Advertisement :
दुनिया के नंबर 1 कॉमेडियन MR.BEAN रोवन एटकिंसन का जीवन परिचय | MR. BEAN Biography In Hindi

Advertisement :
नमस्कार दोस्तों आप सभी को जीवन में मौज मस्ती और हंसी मजाक काफी पसंद होगी और उस हंसी मजाक में MR. BEAN की कॉमेडी हो तो मजा ही कुछ और है जिनका पूरा नाम है रोवन एटकिंसन जब भी MR. BEAN के कॉमेडी से भरे वीडियो कोई देखता है तब वो समय उसके लिए हैप्पी मूमेंट होता है तो चलिए दोस्तों जानते है मिस्टर बीन के इस कॉमेडी के सफर के बारे में.
दुनिया के चेहरों पर अपनी कला से मुस्कुराहट लाने वाले MR. BEAN का जन्म 6 जनवरी 1955 को कॉनसेट इंग्लैंड में हुआ था रोवन एटकिंसन के पिता का नाम एरिक एटकिन्सन था और वो एक किसान थे और माता का नाम एला मे बैनब्रिज था जो एक गृहणी थी रोवन एटकिंसन कुल तीन भाई बहन थे जिसमे वो सबसे छोटे थे अपने बचपन से रोवन एटकिंसन काफी शर्मीले थे लेकिन फिर भी उन्हें लोगो को हँसाने में मजा आता था वो अपने चेहरे से अलग अलग तरीके से हरकत कर लोगो को हसांते थे अपने स्कूल के समय रोवन एटकिंसन ने एक बार टीवी पर बिना आवाज वाली कॉमेडी मूवी देखी वो फिल्म उन्हें काफी अच्छी लगी तब उनका बचपन का दौर था और उन्होंने एक्टिंग और कॉमेडी करने के बारे में नहीं सोचा था
बचपन में उनका सपना था की वो अच्छी पढ़ाई कर एक इंजीनियर बनें और उन्होंने न्यूकैसल यूनिवर्सिटी से इंजिनियर की डिग्री प्राप्त की और उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए आगे इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग MSC की डिग्री प्राप्त करने के लिए The Queen's college oxford में दाखिला लिया तब उन्हें एक स्केज लिखने और उस पर परफॉम करने के लिए कहा गया रोवन एटकिंसन अब तक ड्रामा शो में जरूर भाग ले चुके थे लेकिन लिखना उनके सामने पहली बार था और जब रोवन एटकिंसन इस स्केज को तैयार कर रहे थे तब उन्हें इस बात का अहसास हुआ की वो बिना आवाज वाली कॉमेडी (Visual comedy) कर सकते है और इस फिल्ड में अपना करियर सेट कर सकते है
कॉलेज के दौरान उनकी मुलाकात हुई रिचर्ड कर्टिस से जो एक अच्छे राइटर थे और हॉवर्ड कूडोल से एक म्यूजिक कम्पोजर भी थे तब तीनो ने मिल कर स्केच और पेलेस बनाने शुरू किये और जब तैयार होने के बाद इसे मार्केट में शो किया गया तब इसे लोगो ने काफी पसंद किया और इसकी सहारना की रोवन एटकिंसन का एक शो देखने के बाद जॉन लॉयड जो एक प्रोडूसर थे उन्होंने रोवन एटकिंसन को एक टीवी शो में काम करने के लिए कहा उस समय रोवन एटकिंसन के पास दो रास्ते थे एक तो वो अपने दोस्तों के साथ मील अपने शो में अच्छे पैसे कमा रहे थे और दूसरी तरफ टीवी पर काम जो उनके लिए बिलकुल नया था तब उन्होंने सोचा की यदि वो टीवी फिल्ड में कामयाब हुए तो वो लाइफ में काफी आगे तक जायेगे और इसी सोच के साथ उन्होंने टीवी को चुन लिया
Advertisement :
