Advertisement :
बर्थडे स्पेशल - ये है वो क्रिकेटर्स जिन्होंने माना कि क्रिकेट जगत के बाहुबली है महेंद्र सिंह धोनी...

Advertisement :
आज यानी 7 जुलाई का दिन क्रिकेट (cricket) प्रेमियों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है। आज ही के दिन क्रिकेट जगत के 'बाहुबली' कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी का जन्म (birth) हुआ था। धोनी चाहे फिल्ड पर हो या इंटरव्यू (interview) में, पार्टी में हो या फैमिली ट्रिप पर, हर जगह उनका अनोखा अंदाज देखने को मिलता है।
MS DHONI BIRTHDAY SPECIAL
'कैप्टन कूल' की खुमारी कुछ ऐसी है कि आम (normal) जनता से लेकर सेलिब्रिटी तक हर चर्चित नाम उनके फैंस की लिस्ट में शामिल हैं। इतना ही नहीं जब भी मौका मिलता है वो दिल खोलकर धोनी की तारीफ (praise) करते नज़र आते हैं। तो चलिए आज के इस खास मौके पर आपको बताते हैं धोनी के बारे में क्या सोचते हैं ये दिग्गज खिलाड़ी। अगर आप 'कैप्टन कूल' के फैन है तो फिर ये स्टोरी पढ़कर आपका भी दिल गार्डन-गार्डन हो जाएगा। बहरहाल देर मत कीजिए तुरंत ही पढ़ना शुरू कर दीजिए ये शानदार स्टोरी।
ड्वेन ब्रावो
via : patrika.com
'मैं धोनी की लीडरशिप बहुत मिस करूंगा। सिर्फ मैं ही नहीं टीम का हर व्यक्ति उन्हें मिस करने वाला है क्योंकि वो दुनिया के सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक हैं।'
ब्रावों ने आईपीएल (IPL) के दौरान धोनी की कप्तानी में कई मैच खेले हैं। ये स्टेटमेंट उन्होंने IPL का नवां सीजन खत्म होने पर दिया था।
Advertisement :
रविचंद्रन अश्विन
via : amazonaws.com
'धोनी कहे तो मैं फिल्ड (fild) पर जान देने को भी तैयार हूं'
वर्ष 2015 में बांग्लादेश दौरे के समय ऑफ स्पिनर आर.अश्विन ने धोनी के प्रति अपना विश्वास जताते हुए ये बात कही थीं।
विराट कोहली
via : timesnownews.com
'मुझे नहीं पता कि लोग क्यों कहते हैं कि वह (धोनी) अपने पीछे कुछ भी नहीं छोड़ गए। वह भारत के सबसे महान कप्तान हैं। यह अपने आप में विरासत है।'
धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद जब ये जिम्मेदारी विराट कोहली को सौंपी गई थीं, उस समय इंटरव्यू में विराट ने धोनी के लिए ये शब्द कहे थे।
माइकल हसी
Advertisement :
via : blogspot.com
'मैं वास्तव में बहुत ही भाग्यशाली हूं जो मुझे महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में खेलने का मौका मिला।'
आईपीएल के कुछ सीजन में माइकल हसी धोनी की कप्तानी के अंतर्गत चैन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले थे। एक इंटरव्यू के दौरान हसी ने इस बात का जिक्र करते हुए धोनी की तारीफ की थीं।
ड्वेन स्मिथ
via : news18.com
'धोनी किसी भी खिलाड़ी को सफल (success) होने की पर्याप्त मौके देते हैं।'
ड्वेन ने ये बात आईपीएल के आठवें सीजन के दौरान कही थीं। इस सीजन में स्मिथ ने धोनी की कप्तानी के अंतर्गत चैन्नई के लिए खेला था।
बर्थडे स्पेशल - ये है वो क्रिकेटर्स जिन्होंने माना कि क्रिकेट जगत के बाहुबली है महेंद्र सिंह धोनी...




