्लाइटस(Heraklite) यहाँ तक मानता था कि बुध और शुक्र पृथ्वी की नही बल्कि सूर्य की परिक्रमा करते है। बुध पृथ्वी की तुलना में सूर्य(sun) के बहुत नजदीक है इसलिये पृथ्वी से उसकी चन्द्रमा की तरह कलाये दिखायी पड़ती है। गैलीलियो(Galileo) की दूरबीन छोटी थी जिससे वे बुध की कलाये देख नहीं पाया परन्तु(but) उन्होने शुक्र की कलायें देखी थी।

जल की उपस्थिति

via : wp.com

मैरीनर से प्राप्त आंकड़े(Data) बताते है कि बुध पर कुछ ज्वालामुखी गतिविधियां है लेकिन इसे प्रमाणित करने के लिए कुछ और आंकड़े चाहिये। आश्चर्यजनक(Wonderful) रूप से बुध के उत्तरी ध्रुवों के क्रेटरों में जलीय बर्फ(ice) के प्रमाण मिले है।

बुध ग्रह सूर्य के बहुत पास होने के कारण से इस बारे में आज तक वैज्ञानिकों(Scientists) को दूसरे ग्रहों के मुकाबले बहुत कम जानकारी हासिल हो पाई है. आइए आज हम आपको जितनी भी जानकारी हासिल हुई है उसके बारे में बताने वाले है

1. बुध ग्रह सूर्य के बहुत पास में है. इसकी सूर्य से दूरी मात्र 58 Million KM हैं.

2. 4879 KM के व्यास के साथ बुध ग्रह हमारे सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह है. यह आकार में चंद्रमा(Moon) से थोड़ा ही बड़ा है.

3. बुध ग्रह का नाम रोमन देवता के नाम पर रखा गया है परन्तु(but) इसकी खोज कब और किसने की ? इसके विषय में किसी को कुछ भी सुचना नही है. इतिहास को एक बार देखे  तो, बुध ग्रह का सर्वप्रथम् उल्लेख 3,000 BC के आसपास सुमेरियन ने किया था.

4. गैलीलियो गैलिली धरती के पहले ऐसे मनुष्य थें जिन्होनें टेलिस्कोप(Telescope) के माध्यम से बुध ग्रह को देखा गया था.

5. बुध ग्रह को सूर्य की दो बार परिक्रमा करने में जितना वक़्त(time) लगता है उतने वक़्त में यह अपनी धुरी पर तीन बार परिक्रमा कर लेता है. मतलब, बुध के दो साल (year) में तीन दिन होते है. परन्तु 1962 से पहले ये माना जाता था कि बुध के एक दिन का वक़्त और एक साल का वक़्त बराबर होता है.

6. बुध ग्रह और बाकि सभी ग्रहों से तेज गति से सूर्य की परिक्रमा करता है. यह एक सेकंड में 47.362 किमी. की यात्रा कर लेता है. जबकि पृथ्वी की रफ्तार 29.78 किमी. प्रति सेकंड है.

7. बुध ग्रह सूर्य की परिक्रमा अंडाकार पथ पर करता है. सूर्य से इसकी सबसे अधिकत्तम दूरी 7 करोड़ किमी. और सबसे निकटत्तम दूरी 4 करोड़ 70 लाख किमी. है. सबसे दूर के बिन्दु को ‘अपहेलिओं’ और सबसे नजदीक के बिन्दु को ‘परिहेलिओं’ कहा जाता है.

8. बुध ग्रह पर एक साल (सूर्य की परिक्रमा में लगने वाला वक़्त) 88 दिन का होता है. और बुध ग्रह का एक दिन (धुरी पर चक्कर लगाने का वक़्त) धरती(Earth) के 59 दिन के बराबर होता है. और एक सौर दिन (सूर्य निकलने से दोबारा सूर्य निकलने तक का वक़्त) धरती के 176 दिन के बराबर होता है.

9. बुध हमारे सौरमंडल का दूसरा सबसे घना ग्रह है. पहले नंबर पर पृथ्वी है. बुध का घनत्व 5.43 gm/cm3 जबकि पृथ्वी का घनत्व 5.51 gm/cm3 है.

10. सूर्य के बहुत पास होने के बावजूद(Despite) भी बुध दूसरा सबसे गर्म ग्रह है जो पहले नंबर पर आता है|  शुक्र ग्रह व बुध ग्रह की जो सतह सूर्य की तरफ होती है उसका तापमान 427°C और पिछले हिस्से का तापमान -173°C के आसपास होता है. तापमान में इतने ज्यादा अंतर के कारण बुध ग्रह पर वातावरण(atmosphere) का ना होना है.

11. बुध ग्रह की धरातल पृथ्वी(earth) की धरातल से 3 गुणा मोटी है. इसकी धरातल ऊबड़-खाबड़ है और इस पर बड़े-बड़े गड्ढे(pit) बने हुए है. जो सैंकडों किमी. लंबे और तीन किमी. तक गहरे है.

12. बुध ग्रह का कोई चंद्रमा या छल्ला नही है क्योकिं यहाँ गुरुत्वाकर्षण(Gravity) बल और वातावरण बहुत ही कम हैं.

13. यदि पृथ्वी पर आपका वजन 100 किलो है तो बुध ग्रह पर घटकर 38 किलो हो जाएगा.

14. बुध जब सूर्य(sun) के सबसे नजदीक बिन्दु तक पहुँच जाता हैं तब यदि कोई उस वक़्त बुध पर खड़ा होकर सूर्य(sun) की तरफ देखेगा तो सूर्य अपने वास्तव आकार से 3 गुणा बड़ा दिखाई देगा.

15. बुध ग्रह उन पाँच ग्रहों में से भी एक है जो पृथ्वी(earth) से नंगी आँखो से दिखाई देता है. अन्य चार:- शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि. बुध ग्रह को यदि नंगी आँखो से देखना हो तो सूर्योदय (Sunrise)से ठीक पहले और सूर्यास्त के ठीक बाद देखा जा सकता है.

बुध ग्रह की बेहद रोचक जानकारियाँ  | Mercury Planet in Hindi