दोस्तों ये शो था Not The 9 O' Clock News ये शो लोगो के बीच काफी लोकप्रिय हुआ और उनकी एक्टिंग लोगो को काफी पसंद आयी और तब उन्हें इस शो के साथ एक नया शो ऑफर हुआ Black Adder और इस शो के सीओ राइटर थे उनके खास मित्र रिचर्ड कर्टिस जिनके साथ उन्होंने कॉलेज में एक साथ काम किया था दोस्तों Black Adder में एंट्री के बाद वो इंग्लैंड की सबसे फ़ेमस सीरीज बन गई चारो तरफ रोवन एटकिंसन का नाम होने लगा और वे लोकप्रिय बन गए एक बार रोवन एटकिंसन के पास बेन एल्टन जो की एक डायरेक्टर थे एक स्क्रिप्ट के साथ उनके पास आये उनके पास विजुअल स्क्रिप्ट थी जिसमे किसी भी प्रकार का डायलॉग्स नहीं था "चीटिंग " इस वीडियो में वो एक एग्जाम रूम में होते है और पेपर बटने के बाद उनकी मस्ती शुरू हो जाती है जो लोगो को खूब हंसाती है और यही से बना MR BEEN जो पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो गया
रोवन एटकिंसन ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत जेम्स बांड फिल्म Never Say Never Again अपने फ़िल्मी शुरुआत की साथ उन्होंने Dead On Time में मुख्य भूमिका में रहे और हॉलीवुड की लोकप्रिय फिल्में "The Tall Guy @ The Witches" में अपनी कला का प्रदर्शन किया बाद में साल 1997 में उन्होंने बीन नाम की फिल्म का निर्माण किया जो लोगो की बीच काफी लोकप्रिय रही और इसे देखते हुए उन्होंने इसका दूसरा पार्ट भी बनाया अपने बचपन से जेम्स बांड के काफी पसंद थे और वो किसी जासूस के रूप में काम करना चाहते थे और इसी तमन्ना के चलते उन्होंने Johnny Englis और Johnny English Reborn का निर्माण किया साथ ही उन्होंने लॉयन किंग में जजु नाम के पक्षी आवाज दी और उसमे एक संगीत भी दिया
दोस्तों हम उनके निजी जीवन के बारे में जाने तो अपने शो Black Adder उनकी मुलाकात सुनेत्रा शास्त्री जिनके पिता इंडियन थे और माता बिट्रिश थी सुनेत्रा शास्त्री एक मेकउप आर्टिस्ट थी कुछ सालो तक चले लव के बाद साल 1990 में दोनों हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए दोनों के एक बेटा बेंजामिन एटकिंसन और एक बेटी लिली शास्त्री है बाद में साल 2014 में दोनों के बीच तलाक हो गया दोस्तों विजुअल कॉमेडी के साथ उन्हें मंहगी कारों का भी काफी शौक है उनके पास महंगी गाड़ियों की लिस्ट में AUDI A8 स्कोडा सुपर्ब Honda 7 Habrik साथ ही उनके पास रेयर FI कारथी और इसी से साल 2011 में उनका एक्सीडेंट हो गया था तब उन्हें तो इस हादसे में कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन तब उन्हें इंसोरेंस कंपनी को उन्हें 9 लाख पाउंड से भी ज्यादा रकम चुकानी पड़ी जो की दोस्तों ब्रिटेन का अब तक सबसे बड़ा पेमेंट था अपने रेसिंग कारों के शौक के चलते उन्होंने इस पर एक शो भी किया है Top Gear उनकी कला को देखते हुए उन्हें कमांडर ऑफ़ था आर्डर ऑफ़ दा ब्रिटिश एम्पायर के ख़िताब से सम्मानित किया गया
दोस्तों आज रोवन एटकिंसन को पूरी दुनिया जानती है और उनकी एक्टिंग का सम्मान करती है दुनिया भर के लोगो से लोगो का प्यार और पैसा मिलने के बाद भी वो हमेशा विवादों से दूर रहे और हमेशा अपने काम पर फोकस किया और यही उनकी सफलता का राज है.
दुनिया के नंबर 1 कॉमेडियन MR.BEAN रोवन एटकिंसन का जीवन परिचय | MR. BEAN Biography In Hindi




