x

IAS की नौकरी छोड़ एजुकेशन स्टार्टअप शुरू करने वाले रोमन सैनी | Roman Saini Success Story In Hindi

By N.j / About :-2 years ago

दोस्तों आज भारत देश को दुनिया की उस लिस्ट में शामिल किया जाता है जहां शिक्षा की कड़ी सबसे ज्यादा कमजोर है और भारत में शिक्षा के इस गिरते स्तर की प्रमुख वजह है आज भारत में शिक्षा को बिजनेस के नजरिये से ज्यादा देखा जाता है और इसी सोच के साथ पैसे वाले लोग अपने बच्चों को एक अच्छा बिजनेसमैन बनाने और पैसा कमाने के लिए पढ़ाते है और जल्दी से एक बिजनेसमैन बन जाते है लेकिन दोस्तों आज देश में कुछ ऐसे संस्थान खड़े हुए है जिन्होंने शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने का जिम्मा अपने कंधो पर लिया है और दोस्तों उन्ही में से एक है Unacademy दोस्तों ये एक डिजटल एजुकेशन है जो आप सोशल मीडिया के You Tube मोबाइल एप्लीकेशन और ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से इससे शिक्षा प्राप्त की जा सकती है साल 2015 में लॉन्च होने के बाद शुरुआत से लोगो के बीच काफी लोकप्रिय हो गई साथ ही दोस्तों Unacademy का लोकप्रिय होने का ये भी कारण है की इसके पीछे ऐसे कुछ महान लोग काम कर रहे है जो भारत में शिक्षा के स्तर को सुधारना चाहते है और इसी मिशन में कंपनी के एक फाउंडर रोमन सैनी ने तो इस स्टार्टअप को भारत में अच्छे शुरू करने के लिए IAS की नौकरी को भी छोड़ दिया दोस्तों हम रोमन सैनी के बारे में तो जानेगे ही लेकिन इससे पहले जानते की इस डिजिडल स्टार्टअप Unacademy की शुरुआत कैसे हुई.


दोस्तों इस स्टार्टअप की कहानी की शुरुआत होती है साल 2010 से जब मुंबई शहर में पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट गौरव मुंजाल ने कंप्यूटर ग्रापिक से जुड़ा एक वीडियो You Tube पर अपलोड किया और जिस You Tube चैनल पर इस वीडियो को अपलोड किया गया था उसका नाम था Unacademy दोस्तों इस चैनल को बनाने के पीछे गौरव का मकसद था की वो अपनी शिक्षा का नॉलेज ऑनलाइन माध्यम से लोगो को शेयर कर सकें और उनकी इस सोच को You Tube पर काफी लोगो ने पसंद भी किया अपनी वीडियो को लोगो द्वारा पसंद करने पर गौरव ने कंप्यूटर ग्रापिक से जुड़े और भी कई बेहतरीन वीडियो अपलोड किये इस कार्य के साथ साल 2013 में गौरव ने रियल स्टेट कंपनी भी बनाई लेकिन उन्होंने इसे साल 2014 में एक कॉमनफ्लोर कंपनी को बेच दिया

तब गौरव को लगा की आने वाले समय में सभी लोग ऑनलाइन माध्यम से ज्यादा जुड़ने वाले है तब उन्होंने एजुकेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी को शुरू करने के बारे में विचार किया अपने दिमाग में चल रहे इस आईडिया को गौरव ने अपने दोस्त रोमन सैनी के साथ भी शेयर किया और दोस्त अब रोमन सैनी की बात करे तो वो आज Unacademy के सबसे लोकप्रिय गाइडर है रोमन का जन्म राजस्थान की राजधानी जयपुर में हुआ था अपने घर में शुरू से पढ़ाई के प्रति माहौल होने की वजह से रोमन शुरुआत से पढ़ाई में काफी होशियार थे रोमन ने 10 th क्लास को 85% से पास किया और आगे उन्होंने AIIMS के एंट्रेस एग्जाम को भी पास कर लिया था इस दौरान रोमन ने कई मेडिकल कैंप में अपना सर्वे किया और तब उन्होंने देखा की आज भी भारत में गरीब लोगो के बच्चों के लिए शिक्षा प्राप्त करना काफी मुश्किल है दोस्तों ये वही पल था जब गौरव ने भारत की शिक्षा प्रणाली को सुधारने का मन बना लिया था इसी बीच साल 2013 में रोमन ने IAS के एग्जाम पास कर लिए

एक IAS बन गए उनकी पोस्टिंग एक असिस्टेंट कलेक्टर के तौर पर  उत्तर प्रदेश के जबलपुर में हो गई दोस्तों आप सभी जानते है देश में सिविल सर्विस को कितना महत्व दिया जाता है लेकिन रोमन सैनी की सोच कुछ अलग थी और उन्होंने देश के गरीब बच्चों की शिक्षा के भविष्य के बारे में सोचा और अपनी IAS की नौकरी से इस्तीफा दे दिया और अपने दोस्त गौरव मुंजाल के साथ मिल कर Unacademy एजुकेशनल कंपनी को आगे बढ़ाने के प्रोसेस में जुट गए इन दोनों दोस्तों के साथ इनके एक मित्र हिमेश भी उनके इस प्रोजेक्ट में जुड़े हुए थे और तब इन तीनो दोस्तों ने मिल कर साल 2019 में Unacademy को अलग अलग प्लेटफार्म You Tube मोबाइल एप्लीकेशन और अपनी एक वेबसाइट बना कर इसे लोगो को उपलब्ध करवाया

एप्लीकेशन की शुरुआत में गौरव ने इन प्लेटफार्म पर कई वीडियो डाले और लोगो को शिक्षा के प्रति एक नया मार्ग जोड़ा धीरे धीरे लोग उनके वीडियो को अच्छे समझने लगे और समय के साथ लाखो लोग उनके इस Unacademy प्लेटफार्म से जुड़ने लग गए कंपनी की मार्केट में बढ़ती ग्रोथ को देख कई बड़े इन्वेस्टर बिन्नी बंसल , विजय शेखर शर्मा, ब्लुमे वेंचर्स, स्टैनफोर्ड एंगेल्स इंडिया,वाटरब्रिज,सचिन बंसल जैसे लोगो ने Unacademy पर अपना पैसा इन्वेस्ट किया और दोस्तों जब से इस कंपनी को इन्वेस्टरों से फंड मिला है तब से कंपनी लगातार सफलता के झंडे गाड़ रही है और आज शहर या गांव में रहने वाले लोग ऑनलाइन माध्यम से ही एक अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकते है और दोस्तों जिस तरह इन तीनो दोस्तों ने भारत में शिक्षा के स्तर को अच्छा करने की ठानी है और उनकी मेहनत के कारण एक दिन इस मिशन में जरूर सफल होंगे.

IAS की नौकरी छोड़ एजुकेशन स्टार्टअप शुरू करने वाले रोमन सैनी | Roman Saini Success Story In Hindi