x

भारत के 6 सबसे जहरीले सांप, जिनका 1 बूंद विष ले सकता है 60 लोगो की जान

By N.j / About :-8 years ago

Most Poisonous Snakes in India

भारत के विशाल और घने जंगल सांपो(snake) को उनके अनुसार अनुकूल निवास स्थान प्रदान करते हैं. INDIA में सांपों की लगभग 270 प्रजातियां पायी जाती हैं जिनमें से लगभग पचास प्रजातियां(Species) ही विषैली हैं. इनमें से भी लगभग 15 सांपो की प्रजातियाँ ऐसी हैं जो बहुत अधिक विषैली(Toxic) हैं और इनके मात्र एक बार इंसान को काटने से मृत्यु हो जाती है.

Report के अनुसार भारत में हर साल  46 हज़ार लोग इन विषैले सांपों के काटने से मर जाते हैं.

1. इंडियन कोबरा (Indian Cobra)

Indian  Cobra   को भारत में “नाग” के नाम से भी जाना जाता है. यह भारत का सबसे विषैला सांप है. यह ज्यादातर जंगल में नदियों के किनारे, खेतों में और गाँवों के आसपास रहते हैं. यह रेंगने वाले जीवों को, छिपकलियों(Lizards) को और मेंढकों को अपना शिकार बनाते हैं. Indian कोबरा सांप को हिंदुओं में पूजा की जाती है  लगभग 15,000 लोग इनके काटने से मारे जाते हैं.

2. इंडियन क्रेट (Indian Krait)

इंडियन क्रेट भारत के सबसे खतरनाक साँपों में से एक है. इसके एक बार काटने से इतना जहर निकलता है जिससे 60 लोगों की जान जा सकती है. इस सांप की 12 प्रजातियाँ और 5 उप प्रजातियाँ होती हैं. सालाना लगभग 10,000 मौतों के लिए जिम्मेदार है.

3. रसेल वाईपर (Russell Viper)

रसेल वाईपर को भारत में “कोरिवाला” के नाम से भी जाना जाता है. हालाँकि यह इंडियन क्रेट से कम जहरीला है फिर भी यह सांप भारत का सबसे घातक सांप है. यह बेहद गुस्सैल सांप बिजली से भी तेज रफ़्तार से इंसान पर हमला करते है  इसके काटने की वजह से भारत में हर साल लगभग 25,000 लोगों की मौत हो जाती है.

4. सॉ-स्केल्ड वाईपर (Saw-Scaled Viper)

सॉ-स्केल्ड वाईपर नाम का यह सांप लंबाई में छोटा होता है. लेकिन अपनी गुस्सैल, चिड़चिड़ी और अत्यंत आक्रामक प्रवृति और इसकी घातक(Deadly) जहर शक्ति इसे बहुत खतरनाक बना देती है. India में या सालाना लगभग 5,000 मौतों के लिए जिम्मेदार है.

5. द किंग कोबरा (The King Cobra)

यह सांप भारत का ही नहीं बल्कि विश्व का सबसे लंबा जहरीला सांप है. इसकी लंबाई 13-15 फुट होती है. ये सबसे ज्यादा बारिश वाले Aria में पाए जाते है , नम जंगलों, शांत दलदलों और बांस के वनों में रहते हैं. हालांकि ये बहुत विषैले(Toxic) और घातक होते हैं और इनके काटने पर मृत्यु(Death) होने की सम्भावना ज्यादा होती है, यह बहुत ही कम लोगों को काटते हैं.

6. इंडियन पिट वाईपर (Indian Pit Viper)

इंडियन ग्रीन पिट वाईपर(Indian Pit Viper) को भारत में “बम्बू वाईपर” या “ट्री वाईपर” के नाम से भी जाना जाता है. यह सांप मुख्य रूप से झाड़ियों(Shrubs) में और बांस के पेड़ों पर रहते हैं. यह सांप मेंढक, छिपकली और कीड़ों को अपना शिकार बनाते हैं. इन साँपों की लंबाई 2.5 फीट होती है. इंडियन ग्रीन पिट की प्रजाति ज्यादातर भारत के पश्चिमी घाट पर पायी जाती है.

भारत के 6 सबसे जहरीले सांप, जिनका 1 बूंद विष ले सकता है 60 लोगो की जान